New Delhi 02 June (NNS): The tensions with seems less as compared to before, in this situation, the exporters started purchasing the stock because the stock has been selling out via shipments and sea way, whereas some sea way reported to be closed. The buying of the stock seems high from the exporters and the stockists, due to this, the prices of all varieties of basmati rice ascended by Rs 200/250 per quintal in the markets and the rice mills. The rice mills have quoted the further stock at the higher level and the stored stock has been selling out at the lower level, due to which, there is a shortage of spot stock. Now, the rice sela has been ruling at Rs 6500/6600 per quintal which is made up from paddy 1509 which was being sold at Rs 3550/3660 per quintal, but now, it is available at Rs 6350/6400 per quintal.

बारीक चावल- आगे और लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)  पाकिस्तान से तनाव पहले की अपेक्षा कम की स्थिति में निर्यातक माल लेने रुचि ले रहे हैं, क्योंकि शिपमेंट एवं समुद्री मार्ग से माल जाने लगा है, कुछ बंद कर दिए गए हैं, ऐसे समाचार मिल रहे हैं। चावल निर्यातकों एवं स्टाकिस्टों की लिवाली बढ़ जाने से राइस मिलों एवं मंडियों में सभी तरह के बारीक चावल के भाव गत सप्ताह में 200/250 रुपए तेज हो गए हैं। आगे के भी राइस मिलों द्वारा चावल के भाव बढ़ाकर व्यापार किया गया है, स्टाक के माल पिछले दिनों मंदे में कट गये थे, जिससे हाजिर माल की कमी बनी हुई है। अभी भी 3550/3600 रु प्रति कुंतल के भाव में बिकने वाला 1509 धान से निर्मित सेला चावल 6500/6600 रु प्रति कुंतल के पड़ते में बन रहा है, लेकिन बाजार में इसके भाव 6350/6400 चल रहे हैं।

Wheat: will remain sluggish for some days

New Delhi 02 June (NNS): The supply of wheat reported to be high in the markets of Rajasthan, MP, Punjab, Haryana and UP, due to this reason,  the availability of wheat seems high according to the expectations. Around 300 lakh metric tonnes of wheat has already been purchased by the central pool which is 14 percent higher than the previous year. Here, the demand from the maida mills reported to be sluggish, due to which, its prices gained by Rs 20/25 per quintal in the end of the previous week. Now, the prices of wheat for mill quality also being quoted at Rs 2750/2760 per quintal, whereas, the buying seems unfavourable. Therefore, the market may likely to remain sluggish. The prices of wheat showed uptrend during the previous days because of the tensions between India and Pakistan. Therefore,  it is profitable to sell the stock at the current level.

गेहूं- अभी कुछ दिन सुस्ती रहेगी

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की मंडियों में गेहूं की आपूर्ति भरपूर बनी हुई है, जिस कारण सरकार को उम्मीद से अधिक गेहूं मिल रही है अब तक 300 लाख मीट्रिक टन केंद्रीय के करीब गेहूं की खरीद हो चुकी है, जो गत वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। इधर मैदा मिलों की मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई है, जिससे इसमें गत सप्ताह के अंत में 20/25 रुपए प्रति कुंतल की बढ़त बन गई है। अब यहां गेहूं मिल क्वालिटी 2750/2760 रुपए प्रति कुंतल भाव दोबारा बोल रहे है जबकि मंडियों में लिवाली अनुकूल नहीं है। अत: बाजार अभी सुस्त ही रहेगा। भारत-पाकिस्तान तनाव का  गेहूं पर पिछले दिनों तेजी के रूप में प्रभाव पड़ा था। अत: अब वर्तमान भाव में भी एक बार बिक्री करते रहना चाहिए।

Maize: uptrend will lead to heavy loss

New Delhi 02 June (NNS): In Bihar, the maize of MP was ruling at Rs 2150/2200 per quintal in Bihar in the godown reach, but now, it is being available at Rs 2050/2100 per quintal. The prices of maize in Haryana and Punjab reach along with Rajasthan also being quoted at Rs 2380/2410 and Rs 2430 per quintal respectively. Now, there is no possibility of more uptrend in the prices because the arrivals of maze have been started increasing from the last 10/12 days in the markets, but it is profitable to purchase the stock at the current level.

मक्की-तेजी नुकसानदायक

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) चालू सप्ताह मध्य प्रदेश की बिहार में जो मक्की के भाव 2150/2200 रु प्रति कुंतल गोदाम पहुंच में चल रहे थे, उसके भाव उपर में 2050/2100 रु प्रति कुंतल रह गए। हरियाणा पंजाब पहुंच में नमी के अनुसार मक्की के भाव 2380/2410 रु तथा राजस्थान की बढ़िया मक्की के 2430 रुपए बोलने लगे हैं। अब इन भावों में तेजी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मंडियों में नमी वाली मक्की की आवक 10-12 दिनों से बढ़ने लगी है, गोदाम में जाने की बजाय अभी मंडियों में स्टॉक रुकने लगा है। विभिन्न खपत वाली कंपनियों में माल एक सप्ताह से लगातार उतर रहा है, लेकिन इन भावों में अब खरीद करना चाहिए।

Millet: prices may increase after some time

New Delhi 02 June (NNS): The government has selling the buffer stock of millet at the lower level in the auction during the previous days, due to which, there is a swamp of downfall in the prices. In Mauli Barwala reach, its prices reached to Rs 2400/2410 per quintal as per the quality owing to the constant buying at the lower level. In godown, it is being quoted at Rs 2375/2380 per quintal. Now, there is no possibility of more uptrend in the prices.  The major crop of millet will likely to arrive after a long time and the sowing of kharif crop seems feeble.

बाजरा- बाजार में ठहर कर तेजी

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) हम मानते हैं कि पिछले दिनों सरकार द्वारा लगातार बफर स्टॉक का बाजरा मंदे भाव में नीलामी पर बेचा गया था, जिससे मंदे का दलदल जरूर आ गया था, जो घटे भाव में लगातार लिवाली चलने से बाजार छलांग लगाकर मौली बरवाला पहुंच में 2400/2410 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार हो गया तथा यहां गोदाम से उठू 2375/2380 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में भविष्य में तेजी की संभावना बन गई है। बाजरे के मुख्य फसल आने में अभी काफी समय बाकी है तथा गर्मी वाला बाजरा भी कम बोया गया है।

Masoor: no more downfall

New Delhi 02 June (NNS): The arrivals of masoor reported to be weak in UP, MP and Rajasthan. In Bihar, the sowing of small masoor  reported to be high, but this year, the crop gets affected this year due to the dew, due to this reason, the yield seems weak from the previous year. There is no possibility of more downfall in the prices because the crop of Canada has not been available less than Rs 5750 per quintal. This year, the crop gets affected due to the increment in the temperature, but in Bilti, masoor prices was ruling at Rs 6800 per quintal in the first half of the current week owing to the lack of demand, but now, it is ruling at Rs 6750 per quintal. Now, the supply of masoor showed downfall in Mungaoli and Ganj basauda line, due to which, the market may show uptrend from here.

मसूर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) मसूर की आवक यूपी एमपी राजस्थान तीनों ही मंडियों में आकर अब कम होने लगी है। बिहार में भी छोटी मसूर की बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन ओस इस बार कम पड़ने से फसल में बीमारी लग गई थी, जिस कारण से यील्ड गत वर्ष से ज्यादा नहीं आया है। इन भावों में मंदे की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि मुंदड़ा पोर्ट से 5750 रुपए प्रति कुंतल से नीचे कनाडा की मसूर नहीं मिल रही है। इस बार समय से पहले मौसम का तापमान बढ़ने का भी प्रभाव पड़ा है। लेकिन ग्राहकी कमजोर होने से जो बिल्टी में मसूर 6800 रुपए चालू सप्ताह के पूर्वार्द्ध में बिकी थी, उसके भाव 6750 प्रति कुंतल रह गए हैं  है। अब मुंगावली गंज बासौदा लाइन में मसूर की आपूर्ति टूट गई है, जिससे बाजार यहां से फिर तेज लग रहा है।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 02 June (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar held sluggish at Rs 5100/5150 per quintal because of the feeble demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5050/5100 per quintal. In NCDEX, the guar contract June delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

ग्वार : मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमजोर होने  से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव  5100/5150 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5050/5100 रुपए रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा  जून डिलीवरी गिरावट रही। हाल ही में  आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार  ठहर सकता है।