New Delhi, 26 May (NNS): Here, the prices of cashew four pieces held stable at Rs 790 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. However, both the availability and supply of cashew reported to be weak, but the market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में तेजी की संंभावना नहीं दिख रही है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर हजी स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बताई जा रही है लेकिन खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: will remain sluggish
New Delhi, 26 May (NNS): The prices of almond kernel California reduced by Rs 20 to Rs 760 per kg owing to the weak buying from the stockists at the lower level. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The crop of America will likely to be over soon, due to this, the market sentiments may affect. Therefoer, the prices of almond kernel will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 25 रुपए और मंदी होकर 760 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में फसल अपनी समाप्ति की कगार पर है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। अत: आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
