New Delhi, 04 June (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 23500 per quintal owing to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing monsoon in the southern parts of the country. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.
गोला : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा हैं। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। दक्षिण भारत में चल रहे मानसून सीजन की वजह से आपूर्ति तथा उपलब्धता प्रभावित हो रही है। इससे बाजार की धारणा भी प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मजबूत ही बना रह सकता है।
Cashew: likely to remain stable
New Delhi, 04 June (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : स्थिरता कायम रहेगी
नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने के आसार हैं।
Almond kernel: not likely to increase
New Delhi, 04 June (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 1675 per kg owing to the weak offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The current crop of America has already been over. The new crop will likely to arrive after two to two and a half months. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 745 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में वर्तमान फसल समाप्त हो गई है। नई फसल शुरू होने में अभी करीब सवा दो-ढाई महीनों का समय बकाया है। खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना नजर आ रही है।
