New Delhi, 03 June (NNS): The prices of cottonseed remained stable at Rs 3700/3900 per quintal because of the increased demand from the cattle feeble manufacturers at the lower level. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3900/3950 per quintal. The cottonseed cake June delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

बिनौला खल : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 जून  (एनएनएस) निचले स्तर पर  पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनोला खल के भाव 3700/3900 रुपए प्रति क्विंटल टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 3900/3950 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से खल वायदा जून डिलीवरी मे  तेजी का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Castor oil:  less possibility to downfall

New Delhi, 03 June (NNS): The prices of castor oil went down by Rs 50 to Rs 13400/13500 per quintal due to the weak industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13100 per quintal. Castor prices also being available at Rs 6200/6300 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract June delivery showed uptrend owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the recent downfall during the coming days.

अरंडी तेल : घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 3 जून  (एनएनएस) औद्योगिक माग घटने से  अरंडी तेल के भाव 50 रुपए घटकर 13400/13500 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। अहमदाबाद में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6200/6300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली  से अरंडी वायदा जून डिलवरी मे  तेजी का रूख रहा। हाल ही में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Mustard: no decrement

New Delhi, 03 June (NNS): At Lawrence Road, mustard prices went up by Rs 50 to Rs 6450/6500 per quintal due to the weak demand from the stockists and increased demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5900/6000 per quintal in loose. In Jaipur mandi, its prices also ruling at Rs 6675/6700 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming one or two days.

सरसों : मंदा नहीं

नई दिल्ली, 3 जून  (एनएनएस) तेल मिलों की मांग बढ़ने तथा स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रुपए बढ़कर 6450/6500 रूपये प्रति क्विंटल हो गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5900/6000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में इसके भाव 6675/6700 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भाव के आसपास घूमता रह सकता है।

Soybean: no possibility to increase

New Delhi, 03 June (NNS): The prices of soybean remained stable at Rs 4350 per quintal in Jalgaon because of the weak sale even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract reduced by 33 cents per pound whereas, in KLCE, the active palm oil contract also gained by 37 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of uptrend in the spot soybean prices during the coming days.

सोयाबीन : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 3 जून (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4350 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 33 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 37 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।