New Delhi, 17 June (NNS): The prices of soybean remained firm at Rs 4600 per quintal in Jalgaon because of the weak buying in the plants at the higher level. During the previous day, the prices have gone by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract declined by 55 cents per pound and, in KLCE, the active palm oil contract also gained by 05 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the coming days.

सोयाबीन : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर सोयाबीन का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। बढ़ी हुई कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली सुस्त पड़ने से जलगांव में सोयाबीन 4600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। एक दिन पूर्व इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 55 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 5 रिंगिट प्रति टन की वृद्धि होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में लंबी मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Castor oil:  no more fluctuations

New Delhi, 17 June (NNS): The prices of castor oil went up by Rs 150 to Rs 13700/13800 per quintal due to the increased demand and weak supply. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13350 per quintal. Castor is being available at Rs 6300/6400 per quintal in the markets of Rajasthan. However, the castor contract June delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the recent downfall during the coming days.

अरंडी तेल : ज्यादा घटबढ़ नहीं

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने एवं मांग बढ़ने से अरंडी तेल के भाव 150 रुपए बढ़कर 13700/13800 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। अहमदाबाद  में इसके भाव 13350 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6300/6400 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा जून में मंदे का रूख रहा। भविष्य इसमें ज्यादा  घटबढ़ की संभावना कम है।

Mustard: likely to remain stable

New Delhi, 17 June (NNS): At Lawrence Road, mustard prices have been quoted at Rs 6500/6550 per quintal due to the weak selling from the stockists and increased demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 6000/6100 per quintal in loose. In Agra mandi, mustard 42 percent conditioned also ruling at Rs 7350/7400 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों : ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) तेल मिलों की मांगबढ़ने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाल घटने  से  लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6500/6550 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 6000/6100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 7350/7400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आसपास  घूमता रह सकता है।

Cottonseed cake: limited fluctuations

New Delhi, 17 June (NNS): The prices of cottonseed cake improved by Rs 50 to Rs 3800/4000 per quintal owing to the weak selling from the mills and uptrend in the prices of cottonseed. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. The cottonseed cake June delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.

बिनौला खल : सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस) बिनौले में तेजी का रुख होने एवं मिलों की बिकवाली कमजोर होन से बिनौला खल के भाव 50 रुपए बढ़कर 3800/4000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। भटिंडा  में इसके भाव 3900/3950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए।  सटोरिया लिवाली बिनौला खल वायदा में  तेज़ी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उमीद कम है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।