New Delhi, 27 May (NNS): The supply of raw milk reported to be 70/71 lakh litres on daily basis. Recently, milk prices improved by Re 1 per kg, due to this, the production cost of desi ghee reported to be at the higher level. The main thing is that the stock of butter has been started exporting and the companies are constant selling the stock of butter at the current prices, due to this reason, most of the companies are producing less amount of desi ghee stock. The prices of desi ghee rose by Rs 150/175 per kg during the previous month and the stock of premium quality also ruling between Rs 8900/9100 per tin on seeing the consumption and production. Now, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
देसी घी- और महंगा होगा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) कच्चे दूध की आपूर्ति 70-71 लाख लीटर दैनिक हो रही है। हाल ही में दूध के भाव एक रुपया लीटर महंगे हो जाने से देसी घी की उत्पादन लागत काफी महंगी हो गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि बटर का निर्यात हो रहा है तथा कंपनियों को बटर बेचने में लाभ मिल रहा है। इस वजह से अधिकतर कंपनियां देशी घी कम बना रही हैं। पिछले माह 150/175 रुपए प्रति टीन पर तेजी लिए बंद हुआ है, आगे देसी घी की खपत एवं उत्पादन को देखते हुए जो वर्तमान में 8900/9100 रुपए प्रति टीन प्रीमियम क्वालिटी का घी बिक रहा है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।
Milk powder: no downfall in the roots
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of milk powder remained stable at the same level after the increment of Rs 10 per kg during the previous month. Here, its prices rose by $20/25 in the international markets, due to this reason, the companies are constantly quoting the prices at the higher level, due to this reason, the market showed uptrend. The supply of liquid milk reduced to 70/71 lakh litres on daily basis, from which, around 560/570 tonnes of the stock reported to be produce. The trade should not be done at the lower level on seeing the higher temperature. Now, both the local and upcountry demand of milk powder has been started improving in the plants. On the other hand, appropriate amount of milk powder of Maharashtra has been started exporting, due to this reason, the prices of premium quality milk powder remained stable at Rs 325/335 per kg. Apart from this, the stock of maltodextrin and whey powder also being traded at Rs 240/250 per kg.
दूध पाउडर-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) पिछले महीने 10 रुपए प्रति किलो की दूध पाउडर में तेजी के बाद ठहराव बना हुआ है। इधय अंतरराष्ट्रीय बाजारों के 20-25 डॉलर की हाल ही में तेजी आ गई है, जिस कारण लगातार कंपनियां बढ़ाकर भाव बोलने लगी हैं। यही कारण है की बाजार सुर्ख हो गया है। लिक्विड दूध की आपूर्ति घटकर 70-71 लाख लीटर के करीब दैनिक रह गई है, जिसमें दूध पाउडर का उत्पादन 560-570 टन के करीब दैनिक रह गया है। आगे गर्मी को देखते हुए वर्तमान भाव पर मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। प्लांटों में लोकल एवं चालानी मांग सुधरने लगी है। दूसरी ओर निर्यात में भी महाराष्ट्र का दूध पाउडर पर्याप्त मात्रा में जाने लगा है, जिस कारण 325/335 रुपए प्रीमियम क्वालिटी के टिके हुए हैं। माल्टोडेक्सट्रिन एवं वेपाउडर वाले माल 240/250 रुपए किलो के बीच बिक रहे हैं।
