New Delhi, 19 May (NNS): In the international markets, CPO prices gained from $1030 to $1045 per tonne. In kandla, its prices also went up from Rs 9300 to Rs 9350 per quintal because of the increased demand from the vegetable ghee manufacturers. The prices of CPO contract May, June and July delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply during the coming days.
सीपीओ : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 1030 से बढ़कर 1045 डालर प्रति टन हो जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 9300 से बढ़कर 9350 रूपए प्रति कुंतल हो गए। सटोरियों की लिवाली घटने से केएलसी मे सीपीओ वायदा मई जून व जुलाई डिलीवरी में गिरावट रही। आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में मंदे की संभावना कम है।
Mustard: no more fluctuations
New Delhi, 19 May (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard gained by Rs 125 to Rs 6325/6375 per quintal during the review week due to the constant demand from the mills and feeble arrivals in the various markets of the country. The prices of mustard showed strong trend because of the weak demand in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the constant arrivals during the near future.
सरसों : ज्यादा घट बढ़ नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक कमजोर होने एवं तेल का मिलों की मांग से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 125 रुपए बढ़कर 6325/6375 रुपए प्रति किवंटल पर टिके रहे। राजस्थान व राजस्थान की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। आवक को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा घट बढ की संभावना नहीं है।
Mustard oil: limited fluctuations
New Delhi, 19 May (NNS): During the review week, the prices of mustard oil gained by Rs 300 to Rs 13800 per quintal due to the feeble supply. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 13650 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 14000 per quintal owing to the feeble selling. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों तेल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) सप्लाई कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 300 रुपए बढकर 13800 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 13650 रूपये प्रति किवटल बोलें गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14000 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।
Cottonseed oil: likely to remain firm
New Delhi, 19 May (NNS): The prices of cottonseed oil went down by Rs 250 to Rs 12150 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cottonseed also strengthened at Rs 4000/4200 per quintal because of the feeble selling. The prices of imported oil showed constant uptrend and there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग कमजोर होने से बिनोला तेल के भाव 250 रूपये घटकर 12150 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4000/4200 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयातित तेलों में मजबूती होने एवं सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।
Soybean: not likely to increase
New Delhi, 19 May (NNS): In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4400 per quintal owing to the sluggish buying from the plants at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. The Chicago’s projection was in plus by 45 points and in KLCE, the active palm oil contract rose by 65 Ringgit per tonne because of the increased buying from the investors. The market sentiments may affect because of the ongoing war between America and China. The spot soybean prices will likely to remain high during the coming days.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 19 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन तेज होने की संभावना नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी प्लांटों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 4400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 45 प्वाईंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 65 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की जानकारी मिली। अमेरिका-चीन के बीच जारी कारोबारी युद्ध से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की उम्मीद नहीं है।
