New Delhi, 05 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis reduced by Rs 300 to Rs 15300 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 360 or 2.51 percent to Rs 13992 per quintal due to the weak buying from the speculators. There is no fear of downfall in the spot turmeric prices during the coming one or two days.
हल्दी : और घटने का डर
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत और मंदी होने की आशंका हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 300 रुपए मंदी होकर 15,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 360 रुपए या 2.51 प्रतिशत गिरकर 13,992 रुपए रह गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत और घटने का डर नजर आ रहा है।
Red chilli: likely to remain strong
New Delhi, 08 May (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around one lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the limited activeness from the exporters and weak arrivals. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी आवक घटकर करीब एक लाख बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक में हाल ही में आई कमी तथा निर्यातकों की हल्की-फुल्की सक्रियता से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Poppy seeds: will remain strong
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1350 per kg due to the feeble buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the constant supply and availability of the stock. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.
पोस्तदाना : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मजबूती बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदानाा तुर्की 1350 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।
Coriander: no long uptrend
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of coriander badami held firm at Rs 9000 per quintal owing to the sluggish buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The auction gets affected in the famous producing markets of Rajasthan due to the higher arrivals of wheat. The active contract prices gained by Rs 22 or 0.29 percent to Rs 7480 per quintal due to the nominal buying from the speculators, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 9000 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। गेहूं की भारी आवक की वजह से राजस्थान में धनिए की नीलामी प्रभावित हो रही है। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 22 रुपए या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 7480 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।
Black pepper: no more downfall
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of black pepper markara reduced at Rs 780 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals held stable at the same level at the same level of the previous day in Kochi and the prices declined by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the constant arrivals in Karnataka. The spot black pepper prices may show downfall during the near future.
कालीमिर्च : मंदी की आशंका
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च मंदी होने की आशंका है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने तथा 20 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। कर्नाटक में हो रही आवक तथा श्रीलंका के मालों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी आने की आशंका है।
Cumin: possibility to increase
New Delhi, 05 May (NNS): Here, cumin prices gained by Rs 300 to Rs 24800 per quintal owing to the limited buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 1500 per quintal. There were around 14000/15000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 200 or 0.90 percent to Rs 22100 per quintal owing to the activeness from the exporters. The spot cumin prices may show nominal uptrend during the coming days.
जीरा : और बढ़ने की आस
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा बढ़ने की आस नजर आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 300 रुपए बढ़कर 24,800 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व इसमें 1500 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई थी। ऊंझा में इसकी आवक घटकर करीब 14-15 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पडने से सक्रिय वायदा 200 रुपए या 0.90 प्रतिशत मंदा होकर 22,100 रुपए के स्तर पर आ गया। निर्यातकों की हल्की-फुल्की सक्रियता से बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और बढ़ सकता है।
Big cardamom: no downtrend
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut reduced by Rs 35 to Rs 1550 per kg due to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Its average auction price gained to Rs 1350/1900 per kg in the last auction which held on 01st May, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 35 रुपए और मंदी होकर 1550 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। एक मइ को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1350/1900 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
