New Delhi, 06 May (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 24000 per quintal due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।

Red chilli: will likely to remain strong

New Delhi, 06 May (NNS): The sale of red chilli reported to be weak at the higher prices, due to this reason, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 100000 bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the enquiry from the exporters and shortage of arrivals. The spot red chilli prices may not likely to decrease during the coming days.

लालमिर्च : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमं 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब एक लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक में कमी आने तथा निर्यातकों की हल्की-फुल्की पूछपरख से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च घटने की आशंका नहीं दिख रही है।

Cloves: no uptrend

New Delhi, 06 May (NNS): The offtake of cloves seems weak even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 800 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of uptrend in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : फिलहाल तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में हाल ही में मंदी आने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपए में थोड़ी मजबूती आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में तेजी की संभावना नहीं है।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 06 May (NNS): The arrivals of small cardamom went down to 45127 kg in the South Indian Green Cardamom Online Auction Private Limited. Here, the average auction price declined to Rs 2144.06 per kg owing to the weak arrivals than the normal level along with the sluggish arrivals. Here, the prices of small cardamom 7.5mm descended by Rs 50 to Rs 2550 per kg because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There is no possibility of uptrend in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। आज हुई साऊथ इंडियन कार्डमम ऑनलाईन ऑक्शन प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 45,127 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी नीलामी कीमत गिरकर 2144.06 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इधर, घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2550 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: not likely to increase

New Delhi, 06 May (NNS): The sale of black pepper reported to be weak even after the sluggish prices. As a result, the prices of black pepper markara held firm at Rs 780 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the higher arrivals of the new crop from Karnataka. The spot black pepper prices may not show uptrend during the near future.

कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। श्रीलंका के मालों तथा कर्नाटक में हो रही अच्छी आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।

Pistachio: no possibility to decrease

New Delhi, 06 May (NNS): Pistachio Peshawar prices held firm at Rs 3000 per kg due to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability of the stock. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the near future.

पिस्ता : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं है।

Cumin:  possibility to decrease

New Delhi, 06 May (NNS): Here, the prices of cumin held firm at Rs 24200 per quintal due to the weak offtake even after the sluggish prices. During the previous day, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 15000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 665 or 3.01 percent to Rs  21450 per quintal owing to the increased selling pressure from the speculators. There is a possibility of more downfall in the spot cumin prices during the coming one or two days.

जीरा : और मंदी संभव

नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी यहां जीरे का उठाव और घट गया। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 300 रुपए मंदा होकर 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। एक दिन पूर्व भी इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 15 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की बिकवाली का दबाव बढ़ने से सक्रिय वायदा 665 रुपए या 3.01 प्रतिशत गिरकर 21,450 रुपए पर आ गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और मंदा हो सकता है।