New Delhi, 17 June (NNS): The arrivals of moth reported to be weak in all the markets including Nohar, Bhadra, Sawai, Madhopur, Deesa, Dausa, Deedwana, Nagaur, Merta and balotara. On the other hand, the prices of moong gained by Rs 600 per quintal, due to this reason, the enquiry of moth showed uptrend. Only the stored stock has been selling out at the current level. The reality is that the production of the stock reported to be high, but the stock has been selling out at the lower level, due to this, here, the prices gained by Rs 50 to Rs 5400/5425 per quintal. Therefore, it is profitable to increase from here during the near future.
मोठ- अब मंदा समाप्त
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) मोठ की आवक राजस्थान के नोहर भादरा सवाई माधोपुर डीसा दौसा डीडवाना नागौर मेड़ता बालोतरा आदि सभी मंडियों में अब घट गई है, दूसरी ओर मूंग में हाल ही में 600 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। जिस कारण मोठ की भी पूछ परख बढ़ गई है। केवल स्टाक के माल बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है कि उत्पादन अधिक रहा है, लेकिन मंदे में माल ज्यादा कट जाने से यहां भी 50 रुपए बढ़कर बाजार 5400/5425 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। अत: यहां से बढ़ना चाहिए।
Wheat: no more fluctuations
New Delhi, 17 June (NNS): The supply of wheat has been started decreasing in the markets of MP, Rajasthan, UP, Haryana, Punjab and MP, due to this reason; the buying of wheat has already been closed at the purchasing centres after the availability of huge amount of stock as per the expectations. Around 300 lakh tonnes of wheat reported to be purchased by the central pool till now which is almost 14 percent higher than the previous year. The demand from the mills reported to be sluggish from the maida mills, due to this, the prices softened by Rs 10 per quintal. Now, the prices of wheat for mill quality also being quoted at Rs 2740/2750 per quintal, whereas, the buying seems unfavourable in the markets. Therefore, the market seems sluggish. The prices of wheat gets affected during the previous days due to the tensions between India and Pakistan, but now, it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.
गेहूं- अभी ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की मंडियों में गेहूं की आपूर्ति अब घटने लगी है, जिस कारण सरकार को उम्मीद से अधिक गेहूं मिलने के बाद अधिकतर धर्म कांटों पर खरीद बंद हो गई है। अब तक 300 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय पूल में गेहूं की खरीद पार हो चुकी है, जो गत वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। इधर मैदा मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, जिससे इसमें चालू सप्ताह में 5 रुपए प्रति कुंतल की नरमी बन गई है। अब यहां गेहूं मिल क्वालिटी 2735/2745 रुपए प्रति कुंतल भाव बोल रहे है, जबकि मंडियों में लिवाली अनुकूल नहीं है। अत: बाजार अभी सुस्त ही रहेगा। भारत-पाकिस्तान तनाव का गेहूं पर पिछले दिनों तेजी के रूप में प्रभाव पड़ा था, लेकिन अब वर्तमान भाव में एक बार बिक्री करते रहना चाहिए।
Fine rice: profitable during the near future
New Delhi, 17 June (NNS): The exporters are taking interest in purchasing the stock due to the relaxation between Iran and Isreal as compared to before because the stock has been selling via shipments and the sea way. However, some ways reported to be closed. The prices of all varieties of fine rice may not show downfall in the markets and the rice mills due to the improvement in the buying from the stockists and the rice exporters. The mills have traded the stock of rice at the higher level. The stored stock has already been sold out from the last three days, due to this, there is a shortage of spot stock. Now, the prices of manufactured rice from paddy 1509 is being available at Rs 6300/6400 per quintal which is even ruling at Rs 3250/3300 per quintal, but it is being traded at Rs 5950/6000 per quintal in the markets.
बारीक चावल- आगे और लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) आज इजराइल ईरान के बीच पहले की अपेक्षा कम की स्थिति में निर्यातक माल लेने रुचि ले रहे हैं, क्योंकि शिपमेंट एवं समुद्री मार्ग से माल जाने लगा है। यद्यपि अभी भी कुछ बंद कर दिए गए हैं, ऐसे समाचार मिल रहे हैं। चावल निर्यातकों एवं स्टाकिस्टों की लिवाली सुधर जाने से राइस मिलों एवं मंडियों में सभी तरह के बारीक चावल के भाव आज गिरने से रुक गए हैं। आगे के भी राइस मिलों द्वारा चावल के भाव बढ़ाकर व्यापार किया गया है, स्टाक के माल पिछले 3 दिनों मंदे में कट गये है, जिससे हाजिर माल की कमी बनी हुई है। अभी भी 3250/3300 रुपए प्रति कुंतल के भाव में बिकने वाला 1509 धान से निर्मित सेला चावल 6300/6400 रुपए प्रति कुंतल के पड़ते में बन रहा है, लेकिन बाजार में इसके भाव 5950/6000 चल रहे हैं।
Maize: trade will be profitable
New Delhi, 17 June (NNS): The maize prices have been ruling at Rs 2100/2200 per quintal in the godown reach in the markets of UP and Bihar in the current week. Its trade may not show uptrend in the near future, but the best quality trade of UP and Bihar will be profitable during the near future. In Haryana and Punjab reach, maize is being available at Rs 2300/2400 per quintal. Apart from this, the best quality maize of Rajasthan also ruling at Rs 2410 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices because the arrivals of maize have been started increasing in the markets. The racks have been started loading rather than going in the godowns. Apart from this, the stock has been started storing in the markets. The stock has been started loading in the various consuming companies, but it profitable to purchase the stock at the current level.
मक्की-व्यापार आगे चलकर लाभ देगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) चालू सप्ताह यूपी व बिहार में जो मक्की के भाव 2100/2200 रुपए प्रति कुंतल गोदाम पहुंच में चल रहे हैं, इसके व्यापार में निकट भविष्य में तेजी नहीं मिल पाएगी, लेकिन आगे चलकर यूपी बिहार के बढ़िया माल भरपूर लाभ दे जाएग। हरियाणा पंजाब पहुंच में नमी के अनुसार मक्की के भाव 2300/2400 रुपए तथा राजस्थान की बढ़िया मक्की के 2410 रुपए बोलने लगे हैं। अब इन भावों में निकट में तेजी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मंडियों में नमी वाली मक्की की आवक बढ़ने लगी है, गोदाम में जाने की बजाय रैक लोडिंग होने लगी है। इसके अलावा मंडियों में स्टॉक रुकने लगा है। विभिन्न खपत वाली कंपनियों में माल एक सप्ताह से लगातार उतर रहा है, लेकिन इन भावों में अब खरीद करना चाहिए।
Millet: prices may increase after some time
New Delhi, 17 June (NNS): The government has been selling the buffer stock at the lower level in the auction during the previous days, due to which, there is a swamp of downfall in the prices. In Mauli and Barwala reach, the prices of millet have been ruling at Rs 2400/2410 per quintal owing to the constant buying at the lower level and here, the traders are quoting the prices at Rs 2375/2380 per quintal. The prices may show uptrend during the coming days. The major crop of millet will likely to arrive after a long time and the sowing of the kharif crop also reported to be weak.
बाजरा- बाजार में ठहर कर तेजी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि पिछले दिनों सरकार द्वारा लगातार बफर स्टॉक का बाजरा मंदे भाव में नीलामी पर बेचा गया था, जिससे मंदे का दलदल जरूर आ गया था, जो घटे भाव में लगातार लिवाली चलने से बाजार छलांग लगाकर मौली बरवाला पहुंच में 2400/2410 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार हो गया तथा यहां गोदाम से उठू 2375/2380 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में भविष्य में तेजी की संभावना बन गई है। बाजरे के मुख्य फसल आने में अभी काफी समय बाकी है तथा गर्मी वाला बाजरा भी कम बोया गया है।
Masoor: no more downfall
New Delhi, 17 June (NNS): Now, the arrivals of the masoor reported to be weak in all the states including UP, MP and Rajasthan. In Bihar, the sowing of small masoor reported to be high, but the crop gets affected with disease with less dew, due to this reason, the yields reported to be weak as compared to the previous year. There is no possibility of more downfall in the prices because the masoor of Canada has not been available at Rs 5750 per quintal from the Mundra port. This year, the crop gets affected owing to the increment in the temperature. In Bilti, masoor which was being sold at Rs 6600 per quintal due to the increased demand, but now, its prices have been ruling at Rs 6650 per quintal. Now, the supply seems feeble in the Mungaoli and Ganj Basauda line, due to this, the market may show uptrend from here.
मसूर-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) मसूर की आवक यूपी एमपी राजस्थान तीनों ही मंडियों में आकर अब कम होने लगी है। बिहार में भी छोटी मसूर की बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन ओस इस बार कम पड़ने से फसल में बीमारी लग गई थी, जिस कारण से यील्ड गत वर्ष से ज्यादा नहीं आया है। इन भावों में मंदे की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि मुंदड़ा पोर्ट से 5750 रुपए प्रति कुंतल से नीचे कनाडा की मसूर नहीं मिल रही है। इस बार समय से पहले मौसम का तापमान बढ़ने का भी प्रभाव पड़ा है। ग्राहकी निकलने से जो बिल्टी में मसूर 6600 रुपए पिछले सप्ताह में बिकी थी, उसके भाव 6725 प्रति कुंतल हो गए है। अब मुंगावली गंज बासौदा लाइन में मसूर की आपूर्ति टूट गई है, जिससे बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।
Urad: uptrend due to the war
New Delhi, 17 June (NNS): The war has been started between Iran and Israel from the last one week, due to its effect, the importers are importing less amount of shipments from Burma, due to this reason, the market has been started increasing constantly owing to the strong demand from the mills at the lower level. Today also, the prices of urad SQ gained by Rs 100 to Rs 7900 per quintal. Apart from this, its FAQ prices also being quoted at Rs 7050 per quintal. The all-round buying from the speculators and the millers seems constant, due to this, the prices may show uptrend from here. Both the local and the upcountry demand of its dal dhoya and chilka seems high at the current level. On the other hand, the traders of Chennai are quoting the prices at the higher level, due to which, the prices of spot stock showed uptrend. The stock of urad has not been arriving from any country along with the domestic markets and the availability of the stock seems weak in these prices, due to this reason, the market has been started increasing constantly.
उड़द-युद्ध के प्रभाव से तेज
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) गत सप्ताह से ईरान इजरायल युद्ध शुरू हो गया है, इसके प्रभाव से आयातक बर्मा से शिपमेंट कम करा रहे हैं। यही कारण है कि यहां नीचे के भाव में दाल मिलों की पकड़ मजबूत होते ही धीरे-धीरे बाजार बढ़ता जा रहा है। आज भी 100 रुपए और बढ़कर एस क्यू 7950 रुपए प्रति कुंतल भाव हो गई। एफ ए क्यू के भाव 7050 रुपए बोलने लगे। सटोरियों एवं दाल मिलों की चौतरफा लिवाली आने से यहां और तेजी का अंदेशा बन गया है। इस भाव में दाल छिलका एवं धोया की लोकल तथा चालानी मांग भी बढ़ गई है। उधर चेन्नई वाले भी बढ़ाकर बोल रहे हैं, जिसके चलते हाजिर में तीन दिन से तेजी बनी हुई है। रंगून के अलावा अब घरेलू सहित किसी भी देश की उड़द नहीं आ रही है तथा इन भावों में कम माल चेन्नई से मिल रहा है, जिस कारण बाजार और बढ़त लग रहा है।
Moong: should sell at the higher level
New Delhi, 17 June (NNS): The sowing of moong reported to be high in MP owing to the higher sowing and favourable weather conditions. Its prices gained by Rs 600 to Rs 6600/7400 per quintal due to the weak arrivals of both inferior and the superior quality stock from the last three to four days. The prices of new moong are being available at Rs 7500/7600 per quintal in the bordering areas of Rajasthan and Maharashtra. The arrivals of the stock seems weak from Kekari, Kishangarh, Shekhawati, Jodhpur, Merta, Dausa and Deedwana. On the other hand, the inferior quality stock of UP and MP will not let the prices to go up. Now, the stock of UP has been started arriving constantly. Apart from this, the new moong of Bihar and Jharkhand will arrive soon, due to this, it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.
मूंग-अब बढ़े भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) मौसम अनुकूल होने तथा बिजाई अधिक होने से मध्य प्रदेश में अधिक हुई थी। गत तीन-चार दिनों में हल्के भारी माल कम आने से 600 रुपए बढ़कर 6500/7300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान व महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों की नयी मूंग 7400/7500 रुपए बिक रही है। केकड़ी किशनगढ़ शेखावटी जोधपुर मेड़ता दौसा डीडवाना सहित मंडियों से माल कम आ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश यूपी के हल्के माल बाजार को बहुत ज्यादा तेजी आने नहीं देंगे। इस समय यूपी की भी आने लगी है, झारखंड बिहार की नई मूंग भी आ जाएगी, जिससे हर भाव में स्टॉक की बिक्री करना चाहिए।
Tur: possibility of nominal uptrend
New Delhi, 17 June (NNS): The trade of tur reported to be at the higher level due to the war between Iran and Israel, due to this reason, the traders are quoting the prices of tur at the higher level in Chennai, Mumbai and Delhi. The mills are purchasing less amount of stock at the lower level during the previous days, but now, the demand of the stock showed uptrend, due to this, the prices of lemon tur gained by Rs 100 to Rs 6800 per quintal. The arrivals of the stock seems weak from Maharashtra and Karnataka and both the local and the upcountry demand of the ready stock showed uptrend at the lower level, on seeing this, the market may show uptrend in both the raw and the ready stock, but it is profitable to take the profit at the current level during the near future.
तुवर-थोड़ी और तेजी संभव
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) ईरान इजरायल में युद्ध से तुवर के व्यापार बढ़ाकर हो रहे हैं। जिस कारण चेन्नई मुंबई एवं दिल्ली में कारोबारी तेज बोलने लगे हैं, दाल मिलें भी पिछले दिनों की आई गिरावट के चलते माल कम खरीद रही थी, जो अब उनकी भी मांग बढ़ गई है, जिससे लेमन तुवर 6800 रुपए प्रति कुंतल पर 100 रुपए बढ़ गई है। महाराष्ट्र कर्नाटक के माल भी कम आ रहे हैं तथा नीचे वाले भाव में पक्के मालों में भी लोकल एवं चलानी मांग बढ़ गई है इसे देखते हुए कच्चे एवं पक्के दोनों ही मालों में बाजार थोड़ा और बढ़ सकता है। लेकिन हर बड़े भाव में मुनाफा लेते रहना चाहिए।
Gram desi: no more downfall
New Delhi, 17 June (NNS): The import deals of gram Australia have been done at the higher level because the government has imposed the custom duty of 10 percent on the gram of Australia from the last 01st April. On the other hand, the all-round domestic crop seems weak in the producing areas because of the downfall in the per hectare productivity and the weight seems weak as the seeds also reported to be weak, due to this reason, the gram of Australia has been selling at the higher level from gram desi, whereas, it was being sold at the lower level during the previous days. In these circumstances, if the demand of its dal and besan mills showed uptrend, then the market may increase. Here, the prices of gram Australia and gram Rajasthan also being quoted at Rs 5800 and Rs 5750 per quintal respectively. The mills of Indore line of UP are purchasing the stock at the higher level.
देसी चना-और नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) ऑस्ट्रेलियाई चने के आयात सौदे ऊंचे भाव के बोल रहे हैं, क्योंकि सरकार द्वारा गत एक अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के काले चने पर 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगा दिया गया। दूसरी ओर घरेलू फसल चारों तरफ के उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है, क्योंकि प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घटी है, दाने छोटे होने से वजन घटा है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी चने से ऊंचा बिकने लगा है, जबकि यह पहले नीचे बिक रहा था। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जब भी दाल बेसन मिलों की मांग निकलेगी, तो बाजार बढ़ जाएगा। यहां ऑस्ट्रेलिया का चना 5850 एवं राजस्थानी चना 5800 रुपए बोला गया। मध्य प्रदेश में इंदौर लाइन की दाल मिलें, वहां के माल बढ़ाकर खरीद रही है।
Rajma chitra: prices may increase after some time
New Delhi, 17 June (NNS): The traders of rajma chitra are selling the stock of Pune, Satara, Waai, Khatav, Mayini, Bharuch and Koregaon are selling the stock of rajma chitra at the lower level owing to the lack of demand, whereas, the trade reported to be weak owing to the lack of demand in the markets of North India, due to this reason, the old stock of China and Indian Brazil have not showed uptrend despite the lack of demand in China. It is also true that there is a shortage of the demand and lack of rupee in the markets, but there is no possibility of more downfall in the prices and its price may gain by Rs 500/600 per quintal in the current month. Apart from this, the arrival pressure of the ganna stock of barsi line seems weak. The demand of Indian Brazil reported to be good owing to the unavailability of the stock from China. The prices of Bhutani stock have been ruling at Rs 80/82 per kg. The prices of desi stock also showed uptrend on the same line during the near future.
राजमां चित्रा -तेजी ठहर कर आएगी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) ग्राहकी की भारी कमी होने से पुणे सतारा वाई खटाव माइनी भरूच कोरेगांव लाइन के माल वहां घटाकर बिकवाल आ गए, जबकि उत्तर भारत की मंडियों में ग्राहकी का भारी सन्नाटा होने से व्यापार बहुत ही कमजोर था। यही कारण है कि चीन में माल न होने के बावजूद भी इंडियन ब्राज़ील एवं पहले के स्टॉक वाले चीन के माल नहीं उठ पा रहे हैं। हम मानते हैं कि ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है तथा बाजार में रुपए की भी तंगी है, लेकिन इन भावों में घटने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है तथा चालू माह में ही इसमें 500/600 रुपए प्रति कुंतल का लाभ मिल सकता है तथा बारसी लाइन का गन्ना माल भी प्रेशर कम हो गया है। चीन के माल नहीं होने से इंडियन ब्राजील की ही मांग अच्छी है। भूटानी माल भी 80/82 रुपये हो गए हैं । आगे इसी लाइन पर देशी माल और बढ़ सकते है।
Gram kabuli: may show uptrend due to the increased demand
New Delhi, 17 June (NNS): There is a heavy shortage of demand in gram kabuli and the import of pea has been extended, due to this, the prices of gram kabuli reduced by Rs 6/7 per kg during the last one week. Here, the stock of Maharashtra and Karnataka also ruling at Rs 62/65 and Rs 65/66 per kg respectively. Apart from this, there is a lack of demand in all the pulses, but the enquiry of demand showed uptrend at the lower level. On the other hand, the sellers are doing less amount of selling at the current week because the price have been ruling at the higher level from the markets of Karnataka and Andhra Pradesh, in these circumstances, the prices of gram kabuli may not show long uptrend but the prices will not decrease during the near future.
काबुली चना- ग्राहकी निकलने पर बढ़ेगा
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहक की भारी कमी हो जाने तथा मटर आयत एक्सटेंड कर दिए जाने से एक पैक वाले के अंतराल 6/7 रुपए प्रति किलो काबुली चने में गिरावट आ गई। यहां महाराष्ट्र के माल 62/65 एवं कर्नाटक के माल 65/66 रुपए रह गए हैं। इधर अन्य सभी दलहनों में भी ग्राहकी का भारी सन्नाटा चल रहा था, लेकिन नीचे वाले भाव में आज ग्राहकी की पूछ परख देखी गई। वहीं चालू सप्ताह में बिकवाल कम आ रहे हैं, क्योंकि आंध्र प्रदेश कर्नाटक की मंडियों से पड़ते महंगे हो गए हैं, इन परिस्थितियों में फिलहाल लंबी तेजी तो नहीं आएगी, लेकिन मंदा समाप्त समझना चाहिए।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 17 June (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum gained by Rs 50 to Rs 9450/9500 per quintal owing to the increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices held sluggish at Rs 5050/5100 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, guar prices also being available at Rs 4750/4850 per quintal in loose. The prices of June contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand during the near future.
ग्वार गम : मंदे की संभावना कम
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 50 रुपए बढ़कर 9450/9500 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5050/5100 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4750/4850 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार जून डिलीवरी में तेजी रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
