New Delhi, 05 May (NNS): Here, the prices of almond kernel California gained by Rs 25 to Rs 840 per kg owing to the increased buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar and the crop of America will likely to be over soon. The spot almond kernel prices will likely to remain strong at the current level during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 25 रुपए तेज होकर 840 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में वर्तमान फसल अपने अंतिम चरण में होने तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Cashew: will remain strong
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of cashew four pieces held firm at Rs 790 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the constant supply and availability. The spot cashew prices will likely to remain strong at the same level during the coming days.
काजू : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास मजबूती से रुका रह सकता है।
