New Delhi, 27 May (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish at the higher prices, due to this reason, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 24500 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The summer vacations have been started in Guntur from 12th May and the trading activities will be normal from 12 June, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में गत 12 मई से गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती बनी रह सकती है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 27 May (NNS): The sale of cloves reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 790 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak international prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत तुलनात्मक रूप से सस्ती बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals of small cardamom jumped to 63725 kg in the RNS auction during the previous day. Here, the average auction price declined to Rs 2247.01 per kg owing to the lack of buying and uptrend in the arrivals. Before this, the prices were at Rs 2478.98 per kg which held on 16th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2600 per kg because of the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the downfall in the auction prices. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक उछलकर 63,725 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक में आए इस उछाल तथा लिवाली का अभाव बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत लुढ़ककर 2247.01 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 16 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2478.98 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। नीलामी में आई गिरावट से बाजार की धारणा प्रभावित होने की आशंका है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: no possibility of downfall
New Delhi, 27 May (NNS): The offtake of black pepper reported to be weak even after the sluggish prices. As a result, here, the prices of black pepper markara eased by Rs 10 to Rs 730 per kg. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव और कमजोर पड़ गया है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए और मंदी होकर 730 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 23500 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सौंठ : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 23,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Pistachio: no more uptrend
New Delhi, 27 May (NNS): Pistachio Peshawar prices declined by Rs 50 to Rs 3050 per kg due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak temperature than the normal level along with the higher prices after the downfall in the prices. The spot pistachio prices will not likely to remain high during the coming days.
पिस्ता : अभी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर पिस्ते की बिक्री में कमी दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 50 रुपए मंदा होकर 3050 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। नवीनतम मंदी के बाद भी कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने तथा तापमान सामान्य से नीचा होने के कारण आइसक्रीम वालों की मांग कमजोर ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 27 May (NNS): Here, the prices of cumin descended by Rs 200 to Rs 23400 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 60/80 per 20 kg, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे का उठाव कमजोर ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए और मंदा होकर 23,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 60-80 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में तेजी की उम्मीद नहीं है।
