New Delhi, 19 May (NNS): The stockists of maize have been selling at the lower level in the previous days from the markets of Rajasthan and Maharashtra. On the other hand, the rackers started selling the stock at the lower level in the markets of MP. In Bihar, the prices of maize have been ruling at the higher level. There, it is being traded at Rs 2075/2100 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2400/2450 per quintal. Therefore, the market may show uptrend owing to the increased demand from the rackers.

मक्की- ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) महाराष्ट्र एवं राजस्थान की मंडियों में पिछले दिनों के घटे भाव में बेचू कम आ रहे हैं। उधर मध्य प्रदेश की मंडियों में रैक वालों की पूछपरख से बिकवाल भी घटाकर नहीं हैं। बिहार में इस बार मकई के भाव ऊंचे हैं। वहां 2075/2100 रुपए एक्स मंडी का व्यापार हो रहा है। तथा गोदाम पहुंच में 2125/2150 रुपए तक नमी के हिसाब से व्यापार हो गया है। हरियाणा पंजाब पहुंच में भी जो 2400/2450 रुपए का व्यापार हुआ है। अत: यहां से रैक वालों की मांग निकलते ही बाजार बढ़ जाएगा।

Wheat: no shortage of stock

New Delhi, 19 May (NNS): The arrivals of new stock of wheat reported to be high in Shivni, Linga, Multai along with UP, Haryana and Rajasthan. Apart from this, some racks have been loaded. There, its prices have been ruling  in the various markets of the country as per the moisture which is being sell at the lower level in Delhi, on seeing this, the trade should not be done at the long uptrend. Its prices was ruling at Rs 2760 per quintal in Mill reach, but now, it is being available at Rs 2730 per quintal and the market expected to be improve by Rs 10/20 per kg. There were around 300 lakh metric tonnes of wheat reported to be procured.

गेहूं- माल की कमी नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) नए गेहूं की आवक मध्य प्रदेश के शिवनी लिंगा छिंदवाड़ा मुलताई के अलावा यूपी हरियाणा राजस्थान में बढ़ गई है तथा कुछ रैक भी लोड हुए हैं। वहां भाव 2400/2450 रुपए प्रति कुंतल अलग-अलग मंडियों में नमी के हिसाब से चल रहे हैं, जो दिल्ली मंदे में आकर बिकने लगे हैं, इसे देखते हुए निकट में लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। गत सप्ताह 2760 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में 2730 रुपए मिल पहुंच में गेहूं में रह गया है तथा 10/20 रुपए मुश्किल से और बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। गेहूं की खरीद 300 लाख मीट्रिक टन के करीब हो चुकी है।

Fine rice: no risk in the trade

New Delhi, 19 May (NNS): The sale of all varieties of basmati rice reported to be high in the all the markets of the country from the last one week, due to this, the prices gained by Rs 150/200 per quintal. Notably, the domestic market seems unfavourable from the last 6 months and the market remained stable at the same level owing to the increased demand from the exporters at the current level. The arrival pressure of the stock showed downfall. On the other hand, the exporters started purchasing the stock on seeing the demand from the Qatar countries and the sold stock of Dubai has been started shipping and the exporters have done huge amount of stock, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level and here, the prices will likely to be high during the near future.

बारीक चावल-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) देश की मंडियों में सभी तरह के बासमती प्रजाति के चावल की बिक्री गत एक सप्ताह से निकलने से 150/200 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई। गौरतलब है कि डॉमेस्टिक मार्केट पिछले 6 महीने से अनुकूल नहीं है, तदंतर वर्तमान में निर्यातकों की मांग चलने से बाजार कुछ ठीक हुआ है। एक तरफ माल का दबाव घट गया है। वहीं दूसरी ओर कतर के देशों में मांग देखते हुए निर्यातक माल पकड़ने लगे हैं तथा दुबई में बिके मालों का शिपमेंट होने लगा है, उसमें चावल के निर्यातक काफी व्यापार किये हुए हैं, इन परिस्थितियों में इस मंदे में व्यापार करना चाहिए तथा यहां से दूरगामी  परिणाम तेजी का लग रहा है।

Millet: downfall due to the government’s stock

New Delhi, 19 May (NNS): Presently, almost 82 percent of the millet stock has already been consumed in the markets and around 24 percent of the stock has been consuming. Now, 8/10 percent of the stock has been lying to the farmers and the domestic consumption will likely to be over in September. Here, the demand of best quality of millet has been ruling from Rajasthan, due to this reason, the demand showed improve trend after the downfall in the prices during the previous week. In mauli barwala reach, the millet which was ruling at Rs 2300/2350 per quintal, but now, it is being available at Rs 2425/2450 per quintal because the government’s stock has not been available at the lower level. Here also, the traders are quoting the stock at the lower level. Therefore, the trade will be profitable at the lower level during the near future.

बाजरा- सरकारी माल से मंदा

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) बाजरे के स्टॉक का 82 प्रतिशत मंडियों में खप चुका है तथा उसमें से 24 प्रतिशत वास्तविक खपत में जा चुका है। अब किसानों के पास मुश्किल से 8-10 प्रतिशत माल बचा है, उसी में घरेलू खपत सितंबर तक पूरी होनी है। इधर खाद्यान्न हेतु राजस्थान से बढ़िया बाजरे की मांग चल रही है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह की आई गिरावट के बाद बाजरे में मांग सुधर गई है। गत सप्ताह मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2300/2350 रुपए बिका था, उसके भाव 2425/2450 रुपए बोल रहे हैं, क्योंकि सरकारी बाजरा भी इससे नीचे के पड़ते का नहीं मिल रहा है। यहां भी गोदाम से उठू थोड़ा सुस्त बोल रहे हैं। अत: बाजरे का व्यापार आगे चलकर भरपूर लाभदायक रहने वाला है।

Masoor: uptrend due to the downfall in the production

New Delhi, 19 May (NNS):  The arrivals of masoor have been ruling in the producing markets, but there is a lack of arrival pressure in the season. The demand from the mills has been started increasing in North India as compared to before because the stored stock has already been sold out in the mills, due to which the prices have been quoting at the higher level in Mungaoli and Ganj Basauda line. Here, the previous stock has already been sold out in the Saagar and Bhopal line. This year, there is a lack of stock in the Beenganj line. Apart from this, the new crop showed downfall, due to this reason, in bilti, here, in bilti, it was being quoted at Rs 6825/6850 per quintal. The masoor of Canada also being available at Rs 6260/6280 per quintal. The demand of malka and its dal has been started improving, in these circumstances, the market may show uptrend during the near future.

मसूर-उत्पादन में पोल से तेजी

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) मसूर की आवक कच्ची मंडियों में चल रही है, लेकिन सीजन के अनुकूल प्रेशर नहीं है। उत्तर भारत में दाल मिलों की मांग पहले की अपेक्षा बढ़त पर निकलने लगी है, क्योंकि दाल मिलों में भी स्टॉक पहले ही कट चुके थे, जिससे मुंगावली गंज बासौदा लाइन में भाव बढ़ाकर बोलने लगे हैं, इधर सागर भोपाल लाइन में भी दबे स्टॉक पुराना स्टॉक निपट चुका है। बीनागंज लाइन में भी इस बार ज्यादा माल नहीं है। इसके अलावा नई फसल पोल है। यही कारण है कि यहां बिल्टी में भाव 6825/6850 रुपए प्रति कुंतल पर तेज बोलने लगे हैं। कनाडा की मसूर भी 6260/6280 रुपए में मिल रही है। मलका व दाल की पूर्वी भारत की मांग सुधरने लगी है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी और तेज लग रहा है।

Urad: no long uptrend

New Delhi, 19 May (NNS):  The prices of urad showed soft trend from the last one month. The loading of the stock seems weak from the trucks and the shipments due to the terrorist attack in Pahalgaon during the previous days, due to which, the market remained closed with the strong trend. Here, the prices of urad SQ and FAQ also being quoted at Rs 8000 and Rs 7325 per quintal respectively. The sale of its dal chilka and dhoya seems unfavourable and the trade of March shipments reported to be high which was being sold at the lower level April and May, in these circumstances, the trade should not be done at  the long uptrend, but there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

उड़द-लंबी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) उड़द में पिछले एक माह के अंतराल नरमी का ही रुख बना हुआ है। पिछले दिनों  पहलगाम में आतंकवादी हमले से शिपमेंट एवं ट्रकों से लोडिंग मंडियों में काफी घट गई है, जिसके चलते बाजार बंद बाजार में कुछ मजबूत हो गए हैं। यहां एस क्यू 8000 रुपए एवं एफ ए क्यू 7325 रुपए बोलने लगे हैं। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा मार्च शिपमेंट के व्यापार ज्यादा हुए हैं, जो अप्रैल-मई  वायदा में मंदा बिके हैं, इन परिस्थितियों से लंबी तेजी का व्यापार बिल्कुल नहीं करना चाहिए, लेकिन इसमें घटने की भी गुंजाइश नहीं है।

Moong: no more downtrend

New Delhi, 19 May (NNS): This year, the production of moong reported to be at the record level in Rajasthan, but the market remained stable at Rs 7300/7700 per quintal. The arrivals of the stock has been started increasing in the producing markets from UP and MP. Apart from this, the storage of the stock reported to be high, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current level. There, the local mills are purchasing the stock at the current level. The sale of its dal will likely to be weak for some days. On the other hand, the all-round quantity of the crop seems high and the arrival pressure of the stock reported to be higher level. The crop of Bihar and Jharkhand has been ready, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

मूंग-अब और नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) इस बार राजस्थान में मूंग का रिकॉर्ड उत्पादन होने से पूरे वर्ष लंबी तेजी तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव 7300/7700 रुपए पर बाजार ठहर जाएंगे। एमपी यूपी के उत्पादक मंडियों में माल की आवक बढ़ने लगी है तथा स्टॉक भी ज्यादा है, जिससे वर्तमान भाव पर स्टॉक हेतु खरीदना नहीं चाहिए। वहां की लोकल दाल मिलें भी वर्तमान भाव पर खरीद करने लगी हैं। आगे दाल की बिक्री कुछ दिन अभी कम रहने वाली है। दूसरी ओर चौतरफा फसल बढ़िया है तथा आवक का दबाव भी और बढ़ने वाला है, बिहार झारखंड का भी माल तैयार है जिससे घटने की संभावना है।

Tur: no long uptrend in the roots

New Delhi, 19 May (NNS): The production of tur reported to be high in Maharashtra and Karnataka, whereas, the stock of Karnataka remained stable at Rs 73/75 per kg due to the weak buying from the mills. In Gulburgaa and Kali Kothi line, its prices held firm at Rs 70/71 per kg. Here, lemon tur prices also ruling at Rs 70.75 per kg. It was being traded at Rs 121 per kg during the previous year, but now, its prices declined by Rs 50 per kg. The prices of both desi and imported stock reduced by Rs 2.5 percent from the last one week. The arrivals of tur has been started decreasing in the producing markets, due to this reason, the prices may show uptrend during the near future.

तुवर-जड़ में लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) तुवर का उत्पादन महाराष्ट्र कर्नाटक में इस बार बहुत बढ़िया है, वहीं दाल मिलों के लिवाली, कर्नाटक के माल में  घटने से 73/75 रुपए पर यहां ठहर गये हैं। गुलबर्गा काली कोठी लाइन में इसके भाव 70/71 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। लेमन तुवर यहां 70.75 रुपए पर आ गई है। यह गत वर्ष 121 रुपए ऊपर में बिक गया था, यानी अब तक 50 रुपए प्रति किलो भाव नीचे आ गए हैं। गत एक सप्ताह के अंतराल भी दो ढाई रुपए की गिरावट देसी विदेशी माल में आ गई है। वर्तमान में उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक टूटने लगी है, जिस कारण अगले महीने थोड़ी तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 19 May (NNS): The production of gram desi seems weak in all the producing states like Maharashtra, Andhra Pradesh, MP and Rajasthan, due to this, there is lack of arrival pressure in the markets. On the other hand, there is a shortage of old stock in the markets. There is a swamp of downfall in the prices owing to the constant arrivals of the stock of Australia during the previous days, but the prices of gram Australia has been ruling at the higher level and the domestic production seems weak, due to this, the prices went up by Rs 200 per quintal in the same month and the market may increase after the correction in the prices during the coming days.

देसी चना- मंडियों में प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) देसी चने का उत्पादन राजस्थान मध्य प्रदेश कर्नाटक आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र सभी उत्पादक राज्यों में कम होने से माल का प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर पुराना माल मंडियों में नहीं बचा है। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के चने लगातार लगने से मंदे का दलदल जरूर बन गया था , लेकिन आगे ऑस्ट्रेलिया के चने के पड़ते भी ऊंचे हो गए हैं तथा घरेलू उत्पादन कम की स्थिति में बाजार 200 रुपए इसी महीने और बढ़ सकता है, आगे करेक्शन के बाद बाजार बढ़ सकता है।

Rajma chitra: constant buying in desi stock

New Delhi, 19 May (NNS): The crop of rajma chitra of Pune, Satara, Waai, Khatav, Mayini and Koregaon has been ruling in the markets from the last five months, after this, the ganna stock of Barsi line has been started arriving. Now, the market remained stable at the same level after the uptrend of Rs 18/20 per kg. Here, the Indian Brazil stock of Barsi line also being traded at Rs 100/104 per kg and the Bhutani stock has been ruling at Rs 82/84 per kg respectively. The all-round buying of desi stock showed uptrend, due to which, the market may show uptrend during the near future.

राजमां चित्रा-देसी माल में लिवाली

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव माइनी एवं कोरेगांव का राजमां चित्रा पांच महीने पहले से चल रहा है, उसके बाद बारसी लाइन का गन्ना माल आने लगा है। अब सीजन के नीचे भाव की अपेक्षा इसमें 18/20 रुपए प्रति किलो की उल्लेखनीय तेजी के बाद बाजार ठहर गए आ गई है। यहां बारसी लाइन का इंडियन ब्राज़ील 100/104 रुपए प्रति किलो बिक रहा है तथा भूटानी गन्ना माल 82/84 रुपए तक बोलने लगे हैं। देसी माल में अभी भी चौतरफा लिवाली चल रही है, जिससे बाजार आगे और बढ़ जाएगा।

Gram kabuli: should trade at the current level

New Delhi, 19 May (NNS): The new crop of gram Kabuli has been started arriving in MP, Maharashtra and Karnataka. The all-round quality of the crop seems good and the old stock has been lying to the traders, due to this reason, both the local and upcountry demand reported to be negligible at the current level, due to this, here, the unfiltered stock of Maharashtra and Gujarat also being traded at Rs 68/70 and Rs 64/67 per kg respectively. The stock of Mexico showed downfall as compared to before. The arrival pressure of the stock reported to be high in the markets of Karnataka, but the demand of the consumers will likely to remain high for two months because of the ongoing wedding season, on seeing these circumstances, the trade should be done at the higher level during the near future.

काबुली चना- वर्तमान भाव में व्यापार करिए

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) काबुली चने की फसल एमपी महाराष्ट्र कर्नाटक में आ चुकी है, फसल चारों तरफ बहुत बढ़िया है तथा पुराने माल कारोबारियों के गले में फंसे हुए हैं। जिस कारण वर्तमान वाले भाव में लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह जाने से यहां महाराष्ट्र के माल 68/70 रुपए प्रति किलो तथा गुजरात का बिना छना हुआ 64/67 रुपए बिक रहा है। मेक्सिको माल भी पहले की अपेक्षा नीचे आ गए हैं। स्टाक के माल का दबाव कर्नाटक की मंडियों में निकलने लगा है, लेकिन आगे 2 महीने तक उपभोक्ताओं की मांग रहेगी, क्योंकि शादियां जोरों पर चल रही हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए तेजी भविष्य में आने वाली है।

Pea: no more downfall

New Delhi, 19 May (NNS):   The government has extended the duty free import till May, but the prices have been quoted at Rs 34/35 per kg owing to the shortage of the stock at the Indian ports. The pea which was being sold at Rs 39 per kg, after this, its prices reached to Rs 40 per kg. The filtered stock of pea also ruling at the higher level as per the quality. However, huge amount of butter stock has been lying in the markets and the prices may show uptrend on seeing the consumption of the stock.

मटर- अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) मटर का आयात शुल्क मुक्त मई तक होने वाला है, लेकिन भारतीय बंदरगाहों पर बाजारों स्टॉक घटने से 34/35 रुपए प्रति किलो बोलने लगे। बाजार में भी जो मटर 39 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, उसके बाद 40 रुपए हो गए। छनी हुई मटर रेपुटेशन के हिसाब से अलग-अलग क्वालिटी की बोली गई। हालांकि मटर का स्टाक मंडियों में प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, तथापि सस्ती होने के चलते उसकी खपत को देखते हुए भविष्य में फिर तेजी लग रही है।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 19 May (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar rose by Rs 50 to Rs 5100/5150 per quintal because of the feeble selling at the lower level and increased demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5050/5100 per quintal. In NCDEX, the guar contract May delivery showed uptrend owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.

ग्वार : मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने तथा घटे भाव पर बिकवाली घटने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये बढकर 5100/5150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5050/5100 रुपए रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से  एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा  मई डिलीवरी तेज़ी रही। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना नहीं है।