New Delhi, 13 June (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis reduced by Rs 100 to Rs 14600 per quintal owing to the wewak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices held firm at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 56 or Rs 0.39 to Rs 14452 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.
हल्दी : सुस्ती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए मंदी होकर 14,600 ुरपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.39 प्रतिशत मंदा होकर 14,452 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Nutmeg: not likely to increase
New Delhi, 13 June (NNS): The offtake of nutmeg reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this, its prices held firm at Rs 655 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the lack of buying from the exporters whereas higher arrivals than the normal level. The spot nutmeg prices will not likely to remain high during the near future.
जायफल : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 655 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई है। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि निर्यातकों की खरीद के अभाव में बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की संभावना नहीं है।
Poppy seeds: not likely to increase
New Delhi, 13 June (NNS): The offtake of poppy seeds reported to be weak even after the feeble prices, due to this reason, here, poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1675 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1675 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नहीं है।
Coriander: will remain sluggish
New Delhi, 13 June (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 8200 per quintal due to weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 900 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 20 or 0.29 percent, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
धनिया : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी धनिए का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 8200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 900 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.29 प्रतिशत सुधर गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती जारी रह सकती है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 13 June (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut held firm at Rs 1620 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 30 per kg. Its average auction price rose to Rs 1250/1812.50 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1520 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 30 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी बढ़कर 1250/1812.50 रुपए हो जाने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 13 June (NNS): The prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 22200 per quintal because of the weak offtake even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level. The active contact prices went down by Rs 185 or 0.94 to Rs 19520 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे का उठाव फिर कमजोर पड़ गया है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 8-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 185 रुपए या 0.94 प्रतिशत मंदा होकर 19,520 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा तेज होने के आसार नहीं हैं।
Fenugreek: will remain sluggish
New Delhi, 13 June (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6000 per quintal owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The market sentiment may affect because upcoming monsoon season. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming days.
मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंंड़ियों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली है। जल्दी ही शुरू होने वाले खपत के सीजन की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रह सकता है।
