New Delhi, 05 May (NNS): In Jalgaon, soybean prices declined by Rs 100 to Rs 4350 per quintal owing to the weak buying at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s projection was in minus by 72 points and in KLCE, the active palm oil contract prices also went down by 78 Ringgit per tonne because of the weak buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downtrend in the spot soybean prices during the coming days.
सोयाबीन : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन बढ़ने के आसार नहीं हैं। बढ़ी हुई कीमत पर प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 4350 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो का प्रोजेक्शन 72 प्वाईंट माइनस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 78 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की संभावना नहीं है।
