New Delhi, 12 June (NNS): Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22400 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 8000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 40/60 per 20 kg. The active contract prices gained by Rs 175 or 0.89 percent to Rs 19765 per quintal because of the increased speculative buying. There is no possibility of downfall in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक घटकर करीब 8-10 हजार बोरियों की होने तथा 40-60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 175 रुपए या 0.89 प्रतिशत तेज होकर 19,765 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Red chilli: possibility to increase
New Delhi, 12 June (NNS): The trading activities will likely to be normal in the Guntur mandi after the summer vacations of one month. There were around 50000/55000 bags of red chilli reported to arrive and the in the first day of the trading. The arrivals showed heavy downfall, whereas, the prices of all varieties of basmati rice gained by Rs 1000/3000 per quintal. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14500 per quintal because of the weak buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the increment In Guntur. The spot red chilli prices may show nominal uptrend during the coming days.
लालमिर्च : तेजी की संभावना
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। एक महीने की गर्मियों की छुट्टिïयों के बाद आज गुंटूर मंड़ी में कामकाज फिर से शुरू हुआ। आरंभिक कारोबारी दिन मंड़ी में लालमिर्च की करीब 50-55 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से ज्यादातर किस्मों में एक-तीन हजार रुपए की तेजी आने की सूचना मिली। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में तेजी के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में थोड़ी-बहुत तेजी की संभावना नजर आ रही है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of cloves reported to be stable at Rs 790 per kg because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the higher temperature than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। तापमान सामान्य से ऊंचा बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 12 June (NNS): The arrivals of small cardamom rose to 23541 kg in the Idukki Mahila Cardamom Producer Company Limited Auction. Here, the average auction price jumped to Rs 2443.71 per kg owing to the strong buying even after the increment in the arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2359.20 per kg which held on 02nd June. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg because of the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the sluggish offtake. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। आज हुई ईदुक्की महिला कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पन लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 23,541 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2443.71 रुपए हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 2 जून को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2359.20 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल उठाव सुस्त बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 12 June (NNS): Here, the prices of black pepper markara held steady at Rs 730 per kg owing to the sluggish sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the clearance of weather in the famous producing areas. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the near future.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 730 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मौसम साफ बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Dry ginger: no possibility to decrease
New Delhi, 12 June (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the clear weather. The spot dry ginger prices have not showed more downfall during the coming days.
सौंठ : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तरपर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। मौसम साफ बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने की आशंका नहीं दिख रही है।
Pistachio: no possibility to increase
New Delhi, 12 June (NNS): Pistachio Peshawar prices held stable at Rs 3050 per kg due to the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the prices have been ruling at the higher level as comparatively. The spot pistachio prices may not show uptrend during the coming days.
पिस्ता : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 12 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने की संभावना नही है।
