New Delhi, 07 May (NNS): Here, the prices of nutmeg improved by Rs 10 to Rs 630 per kg because of the improved sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the sluggish sale and increment in the production this year. There is no possibility of long uptrend in the spot nutmeg prices during the coming one or two days.

जायफल : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर जायफल की बिक्री में थोड़ा सुधार देखा गया। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 10 रुपए तेज होकर 630 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इस वर्ष उत्पादन बढ़ने तथा बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।

Poppy seeds: remain strong

New Delhi, 07 May (NNS): The poppy seeds Turkey prices remained stable at Rs 1350 per kilogram due to the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the sluggish availability and supply than the normal level. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रह सकता है।

Coriander: will remain sluggish

New Delhi, 07 May (NNS): Here, the prices of coriander badami held firm at Rs 9000 per quintal due to weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around one lakh bags of coriander reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 88 or 1.19 percent to Rs 7298 per quintal due to the weak speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 9 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 88 रुपए या 1.19 प्रतिशत मंदा होकर 7298 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रहने की संभावना है।

Big cardamom: no downfall

New Delhi, 07 May (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1550 per kg due to the sluggish offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Its average auction price gained to Rs 1350/1900 per kg in the last auction which held on 01st May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1550 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। एक मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1900 रुपए के स्तर पर जा पहुंचने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की उम्मीद नहीं है।

Turmeric:  held weak

New Delhi, 07 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis held steady at Rs 15000 per quintal owing to the weak sale even after the sluggish prices, but recently, its prices have gone down by Rs 200/300 per quintal. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices softened by Rs 06 or 0.04 percent to Rs 13774 per quintal because of the sluggish buying from the speculators. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

हल्दी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। घटी हुई कीमत पर भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 6 रुपए या 0.04 प्रतिशत नरम होकर 13,774 रुपए पर आ गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cumin: no possibility to increase

New Delhi, 07 May (NNS): The prices of cumin declined by Rs 100 to Rs 24100 per quintal because of the weak offtake even after the sluggish prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 300 per quintal. There were around 8000 bags of cumin reported to arrive and the prices reduced by Rs 20/50 per 20 kg. The active contact prices slipped by Rs 165 or 0.77 to Rs 21400 per quintal because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी यहां जीरे का उठाव और कमजोर पड़ गया है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए घटकर 24,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व भी इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक गिरकर 8 हजार बोरियों के आसपास होने तथा 20-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 165 रुपए या 0.77 प्रतिशत मंदा होकर 21,400 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की आस हीं है।

Fenugreek: no possibility to increase

New Delhi, 07 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6400 per quintal owing to the weak offtake even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals and prices of fenugreek remained stable at the same level of the previous day in the famous producing markets of Rajasthan. The market sentiment may affect due to the arrivals of new crop. The spot fenugreek prices may not show uptrend during the coming days.

मेथीदाना : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में तेजी की उमीद नजर नहीं आ रही है।