New Delhi, 20 May (NNS): The prices of castor oil held sluggish at Rs 13500/13600 per quintal due to the weak demand from the paint manufactures at the higher level. In Ahmadabad mandi, its prices have been quoted at Rs 13100 per quintal. Castor prices also being quoted at Rs 6100/6200 per quintal in the markets of Rajasthan. The castor contract June delivery eased by Rs 15 to Rs 6445 per quintal owing to the constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall during the coming days.
अरंडी तेल : मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) ऊंचे भाव पर पेंट निर्माताओं की माग घटने से अरंडी तेल के भाव भाव 13500/13600 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13100 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6100/6200 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरियों लिवाली से अरंडी जून 15 रूपये घटकर 6445 रूपये प्रति क्विंटल रह गई। ग्राहकी को देखते हुए मंदे की संभावना कम है।
Mustard: will remain strong
New Delhi, 20 May (NNS): The arrivals of mustard showed downfall and the demand from the mills reported to be high, due to this, at Lawrence Road, mustard prices went up by Rs 75 to Rs 6400/6450 per quintal. In Najafgarh mandi, its prices have been quoted at Rs 5800/5900 per quintal in loose. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand from the stockists. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming one or two days.
सरसों : मजबूती की उम्मीद
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) सरसों की आवक कमजोर होने तथा तेल मिलों की मांग निकलने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 75 रूपये बढ़कर 6400/6450 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5800/5900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। स्टॉकिस्टों की मजबूत पकड़ एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean: no more uptrend
New Delhi, 20 May (NNS): The prices of soybean remained stable at Rs 4400 per quintal in Jalgaon because of the weak sale even after the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract declined by 14 cents per pound whereas, in KLCE, the active palm oil contract also rose by 45 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices may show uptrend during the coming days.
सोयाबीन : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि जलगांव में सोयाबीन 4400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 14 सैंट प्रति पौंड की मंदी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 45 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की आस नजर नहीं आ रही है।
Cottonseed cake: no downfall
New Delhi, 20 May (NNS): The prices of cottonseed showed remained stable at Rs 3750/3950 per quintal because of the increased demand from the cattle feed manufacturers and weak supply from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 3850/3950 per quintal. The cottonseed cake May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. There is no possibility of more downtrend on seeing the supply and demand during the near future.
बिनौला खल : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस) हरियाणा, पंजाब से आपूर्ति कमजोर होने तथा पशु आहार वालों की मांग निकलने से बिनोला खल के भाव 3750/3950 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 3850/3950 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरियों की लिवाली से खल वायदा मई डिलीवरी मे तेजी का रूख रहा। सप्लाई व ग्राहकी को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उमीद कम है।
