New Delhi, 29 May (NNS): The consumption of desi ghee reported to be weak due to the increment in the temperature, but the manufacturing of desi ghee reported to be close owing to the short age of the liquid milk. On the other hand, the stockists are not purchasing the stock as its prices ascended by Rs 150 per tin per day in the previous month and they are doing profit taking selling, due to this reason, it is being traded after the downfall of Rs 100 per tin in khari bauli. However, the plants will likely to run after some time and there is a shortage of desi ghee, due to this, it is expected that the market may show uptrend because the prices of Indian butter also ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, there is a lack of desi ghee stock in the plants.
देसी घी-गर्मी में वास्तविक खपत घटी
नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि गर्मी बढ़ने से देशी घी की खपत कम हो गई है, लेकिन देसी घी निर्माता कंपनियां भी लिक्विड दूध के अभाव में बंद हो चुकी है। दूसरी ओर स्टॉकिस्ट भी पिछले महीने की 150 रुपये प्रतिदिन की तेजी पर माल खरीदने से पीछे हट गए हैं तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चल रही है। यही कारण है कि कंपनियों की अपेक्षा 100 रुपए प्रति टीन नीचे खारी बावली में व्यापार होने लगा है। हालांकि प्लांट चलने में लंबा समय लगेगा तथा आगे चलकर एक बार देसी घी पूरी तरह शॉर्टेज में आने पर बाजार ऊंचे वाले भाव को भी पार कर जाएंगे। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय बटर के भाव तेज हो गए हैं। यही कारण है कि देसी घी का स्टॉक प्लांटों में कम है।
Milk powder: shortage of production in the plants
New Delhi, 29 May (NNS): The prices of liquid milk have been ruling at the higher level till the previous week, due to this, almost 69/70 percent of the plants have went under maintenance. There is a lack of milk powder stock, but its sale also seems feeble as per its stock, due to which, the premium quality milk powder rose to Rs 325/335 per kg in the previous week, but the big company has reduced the prices of milk powder by Rs 10 per kg. Now, there is a lack of arrival pressure of the stock. Now, the remaining plants are purchasing the stock at Rs 61/62 per litre from the manufacturing companies. The manufacturing companies are selling their stock after including incentives. The further wedding demand will likely to be over after 10 days, despite this, the availability of milk powder reported to be weak on seeing the lack of liquid milk stock. Therefore, the trade should not be done at the lower level.
दूध पाउडर-प्लांटों में उत्पादन घटा
नई दिल्ली, 29 मई (एनएनएस) गत सप्ताह तक लिक्विड दूध के भाव ऊंचे होने से 69-70 प्रतिशत प्लांट पड़ते के अभाव में मेंटेनेंस में जा चुके हैं। दूध पाउडर अब बहुत कम रह गया है, लेकिन उसी हिसाब से बिक्री भी घटी है , जिससे प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर पिछले माह बढ़कर 325/335 रुपए प्रति किलो पर टिके हुए हैं, लेकिन एक बड़ी कंपनी ने बिक्री के अभाव में 10 रुपए प्रति किलो घटा दिया है। अभी स्टॉक का प्रेशर नहीं बन पाया है। जो प्लांट छिटपुट चल रहे हैं, उन्हें क्वालिटी अनुसार लिक्विड दूध, निर्माता कंपनियों को 61/62 रुपए प्रति लीटर में प्रतिस्पर्धात्मक खरीदना पड़ रहा है। निर्माता कंपनियों को अभी बढ़िया दूध की खरीद में इंसेंटिव बढ़ाकर देना पड़ रहा है। आगे शादियों में खपत 10 दिन बाद समाप्त हो जाएंगी, इन सबके बावजूद भी लिक्विड दूध की किल्लत के लिए दूध पाउडर की कमी रहेगी। अत: मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए।
