New Delhi, 20 May (NNS): The offtake of black pepper reported to be weak even after the sluggish prices. As a result, here, the prices of black pepper markara held firm at Rs 765 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 5/10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the limited selling. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the near future.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। बिकवाली सीमित होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं है।
Red chilli: will likely to remain sluggish
New Delhi, 20 May (NNS): The buying of red chilli reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The summer vacations have been started in Guntur and the trading activities will be normal from 12 June, due to this, the market sentiments may affect. The spot red chilli prices may not show more downfall during the coming days.
लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में गर्मियों की छुट्टिïयां चल रही हैं। अब वहां 12 जून से कामकाज सामान्य होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नजर नहीं है।
Cloves: will remain sluggish
New Delhi, 20 May (NNS): The sale of cloves reported to be sluggish even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 790 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak international prices than the normal level. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.
लौंग : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत तुलनात्मक रूप से नीची बनी होने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।
Small cardamom: no downfall
New Delhi, 20 May (NNS): The arrivals of small cardamom descended to 13497 kg in the Climate Naturals Private Limited. Here, the average auction price rose to Rs 2148.89 per kg owing to the increased buying after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 192.75 per kg which held on 09th May. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2650 per kg because of the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect as the crop will likely to be over soon. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the near future.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड में छोटी इलायची की आवक घटकर 13,497 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2148.89 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 9 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 1972.75 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। फसल अपनी समाप्ति की ओर होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Dry ginger: will remain sluggish
New Delhi, 20 May (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 24000 per quintal due to the sluggish sale even after the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the increment in the arrivals. The spot dry ginger prices will likely to remain sluggish during the coming days.
सौंठ : सुस्ती कायम रहेगी
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। तापमान बढ़ने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Pistachio: will remain sluggish
New Delhi, 20 May (NNS): Pistachio Peshawar prices held firm at Rs 3100 per kg due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The availability of the stock reported o be sluggish than the normal level, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain sluggish during the coming days.
पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य की तुलना में सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रह सकती है।
Cumin: no more downfall
New Delhi, 20 May (NNS): Here, the prices of cumin descended by Rs 200 to Rs 23900 per quintal owing to the weak sale even after the feeble prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 400/500 per quintal. There were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices gained by Rs 20/40 per 20 kg. The active contract prices went up by Rs 65 or 0.31 percent to Rs 21305 per quintal owing to the limited speculative buying. There is a possibility of break on downfall in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : रुक सकती है मंदी
नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में और कमी देखी गई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए और मंदा होकर 23,900 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। बीते दिन इसमें 400-500 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 21,305 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी अस्थाई तौर पर रुक सकती है।
