New Delhi, 20 May (NNS): The supply of liquid milk reduced to 65/67 lakh litres on daily basis in the plants of North India. Here, the all-round buying seems constant from the exporters of butter, due to this reason, the prices of both desi ghee and butter  have been quoted at the higher level. Now, around 380/390 tonnes of desi ghee reported to be produce on daily basis in the plants of North India because most of the plants went under maintenance. Presently, the prices of premium quality desi ghee also ruling between Rs 8900/9150 per tin as per the quality. Here, the market showed heavy uptrend because the competitive buying from the manufacturing companies showed uptrend owing to the weak supply of liquid milk. The export of butter seems good for the Egyptian countries.

देसी घी- ग्राहकी की कमी

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति उत्तर भारत के प्लान्टों में घटकर 65-67 लाख लीटर दैनिक रह गई है, इधर बटर में निर्यातकों की चौतरफा लिवाली बनी हुई है, जिस कारण देशी घी व बटर दोनों के भाव तेज बोलने लगे हैं। इस समय उत्तर भारत के प्लांटों में देसी घी का उत्पादन 380-390 टन दैनिक रह गया है, क्योंकि अधिकतर प्लांट मेंटिनेस में जा चुके हैं। वर्तमान में देसी घी के भाव 8900/9150 रुपए प्रति टीन के बीच प्रीमियम क्वालिटी के ब्रांड रेपुटेशन के अनुसार चल रहे हैं। यहां बाजार अब तेज लग रहा है, क्योंकि लिक्विड दूध की आपूर्ति घटने से निर्माता कंपनियों की खरीद प्रतिस्पर्धात्मक बढ़ गई है। बटर का निर्यात इजिप्ट के देशों के लिए अच्छा हो रहा है।

Milk powder: 90 percent of the plants went for maintenance

New Delhi, 20 May (NNS): The supply of liquid milk showed downfall due to the increment in the temperature in North India, due to which, its prices have been ruling at Rs 61/62 per litre. The stock of milk powder has been producing in some plants. Here, both the local and upcountry sale of weddings showed uptrend at the current level. The consumption reported to be high from the last 20/22 days. The wedding season will remain in the coming one and a half month, due to this reason, the market may show uptrend. The premium quality milk powder which was ruling at Rs 325/335 per kg, but now, it is profitable to purchase the stock at the current prices. The milk powder of Tamil Nadu and Maharashtra’s federation also ruling between  Rs 280/295 per kg. Here, the cooperatives of Gujarat are also selling the stock at the higher level.

दूध पाउडर- 90 प्रतिशत प्लांट मेंटिनेस में गए

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने से लिक्विड दूध की आपूर्ति घट गई है, जिससे इसके भाव 61/62 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। दूध पाउडर का उत्पादन कुछ ही प्लांटों में रहा है, इधर वर्तमान में शादियों की बिक्री लोकल एवं चालानी में बढ़ गयी है। पिछले 20-22 दिनों से खपत बढ़ गयी है, अगले डेढ़ महीने तक शादियां युद्ध स्तर पर होने वाली है, जिस कारण बाजार अब और तेज हो जाएगा। अब वर्तमान में प्रीमियम क्वॉलिटी का जो दूध पाउडर 325/335 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा इन भावों में भी दूध पाउडर की खरीद करनी चाहिए। तमिलनाडु महाराष्ट्र फेडरेशन के दूध पाउडर भी बढ़कर  280/295 रुपए प्रति किलो के बीच हो गये हैं। इधर गुजरात कोआपरेटिव की भी बिकवाली बढ़ाकर आ रही है।