New Delhi, 13 June (NNS): In China, the prices of rajma chitra have been ruling at $1180/1200 per tonne and it is profitable to purchase the stock at the lower level because the quality of Indian brazil seems good. Apart from this, here, its prices reduced by Rs 10 per kg, due to this reason, the prices of Indian Brazil remained stable at Rs 105/108 per kg. The prices of Bhutan stock showed soft trend and the market may show uptrend during the near future.
राजमां चित्रा- देसी माल लेते रहिए
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) राजमां चित्रा के भाव चीन में 1180-1200 डॉलर प्रति टन के आसपास चल रहे हैं तथा इन भावों का राजमां चित्रा आयातक भी कम खरीद रहे हैं, क्योंकि इंडियन ब्राजील की क्वालिटी इस बार बढ़िया आई है तथा इसके भाव कम से कम 10 रुपए प्रति किलो नीचे यहां चल रहे हैं। यही कारण है कि इंडियन ब्राजील 105/108 रुपए पर टिका हुआ है। भूटानी माल में भी नरमी आ गई है तथा इसमें ठहर कर बाजार फिर बढ़ जाएगा।
Wheat: no more fluctuations in the near future
New Delhi, 13 June (NNS): The government has crossed the buying of 300 lakh metric tones which is higher than the last some days. In the current week, wheat prices declined by Rs 10/20 per quintal, after this, the prices remained stable at the same level from the last two days because in MP and Rajasthan, the government has been purchasing the stock at Rs 2575/2600 per quintal, but the buying speed seems weak. The private sector of traders has been purchasing the stock wheat at Rs 2550/2580 per quintal. Therefore, the prices have been fluctuating by Rs 15/20 per kg for some days and the prices may not show heavy downfall. The prices declined by Rs 100 per quintal in the producing markets, but the prices strengthened at Rs 2735/2740 per quintal because of the weak supply.
गेहूं-निकट में ज्यादा घट-बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) गेहूं की सरकारी खरीदी 300 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई है, जो पिछले कई सालों से अधिक है। चालू सप्ताह गेहूं में 10/20 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आने के बाद 2 दिन से लगभग समान स्थिति में चल रहे हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में 2575/2600 रुपए प्रति कुंतल के भाव में सरकार की खरीद कर रही है, लेकिन अब खरीद की गति धीमी हो गई है। मंडियों में 2550/2580 रुपए के बीच गेहूं की खरीद प्राइवेट सेक्टर के कारोबारी करने लगे हैं। अत: कुछ दिन 15/20 रुपए ऊपर नीचे भाव चलेंगे तथा ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। गत माह उत्पादक मंडियों में 100 रुपए नीचे आ गया था,लेकिन आपूर्ति घटने से मजबूती पर 2735/2740 रुपए पर टिका हुआ है।
Fine rice: no possibility to increase
New Delhi, 13 June (NNS): The supply of paddy has already been over in the markets, the paddy which was lying in the stored stock and the mills have been selling the stock after milling. The government has been discounting the broken rice of 10 percent due to the competition in the export, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices. On the other hand, the rice which was being sold at the lower level in the country, now, the stock has been selling out gradually, due to this, here, the prices of all varieties of basmati rice gained by Rs 200 per quintal during the previous days and the all-round enquiry has been started arriving in the country. Now, the packing manufacturers are also started purchasing the stock at the current level. On the other hand, the mills are not selling the stock at the lower level, in these circumstances; the prices of basmati rice may gain by Rs 200/300 per quintal.
बारीक चावल-और बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) धान की आपूर्ति मंडियों में पूरी तरह समाप्त हो गई है, जो धान स्टॉक में पड़ा है, वही राइस मिल वाले मिलिंग करके बेच रहे हैं। हम मानते हैं कि निर्यात में प्रतिस्पर्धा के चलते सरकार द्वारा 10 प्रतिशत ब्रोकन वाले चावल को फिर से निर्यात में छूट दिए जाने से निर्यात बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है। दूसरे देशों में जो चावल सस्ते थे, अब वहां भी माल धीरे-धीरे घटने लगा है, जिससे पिछले सप्ताह यहां बासमती प्रजाति के चावल में 200 रुपए प्रति कुंतल की तेजी बन गई है तथा अब इन भावों में चौतरफा पूछपरख आने लगी है, पैकिंग निर्माता भी माल पकड़ने लगे हैं। दूसरी ओर राइस मिलें माल बेचने से पीछे हट गई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए बासमती चावल में यहां से 200/300 रुपए की और जल्दी तेजी लग रही है।
Maize: no uptrend till the arrival pressure of the crop
New Delhi, 13 June (NNS): The weather conditions of maize reported to be unfavorable in MP and Bihar, due to this, its prices showed uptrend from the last one week. The maize which was being sold at Rs 2450 per quintal, but now, its prices have been ruling at Rs 2400 per quintal in Haryana and Punjab. The prices of maize are being available at Rs 2050/2100 per quintal in the markets of Bihar. The new crop has already been arrived and the quality of maize seems unfavorable owing to the constant rainfall during the previous days. In these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices of Bihar.
मक्की- फसल के दबाव तक तेजी नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) एमपी बिहार में मौसम खराब होने से मक्की में पिछले एक सप्ताह के अंतराल तेजी आ गई है। जो मक्की ऊपर में 2450 रुपए प्रति कुंतल बिक गई थी, उसके भाव 2400 रुपए हरियाणा पंजाब पहुंच में हो गए हैं। बिहार की मंडियों में 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल मंडियों में भाव हो गए हैं। नई फसल आ चुकी है तथा पिछले दिनों की बरसात पड़ने से मकई की क्वालिटी पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए बिहार की मक्की में बाजार ज्यादा घटने की संभावना नहीं है।
Millet: no possibility to decrease
New Delhi, 13 June (NNS): No new big crop of millet will likely to arrive in the near future and its crop will majorly arrive in September and October. The arrivals have already been over in the markets. The prices showed heavy downfall from the last one and a half months, after this, the prices jumped by Rs 100/150 per quintal. The government has been selling the stock at Rs 2250 per quintal to the ethanol companies. Now, the all-round demand showed heavy uptrend and the market went up to Rs 2400/2440 per quintal in mauli and barwala reach as the quality of maize seems weak. Here also, the market remained stable at the same level. The millet which was being arrive in Harthras and the Mathura line, now, its production reported to be weak, due to this reason, the market of old millet may show uptrend during the near future.
बाजरा- मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) बाजरे की निकट भविष्य में कोई बड़ी फसल आने वाली नहीं है, इसकी फसल मुख्य रूप से सितंबर अक्टूबर में आएगी तथा मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है। हम मानते हैं कि पिछले डेढ़ महीने से इसमें भारी गिरावट के बाद पुन: बाजार सौ-डेढ़ सौ रुपए उछल गए हैं। पिछले दिनों इथेनॉल कंपनियों को सरकार द्वारा 2250 रुपए प्रति कुंतल के भाव में चावल बेचने से आया था। अब एक बार फिर चौतरफा मांग बढ़ने एवं मकई की क्वालिटी फेल होने से बाजार छलांग लगाकर 2400/2440 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में बिक गया है। यहां भी मंडियों में बाजार खामोशी के बाद ठहर गए हैं। गर्मी वाला बाजार जो हाथरस मथुरा लाइन में आ रहा है, उसका उत्पादन बहुत कम है, जिस कारण पुराना बाजरा और बढ़ जाएगा।
Masoor: trade will be profitable after some time
New Delhi, 13 June (NNS): The new crop of masoor has been arriving constantly in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, but this year, there is a lack of arrival pressure in the markets because of the decrement in the per hectare productivity. Here, the seeds reported to be weak owing to the disease in the upcoming crop in Eastern UP and Bihar, due to this reason, here, the prices of desi masoor also being quoted at Rs 6550/6575 per quintal in Bilti. The masoor of Canada also selling at Rs 6150 per quintal and there is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
मसूर-ठहरकर व्यापार में लाभ
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) मसूर की नई फसल मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में आ रही है, लेकिन इस बार नई मसूर का दबाव मंडियों में नहीं बन पा रहा है, क्योंकि प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घट गई है। इधर ईस्ट यूपी बिहार में आने वाली मसूर में रोग लग जाने से दाने कम बैठ रहे हैं। यही कारण है कि यहां देसी मसूर बिल्टी में 6550/6575 रुपए प्रति क्विंटल पर तेज बोल रहे हैं। कनाडा की मसूर भी 6150 से नीचे का बिकवाल नहीं है तथा आगे अभी और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Urad: market will remain weak
New Delhi, 13 June (NNS): The new crop of urad has been started arriving in the Jabalpur and Katni line. Apart from this, the stock has been started unloading at the reasonable prices. Here, it is ruling at Rs 6800/7000 per quintal as per the quality. On the other hand, the new stock of urad Rangoon has been started arriving and the traders of Chennai have been arriving at the reasonable prices and most of the containers of Brazil have been loading at the lower level. Here, the importers are selling their stock at the lower level from Chennai. Here, its SQ quality also ruling at Rs 7700 per quintal. Therefore, the prices may not show heavy uptrend. Here, its FAQ prices also ruling at Rs 6850 per quintal.
उड़द-अभी बाजार नीचे ही रहेगा
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) उड़द की नई फसल जबलपुर कटनी लाइन में आ रही है तथा यह माल पड़ते में लगातार उतर रहा है, क्वालिटी अनुसार माल यहां 6800/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। दूसरी ओर नयी उड़द रंगून में आ रही है तथा पड़ते में माल के बेचू चेन्नई से आने लगे है तथा ब्राज़ील से काफी कंटेनर पड़ते में लोड हो रहे हैं। इधर फुल जून चेन्नई से आयातक घटाकर बिकवाल आ रहे हैं, यहां एसक्यू के भाव 7700 रह गए हैं। अत: ज्यादा तेजी नहीं लग रही है। यहां पर एफ ए क्यू 6850 रुपए बिक रही है।
Moong: no trade of more uptrend
New Delhi, 13 June (NNS): This year, the production of moong reported to be high in Rajasthan and its prices went down by Rs 700/800 per quintal as compared to the new crop of MP and UP. Apart from this, the all-round arrival pressure of moong may increase after 10 days and the old stock of Rajasthan are doing panic selling. Here, the sale of its dal chilk and dhoya seems weak because the stock of one and a half month has already been sold out in the mills during the operation sindoor, due to this reason, the sale of raw stock of reported to be feeble. Therefore, the prices may decrease by Rs 200/300 per quintal and it is expected that the arrivals may increase from the next month, on seeing this, the trade should not be done at the higher level. Both the inferior and the superior quality stock has been unloading constantly and the stock has also been lying in the storage.
मूंग- तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) इस बार राजस्थान में उत्पादन मूंग का अधिक होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश यूपी की नई फसल से अब तक 700/800 रुपए का मंदा आ चुका है तथा अभी माल का दबाव चौतरफा 10 दिन बाद और बढ़ जाएगा तथा राजस्थान के पुराने माल की घबराहट पूर्ण बिकवाली आ गई है। इधर दाल छिलका एवं धोया के बिक्री बिल्कुल ही नहीं है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दाल मिलों के माल डेढ़ महीने तक के बिके हुए हैं, इस कारण कच्चे माल की बिक्री ठंडी पड़ गई है। अत: 200/300 रुपए की और गिरावट लग रही है।अगले महीने से इसकी आवक और बढ़ जाएगी, इसे देखते हुए मूंग में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हलके भारी माल ज्यादा उतर रहे हैं तथा स्टॉक में भी स्टॉक में पड़े हुए हैं।
Tur: no possibility of uptrend
New Delhi, 13 June (NNS): The production of kharif tur reported to be high because the farmers gets profit during the previous season. This year, the quality of tur seems good from Karnataka and Maharashtra. Apart from this, the prices of the stock reported to be favorable from the producing markets. On the other hand, the prices of lemon tur showed downfall in Chennai, due to which, here, its prices seems favorable. Presently, the prices declined by Rs 500 to Rs 6000/6500 per quintal from the last 5 days because of the constant demand from the mills. Apart from this, the prices of its dal showed soft trend, in these circumstances, the market may reduce by Rs 300 per quintal in the next week. It is profitable to store the stock at the current level during the coming days.
तुवर-तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) गर्मी वाली तुवर का उत्पादन गत वर्ष की अपेक्षा अधिक हुआ है, क्योंकि किसानों को पिछले सीजन में तुवर में पैसे बचे हैं। कर्नाटक महाराष्ट्र के तुवर भी इस बार बढ़िया आई है, उत्पादक मंडियों से वहां के माल के पड़ते लग रहे हैं। दूसरी ओर चेन्नई में लेमन तुवर के नीचे भाव रह गए हैं, जिससे यहां के लिए पड़ता लग रहा है। फिलहाल दाल मिलों की मांग 5 दिन से 500 रुपए घटकर 6000/6500 रुपए प्रति क्विटल रह गए हैं तथा दाल में भी कुछ नरम बोल रहे हैं, इन परिस्थितियों में बाजार अगले सप्ताह 300 रुपए और घट सकता है। इन भावों में स्टॉक रूककर करना चाहिए।
Gram Desi: no logic of downfall from here
New Delhi, 13 June (NNS):The all-round production of gram desi reported to be weak. The speculators are quoting the production at the higher level, but the reality is that the per hectare productivity seems weak in all the producing areas. On the other hand, there is a lack of Australia’s stock at the Mundra port, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock at the current level. The mills are doing all-round buying of gram desi in the mills, due to this, at Lawrence Road, the prices of gram on standing motor remained at Rs 5750 per quintal because of the weak all-round buying. There is a lack of spot stock and the production of the stock seems weak, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
देसी चना-यहां से घटने का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन चारों तरफ कम आने की संभावना है, गुजरात में सटोरिया थोड़ा बढ़ाकर उत्पादन बता रहे हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रति हैक्टेयर उत्पादकता सभी क्षेत्रों में कम आ रहा है। दूसरी ओर मुंदड़ा पोर्ट पर कोई लंबा चौड़ा माल ऑस्ट्रेलिया का नहीं है, इन परिस्थितियों में जो भाव वर्तमान में चल रहे हैं, इसमें खरीद करनी चाहिए। चालू सप्ताह में दाल मिलों की देसी चने में चौतरफा लिवाली कमजोर से 5750 राजस्थानी चना लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में रह गया। हाजिर माल की कमी एवं उत्पादन में पोल को देखते हुए और तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। अत: यदि माल मिलता हो तो खरीदना चाहिए।
Gram kabuli: prices may increase after some time
New Delhi, 13 June (NNS): Here, the quality of gram kabuli Andhra Pradesh and Karnataka reported to be high and it is expected that the arrivals of the stock of MP may increase after some days, but despite this, there is no risk in the trade of gram kabuli at Rs 62/66 per kg and the traders may increase the prices, due to this, there is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
काबुली चना- ठहरकर अच्छी तेजी आएगी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि आंध्र प्रदेश कर्नाटक का काबुली चना यहां क्वालिटी में बहुत बढ़िया आ रहा है तथा एमपी का माल भी कारोबारी कुछ दिन बाद आवक बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन इन सब के बावजूद भी 62/66 रुपए प्रति किलो का महाराष्ट्र का काबुली चना में कोई जोखिम नहीं है तथा ऐसा आभास हो रहा है कि कारोबारी वर्ग आगे बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं, इसलिए और मंदे की गुंजाइश नहीं है।
Pea: no expectations to decrease
New Delhi, 13 June (NNS): The government has extend the import duty of pea till 31st March 2026, due to this reason, the pea which was being sold at Rs 36 per kg, but now, its prices held stable at Rs 32 per kg. Now, the prices may gain by Rs 2 per kg and the importers are not selling their stock at the ports. On the other hand, only 14/15 percent of the domestic crop has been lying in the markets. Therefore, the prices may not show heavy downfall in the prices during the near future.
मटर-और घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) मटर का आयात, शुल्क मुक्त 31 मार्च 2026 तक आगे एक्सटेंड हो गया है, इस वजह से जो मटर 36 रुपए बिक गई थी, उसके 32 रुपए हो गए हैं। अब इसमें 2 रुपए प्रति किलो बढ़ने की संभावना हैं तथा ज्यादा माल बंदरगाहों पर बिकवाल आयातक नहीं है। दूसरी ओर घरेलू फसल केवल 14-15 प्रतिशत है। अत: और मंदा नहीं लग रहा है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 13 June (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum has been quoted at Rs 9500/9600 per quintal owing to the weak demand from the gum powder manufactures. Guar prices held sluggish at Rs 5100/5125 per quintal because of the feeble buying. In Hisar, guar prices also being available at Rs 4700/4800 per quintal in loose. The prices of June contract showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand.
ग्वार गम : मंदे की संभावना कम
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 9500/9600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। लिवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5100/5125 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4700/4800 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से ग्वार जून डिलीवरी में गिरावट रही। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें मंदे की संभावना कम है।
