New Delhi, 17 June (NNS): The sale of coconut powder reported to be strong at the higher level. As a result, the prices of coconut powder gained by Rs 100 to Rs 5700 per 25 kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect owing to the uptrend in the prices during the previous days. There is a possibility of profit taking selling in the prices of coconut during the coming one or two days.
गोला बुरादा : मुनाफावसूली संभव
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोला बुरादा की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 100 रुपए और तेज होकर 5700 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। पिछले दिनों में आई उल्लेखनीय तेजी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मुनाफावसूली बिकवाली निकल सकती है।
Cashew: will remain firm
New Delhi, 17 June (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. There is a fear of affected supply as the monsoon season has been started, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
काजू : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने का डर है। इससे बाजार की धारणा भी प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रह सकता है।
