New Delhi, 26 May (NNS): During the review week, the prices of turmeric erode gatha asitis reduced by Rs 300 to Rs 14900 per quintal owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 400 per quintal. In erode, there were around 1800 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices declined by Rs 252 or 1.79 percent to Rs 13802 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए मंदी होकर 14,900 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400 रुपए की तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 252 रुपए या 1.79 प्रतिशत मंदा होकर 13,802 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।

Red chilli: will remain strong

New Delhi, 26 May (NNS):  Here, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 500 to Rs 14500 per quintal owing to the increased buying from the stockists at the lower level and affected supply. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There are summer vacations in Guntur from 12th May. There, the trading activities will likely to be normal from 12th June, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming week.

लालमिर्च : मजबूत ही बनी रहेगी

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रह सकती है। आपूर्ति प्रभावित होने तथा घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए तेज होकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। गुंटूर में 12 मई से गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। वहां अब 12 जून से कामकाज सामान्य होने के आसार हैं। इसकी वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मजबूती जारी रह सकती है।

Poppy seeds: possibility of profit taking

New Delhi, 26 May (NNS): The prices of poppy seeds Turkey and China went up by Rs 200 to Rs 1700 per kg owing to the all-round buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. The traders may do profit taking selling during the near future.

पोस्तदाना : मुनाफावसूली संभव

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में थोड़ी-बहुत मुनाफावसूली निकल सकती है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की चौतरफा लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की/चीन 200 रुपए और तेज होकर 1700 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही उछाल आया था। कीमत सामान्य से काफी ऊंची होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में स्टॉकिस्टों की थोड़ी-बहुत मुनाफावसूली बिकवाली निकल सकती है।

Coriander: will remain sluggish

New Delhi, 26 May (NNS): The prices of coriander badami remained stable at Rs 8200 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 700/800 per quintal. There were around 700/800 bags of cumin reported to be arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 6 or 0/09 percent to Rs 7060 per quintal owing to the nominal speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया सुस्त ही बना रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह धनिया बादामी 8200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 700-800 रुपए की गिरावट आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 6 रुपए या 0.09 प्रतिशत सुधरकर 7060 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में सुस्ती जारी रह सकती है।

Black pepper: no more uptrend

New Delhi, 26 May (NNS):  The prices of black pepper markara eased by Rs 25 to Rs 740 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per quintal. The arrivals held stable at the same level of the previous day in Kochi, whereas, the prices declined by Rs 5 per kg, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the next month.

कालीमिर्च : अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 25 रुपए और मंदी होकर 740 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही होने जबकि 5 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में तेज की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Cumin: will likely to remain in the limited area

New Delhi, 26 May (NNS):  Here, cumin prices declined by Rs 500 to Rs 23600 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300/400 per quintal. In Unjha, there were around 10000/12000 bags of cumin reported to arrive and the prices slipped by Rs 25/80 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 275 or 1.31 percent to Rs 20785 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain in the limited area during the coming days.

जीरा : सीमित दायरे में बना रहेगा

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा सीमित दायरे में घूमता रह सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 500 रुपए ओर मंदा होकर 23,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-12 हजार बोरियों की आवक होने तथा 25-80 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 275 रुपए या 1.31 प्रतिशत मंदा होकर 20,785 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सीमित दायरे में बना रहने के आसार हैं।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 26 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut gained by Rs 40 to Rs 1540 per kg due ot the increased buying from the stockists at the lower level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction price rose to Rs 1250/1750 per kg in the last auction which held on 22nd May, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 40 रुपए तेज होकर 1540 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 22 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1250/1750 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।