New Delhi, 02 June (NNS): Here, the prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 750 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect as the consumption season off. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming days.

बादामगिरी : सीमित तेजी-मंदी

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रहने की आस है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और घटने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए और मंदी होकर 750 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी की तेजी-मंदी सीमित ही बनी रह सकती है।

Cashew:  no possibility to increase

New Delhi, 02 June (NNS): The prices of cashew four pieces held firm at Rs 790 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The availability and supply of cashew reported to be weaker than the normal level, but the market sentiments may affect because of the consumption season off. The spot cashew prices will likely not to remain high at the same level during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 2 जून (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की संभावना नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी हुई है लेकिन खपत का सीजन भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वोले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।