New Delhi, 10 June (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, the prices of red chilli 334no. remained stable at Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There are summer vacations in Guntur. There, the trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the market sentiment may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने के आसार हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 10 June (NNS): The prices of cloves remain stable at Rs 790 per kg because of the weak sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the appropriate availability and supply in the international markets. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
लौंग : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में आपूर्ति तथा उपलब्धता पर्याप्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने की आस है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 10 June (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went down to 31376 per kg in the Haider system auction. The arrivals reported to be at the lower level, whereas its average auction price ascended to Rs 2411.99 per kg. Before this, its prices were at Rs 2386.02 per kg in the last auction which held on 30th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2500 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। आज हुई हैडर सिस्टम्स नीलामी में छोटी इलायची की आवक थोड़ी घटकर 31,376 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2411.99 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 30 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2386.02 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी बिक्री सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2500 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Black pepper: not likely to increase
New Delhi, 10 June (NNS):The prices of black pepper reduced by Rs 10 to Rs 730 per kg due to the nominal sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. Both the arrivals and the prices of black pepper remained stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiment may affect because of the clear weather in Kerala. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर कालीमिर्च की बिक्री में थोड़ी कमी आई। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए मंदी होकर 730 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में मौसम साफ बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च तेज होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Dry ginger: held sluggish
New Delhi, 10 June (NNS):The prices of dry ginger reported to be at Rs 23,500 per quintal due to the sluggish offtake even after the weak prices. Recently., the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and prices of dry Ginger reported to be at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
सौंठ : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।
Pistachio: not likely to increase
New Delhi, 10 June (NNS):The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3050 per quintal because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the affected supply and availability than the normal level. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
पिस्ता : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3050 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता बढ़ने के आसार नहीं हैं।
Cumin: no fear of downfall
New Delhi, 10 June (NNS):The offtake kg cumin showed downfall at the higher level, as a result, here, cumin prices reduced by Rs 300 to Rs 22400 per quintal. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. There were around 10,000/11,000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 60 per 20 kg. The active contract prices went down by Rs 300 or 1.5 to Rs 19730 per quintal due to weak speculative buying. The spot cumin prices may show nominal downfall during the near future.
जीरा : और घटने का डर
नई दिल्ली, 10 जून (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर जीरे के उठाव में कमी आई। इसके फलस्वरूप यहां जीरा सामान्य 300 रुपए मंदा होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा 60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 300 रुपए या 1.50 प्रतिशत मंदा होकर 19,730 रुपए रह गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और घट सकता है।
