New Delhi, 14 May (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 810 per kg owing to the weak sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25/30 per kg. The market sentiments may affect as the crop of America will likely to be over soon and ongoing consumption season in the summer season. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish in the spot almond kernel during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निर्या 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 25-30 रुपए की मंदी आई थी। गर्मियों का सीजन चालू होने तथा अमेरिका में वर्तमान फसल समाप्ति की कगार पर होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रह सकती है।
Copra: will remain strong
New Delhi, 14 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 22500 per quintal owing to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the previous increment in the prices and limited buying. The spot copra prices will likely to remain strong during the coming days.
गोला : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरुप यहां गोला कट्टïों में 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादी वालों की लिवाली सीमित ही बनी होने तथा पूर्व में आई तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही मजबूत बना रह सकता है।
Cashew: no possibility to increase
New Delhi, 14 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability of the stock. The spot cashew prices may show uptrend during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं है।
