New Delhi, 27 May (NNS): The sowing of gram kabuli seems weak, due to this reason, the production is around 30/31 lakh tonnes and the old stock has been lying in the markets, due to which, the selling pressure seems constant in the markets. Here, the gram kabuli of Maharashtra also being traded at Rs 63/66 per g. The Indian Mexico stock of gram kabuli also being available at Rs 86/88 per kg. Now, the market may show uptrend after the correction of Rs 1/2 per kg.
काबुली चना-ग्राहकी के चलते दुर्दशा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई इस बार भी सामान्य हुई थी, जिस कारण उत्पादन 30-31 लाख टन हुआ है, पुराना स्टॉक भी ज्यादा बचा था, जिससे बाजार में बिकवाली का प्रेशर बना हुआ है। यहां नीचे महाराष्ट्र का काबुली चना 63/66 रु पहुंच में बिक गया है। इंडियन मेक्सिको भी 86/88 रुपए प्रति किलो में भी माल नहीं बिक रहा है। अब निकले भाव बन चुके हैं इस वजह से एक-दो रु के करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा।
Wheat: no more downfall
New Delhi, 27 May (NNS): There were around 1153 lakh metric tonnes of wheat reported to be produce, but the government has done competitive buying in MP at the minimum support prices of Rs 2425 per quintal including the bonus of Rs 175 per quintal. Its stock has also been purchased after including the bonus of Rs 150 per quintal in Rajasthan, due to this reason, here, the market remained strengthened at Rs 2760/2765 per quintal and there, the prices may decrease by Rs 20/30 per quintal. The arrivals pressure of wheat showed uptrend in the Chindwada, Multai and Linga line, despite this, the market showed strong trend due to the constant all-round buying from the stockists. The arrival pressure of new stock of wheat reported to be high in the Haryana and Punjab reach in the current month and 90 percent of the stock has already been purchased, due to which, the government has done the buying of Rs 297 lakh metric tonnes. Therefore, the government has crossed the purchase the target till 15th June and after this, the arrival pressure seems high in the markets, due to this, the prices may increase after the heavy uptrend in the prices during the near future.
गेहूं-ज्यादा मंदा भी नहीं आएगा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अनुमान 1153 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ है, लेकिन सरकार द्वारा 2425 रुपए प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 175 रुपए बोनस के साथ मध्य प्रदेश में खरीद प्रतिस्पर्धात्मक की जा रही है, राजस्थान में भी 150 रुपए बोनस के साथ खरीद चल रही है। इस वजह से यहां भी बाजार नीचे के भाव से मजबूती लिए 2760/2765 रुपए पर टिके हुए हैं तथा यहां 20/30 रुपए से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। छिंदवाड़ा मुलतई लिंगा लाइन में गेहूं के प्रेशर के बावजूद चौतरफा स्टॉकिस्टों की लिवाली से बाजार मजबूत हो गया है। चालू महीने में नया गेहूं हरियाणा पंजाब में प्रेशर जबरदस्त रहा तथा कुल आवक 90 प्रतिशत सरकार ने खरीद कर लिया है, जिससे सरकारी खरीद 297 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है। अत: 15 जून तक खरीद होने पर लक्ष्य को पार कर जाएगा तथा उसके बाद भी मंडियों में आवक का दबाव बढ़ने पर गेहूं की तेजी को विराम लग जाएगा या कुछ करेक्शन आ जाएगा।
Fine rice: possibility to increase by Rs 200 per quintal
New Delhi, 27 May (NNS): The buying of the fine rice seems high Tarawadi, Kaithal, Kurukshetra, Cheeka, Safeedon, Tarantaaran, Jandiyalguru and Jahangirabad, Tanda, Kashipur, Dadri, Dankaur of UP. In the review areas, the ready stock has been started selling out in the rice mills and the prices of paddy have been ruling at the higher level and the market may show uptrend in the current level after the stability in the prices because the stock of exporters are selling out in the markets and the prices of rice sela 1718 and 1509 also showed uptrend in the spot shipments. Here, the prices of rice sela 1509 also being available at Rs 6150/6250 per quintal. The prices of rice 1718 also reported to be at the higher level, and its steam stock is being available at Rs 6700 per quintal.
बारीक चावल-200 की और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) वर्तमान में तरावड़ी कैथल कुरुक्षेत्र चीका सफीदों तरनतारन जांडियाला गुरु एवं यूपी के जहांगीराबाद टांडा काशीपुर दादरी दनकौर आदि उत्पादक क्षेत्रों में बारीक चावल की लिवाली आ गई है। उक्त क्षेत्रों की राइस मिलों में तैयार माल धीरे-धीरे कटने लगा है तथा धान के भाव बढ़ने से पड़ते और महंगे हो गए हैं तथा दो दिन ठहराव के बाद चालू सप्ताह में और बाजार तेज हो गया है, क्योंकि कुछ निर्यातकों के माल बिके हुए हैं तथा हाजिर शिपमेंट में चावल सेला का व्यापार होने से 1718 एवं 1509 सेला चावल में तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां चावल सेला 1509 के भाव 6150/6250 रुपए प्रति कुंतल पर तेज हो गये हैं। चावल 1718 में बाजार काफी बढ़ गए हैं, इसका स्टीम माल 6700 बिक गया है।
Maize: no uptrend in the near future
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals of maize reported to be high in the markets of mid Bihar, due to this, there, the market fell down to Rs 2100/2125 per quintal in the review week. During the review week, the prices declined by Rs 50 per quintal. However, the stockists started trading at the current level. The stockists started doing competitive buying due to the fraud in the uptrend in the prices during the previous year, but the big companies started purchasing the stock at the current level, in these circumstances, the market has remained under pressure and the trade should not be done at the higher level. In Bihar, the production of maize reported to be at the higher level and the old stock has been lying in MP, due to this reason, the prices of maize declined to Rs 2400/2430 per quintal in Haryana and Punjab reach.
मक्की -निकट में तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) मक्की की आवक मध्य बिहार की मंडियों में काफी बढ़ जाने से वहां बाजार टूटकर गत सप्ताह 2100/2125 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। उक्त अवधि के अंतराल 50 रुपए की गिरावट आ गई है। हालांकि इन भावों में स्टॉकिस्ट मैदान में आ गए हैं। गत वर्ष की तेजी में धोखा मिलने से प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली तो नहीं है, लेकिन बड़ी कंपनियां खरीद में आ गई है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी कुछ दिन दबा ही रहेगा तथा अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। बिहार में मक्की का उत्पादन बढ़िया हुआ है तथा पुरानी मक्की भी एमपी में पड़ी हुई है। जिसके चलते बाजार घटकर 2400/2430 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी के अनुसार हरियाणा पंजाब पहुंच में भाव रह गए हैं।
Millet: no risk at the current level
New Delhi, 27 May (NNS): The crop of millet has already been sold out in the producing markets which have arrived before 8 months and the old stock has already been sold out in the markets, due to this reason, the arrival pressure of the stock reported to be weak in the godowns at the current level. On the other hand, both the poultry and cattle feed companies along with ethanol companies are purchasing the stock at the lower level, whereas, almost 27/28 percent of the stock has went in the foodgrains, in these circumstances, in Mauli barwala reach, millet is being traded at Rs 2420/2430 per quintal. Therefore, the trade will be profitable during the near future.
बाजार-नीचे भाव पर रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) बाजरे की फसल 8 महीने पहले आकर कच्ची मंडियों में निपट चुकी है तथा पुराना स्टॉक नयी फसल आने पर पूरी तरह समाप्त हो गया था। इस वजह से वर्तमान में बाजरे का गोदामों में प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर पोल्ट्री व कैटल फीड की कंपनियों एवं इथेनॉल कंपनियां, मक्की की अपेक्षा मंदा देखकर माल को खरीद रही है। दूसरी ओर 27-28 प्रतिशत खाद्यान्न में बाजरा जा चुका है, इन परिस्थितियों में जो बाजरा 2420/2430 रुपए प्रति कुंतल के बीच मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है। अत: इसमें आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा।
Masoor: no trade of more downfall
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of desi masoor showed downfall due to the profit taking selling after the ceasefire. Here, in bilti, masoor also being traded at Rs 7025/7050 per quintal, after this, its prices reduced to Rs 6800/6810 per quintal. The difference between the prices of both desi and imported stock reported to be at the higher level, after this, the traders started buying the stock of desi masoor at the current level. Here, the arrivals of the stock reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to which, there, the stock of desi masoor also being sold at Rs 6200/6250 per quintal. The production of the stock estimated around 17 lakh metric tonnes, but the domestic consumption is 28 lakh metric tonnes, due to this reason, the traders are not quoting the prices at the lower level.
मसूर-और मंदे का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) सीजफायर के बाद देशी मसूर की मुनाफा वसूली बिकवाली से मंदा बना हुआ है। यहां बिल्टी में मसूर 7025/7050 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक गयी थी, उसके बाद 6800/6810 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। देसी विदेशी माल का अंतर बढ जाने के बाद भी देसी मसूर में लिवाल आ गए, क्योंकि इसमें मल्का एवं छांटी का कश ज्यादा बैठ रहा है। इधर मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आवक नहीं बढ़ पा रही है, जिससे वहां की मंडियों में नमी के हिसाब से 6200/6250 रुपए प्रति कुंतल देसी मसूर बिकने लगी है। मसूर का उत्पादन बोई हुई फसल को देखकर 17 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन हमारी घरेलू खपत 28 लाख मीट्रिक टन की है। इस वजह से कनाडा में और घटाकर बिकवाल नहीं हैं।
Urad: no long uptrend
New Delhi, 27 May (NNS): In Myanmar, the prices of urad bold and the small stock reduced to $855 and $760 per tonne respectively. The trade of small stock reported to be weak because the arrival pressure of the stock showed uptrend in both the desi and the stock of MP. Now, the mills are purchasing the stock as per the needs. The stock of Myanmar and Brazil has been started unloading in the markets in the near future, due to this, the further deals of Burma have been quoted at the lower level and the demand seems unfavourable in the ready stock, on seeing this, the trade should not be done at the higher level. The stock has been available from Chennai at the lower level and the spot import deals have been done at the lower level, due to this reason, the prices of urad SQ and small stock also being available at Rs 7800 and Rs 7150 per quintal respectively.
उड़द- लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) म्यांमार में भी उड़द के भाव मोटे माल के 855 डॉलर एवं छोटे माल के 760 डॉलर प्रति टन नीचे में रह गए हैं। छोटे माल का व्यापार काफी सुस्त चल रहा है, क्योंकि देसी माल का एमपी की आवक का दबाव बढ़ गया है, इन मालों की, मिलों में पकड़ जरूरत के अनुसार ही चल रही है। आगे निकट में म्यांमार एवं ब्राजील से भारी मात्रा में माल उतारने वाले हैं, जिससे बर्मा वाले आगे के सौदे ज्यादा घटा कर बोलने लगे हैं तथा पक्के मालों में ग्राहकी अनुकूल नहीं है, इसे देखते हुए तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। उडद में नीचे वाले भाव पर चेन्नई से माल मिल रहा है तथा हाजिर आयात सौदे भी नीचे भाव में हो रहे हैं। इस वजह से 7800 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू एवं छोटे माल 7150 रुपए में भी लिवाल नहीं हैं।
Moong: should sell at the current level
New Delhi, 27 May (NNS): The best quality moong of Rajasthan fell down by Rs 200 to Rs 7300/7700 per quintal owing to the constant unloading of both inferior and superior quality stock in the previous week. Huge amount of stock has been lying in the pipeline and the new stock will likely to arrive in all the states including UP, Bihar and Jharkhand and the all-round sowing of the crop seems high and the sale of the stock seems unfavourable, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the near future.
मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) गत सप्ताह के अंतराल एमपी के हल्के भारी माल उतारने से राजस्थान की बढ़िया मूंग 200 रुपए टूटकर 7300/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। पाइपलाइन में माल ज्यादा है तथा नए माल मध्य प्रदेश के अलावा यूपी बिहार झारखंड सभी राज्यों के जून तक आने लगेंगे तथा बिजाई चारों तरफ अधिक है, उस हिसाब से दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Tur: possibility of more downfall
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals of tur reported to be high in Maharashtra and Karnataka as compared to before. On the other hand, the sale of the stock seems unfavourable and the stock has been selling out continuously at the lower level from Chennai, due to which, the prices of lemon tur reduced by Rs 50 to Rs 6800/6825 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices because today, the stock has been available at the lower level while doing shipment deals. On the other hand, the rabi crop is being consume in Palamu and Daltenganj of Bihar and the stock of Katni line also reported to be consume in Bihar and Eastern UP and the new stock has been started arriving in the markets.
तुवर-और मंदा संभव
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) तुवर की आवक महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से भी गत वर्ष की अपेक्षा अधिक रही है। दूसरी ओर दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा चेन्नई से लगातार घटाकर में बिकवाली बनी रही, जिससे लेमन तुवर के भाव 50 रुपए घटकर 6800/6825 रुपए प्रति कुंतल रह गया। इन भावों में और घटने की संभावना है, क्योंकि आज शिपमेंट के सौदे करने पर भी इससे और नीचे के पड़ते में माल मिल रहा है। दूसरी ओर रबी सीजन वाली तुवर पलामू डाल्टनगंज वाली बिहार में ही खप रही है, कटनी का माल भी पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार में जा रहा है तथा अभी भी माल मंडियों में आ रहा है।
Gram desi: no risk in the trade
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals of gram desi seems unfavourable from Rajasthan, MP, Maharashtra and Karnataka. Presently, huge amount of stock has been selling out from Australia and the stock has not been unloading at the Indian ports as per the sale, on seeing this, the prices of gram Rajasthan may not show downfall during the near future. Presently, the prices of gram Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 5800/5850 per quintal as per the quality and the prices may increase after some time, but the prices may show uptrend gradually during the near future.
देसी चना- व्यापार में जोखिम नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) वर्तमान में राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक से देसी चने की आवक अनुकूल नहीं है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के चने ज्यादा बिके हुए हैं तथा भारतीय बंदरगाहों पर बिक्री के हिसाब से नहीं उतर रहा है, इसे देखते हुए राजस्थानी चना और घटने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान में राजस्थान का चना लॉरेंस रोड पर 5800/5850 रुपए प्रति क्विंटल खड़ी मोटर में बिक रहा है तथा ऑस्ट्रेलिया के माल क्वालिटी के अनुसार 5875/5900 रुपए बिक रहा है, इससे तेजी आने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे अच्छी तेजी समझना चाहिए।
Rajma chitra: prices may show uptrend
New Delhi, 27 May (NNS): The production of rajma chitra reported to be high in Indian Brazil and ganna stock, but there is no risk in the trade after the downfall in the prices. It is profitable to purchase the Indian Brazil and ganna stock. Here, the prices of ganna stock and Indian Brazil also being purchased at the current level. Here, the ganna rajma chitra also gained by Rs 80 to Rs 6000 per quintal. Now, it is profitable to trade at the current level. The stock of Indian brazil also gained from Rs 102/104 to Rs 108/112 per kg.
राजमां चित्रा- दूरगामी परिणाम बढ़िया
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि इंडियन ब्राज़ील एवं गन्ना माल का उत्पादन जबरदस्त हुआ है, लेकिन ऊपर के भाव से काफी नीचे आने के बाद अब इसमें रिस्क समाप्त हो गया है। इन भावों में इंडिया ब्राज़ील एवं गन्ना राजमा की खरीद करना चाहिए। गन्ना राजमां यहां नीचे में 6000 रुपए बिकने के बाद 80 रुपए प्रति कुंतल हो गया है, अब इन भाव में यह माल आगे चलकर भरपूर लाभदायक दे जाएगा। इंडियन ब्राजील माल भी 102/104 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है, क्योंकि चीन 108/112 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
Pea: no possibility to decrease
New Delhi, 27 May (NNS): The ready stock of pea has already been sold out in the markets because here, there is a lack of stock in the markets. Here, the government has extended the duty free import. The traders should not sell or purchase the stock at the current level. Apart from this, there is a lack of demand in the markets, due to which, the market has remained under pressure. However, the imported stock has been lying at the Indian ports, there, the pries have been quoted up by $15/20 per tonne, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
मटर-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) मटर की फसल तैयार होकर निपट चुकी है, क्योंकि यहां के माल में कोई दम नहीं है। इधर काफी उहापोह की स्थिति के बाद सरकार द्वारा मटर का आयात, शुल्क मुक्त आगे बढ़ाएगी या यहां से ड्यूटी लग जाएगी। इस बात को लेकर व्यापारी वर्ग में न माल बेचने बनता है, ना माल को रोकना ही बनता है। इधर ग्राहकी का भारी सन्नाटा है, जिससे बाजार दबा हुआ है। हालांकि केवल विदेशी माल भारतीय बंदरगाहों पर पड़े हुए हैं, वहां बाजार 15-20 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।
Guar gum: limited fluctuations
New Delhi, 27 May (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum fell down by Rs 100 to Rs 9600/9700 per quintal owing to the weak demand from the gum powder manufactueres. Guar prices also being quoted at Rs 5100/5150 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, guar prices also ruling at Rs 4800/4900 per quintal in loose. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the recent downfall. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
ग्वार गम : सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 100 रूपये घटकर 9600/9700 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। लिवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5100/5150 रु प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए भविष्य मे इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
