New Delhi, 01 May (NNS): This year, the production of all varieties of basmati rice showed uptrend and the old stock has been lying to both the traders and the rice millers, due to this, the prices may not show more uptrend. Presently, there is a temporary situation in the gulf countries, due to this, the export seems unfavourable and the market has been started increasing despite the increment in the arrival pressure of paddy in both the rice mills and the markets. Here, rice sela 1509 and sela 1718 is being traded at Rs 5700/5720 and Rs 6100/6120 per quintal respectively. The markets of rice 1401 also gained by Rs 200 per quintal during the previous days and the trade of rice will likely to be good during the current month.

बारीक चावल -स्टॉक में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) बासमती प्रजाति के सभी धान का उत्पादन इस बार अधिक हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी कारोबारियों एवं राइस मिलों के गले में भरा पड़ा है, इसलिए तेजी को समर्थन नहीं मिल रहा है। फिलहाल खाड़ी देशों में अस्थिरता का माहौल बने रहने से निर्यात अनुकूल नहीं है तथा राइस मिलों और मंडियों में धान का दबाव बढ़ने के बावजूद भी बाजार थोड़ा चलने लगा है। यहां 1509 सेला चावल 5700/5720 रुपए तथा 1718 सेला चावल 6100/6150 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। चावल 1401 में भी पिछले सप्ताह 200 रुपए बाजार तेज हो गए हैं, चालू माह के अन्तर्गत चावल का व्यापार बढ़िया रहेगा।

Wheat: per hectare productivity showed uptrend

New Delhi, 01 May (NNS): The per hectare productivity of wheat gained from 18 quintal to 22 quintal in Haryana. Here, the arrivals reported to be high in all the markets of Haryana, Punjab, UP, MP and Bihar, but the market has not showed expected downfall due to the constant buying from both the governmental and the non-governmental organisations.  Here, the prices of wheat softened by Rs 10/15 per quintal after the uptrend during the previous days. In Delhi, it is ruling at Rs 2640 per quintal, but it is profitable to trade at Rs 2600/2625 per quintal.

गेहूं-प्रति हैक्टेयर उत्पादकता बढ़ी

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) गेहूं की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता हरियाणा में 18 क्विंटल से बढ़कर 22 कुंतल हो गया है। इधर आवक मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान बिहार की मंडियों में जबरदस्त हो गई है, लेकिन सरकारी व गैर सरकारी खरीद लगातार चलने से बाजार में अपेक्षित मंदा नहीं आ पा रहा है। कई दिनों की तेजी के बाद 10-15 रुपए गेहूं के भाव यहां नरम बोले गए। दिल्ली में 2640 रुपए प्रति कुंतल के भाव चल रहे हैं, लेकिन 2600/2625 रुपए में खुलकर व्यापार करना चाहिए।

Maize: uptrend after some days

New Delhi, 01 May (NNS): The new crop of maize has been started arriving in Purnia, Darbhanga, Gulab bagh, Begusarai and Khagadiya. There, the prices have been ruling at Rs 2300/2325 per quintal as per the moisture. Presently, the traders started purchasing the stock at the current level, but the buying seems weak from the upper level and the arrivals of the stock showed uptrend, on seeing this, the market remained stable at the same level for some days. Now, it is profitable to purchase the stock at the current level. In Haryana and Punjab reach, maize is being quoted at Rs 2500/2560 per quintal as per the quality.

मक्की-कुछ दिन ठहर कर तेजी

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया में नई मक्की आने लगी है। वहां इसके भाव नमी के हिसाब से 2300/2325 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। वर्तमान भाव में कारोबारी वहा खरीद के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन ऊचे भाव होने से अभी लिवाली रुक रुक कर चल रही है, जिस तरह कल आवक बढ़ी थी, उसे देखकर इसमें कुछ दिन यहीं पर ठहराव लग रहा है। वर्तमान भाव में लगातार खरीद करना चाहिए। हरियाणा पंजाब पहुंच में बाजार 2500/2560 रुपए तक क्वालिटी अनुसार आज तेज बोले गए।

Millet: should not sell the stock in the panic situation

New Delhi, 01 May (NNS): The production of millet showed uptrend in markets of UP, Haryana, Rajasthan, MP and Bihar, but this year, there will be the shortage of the stock due to the heavy increment in the consuming industries along with other foodgrains. Now, the crop has been arrived before 7 months, due to this reason, the arrivals have already been over. In Mauli and Barwala reach, millet is being traded at Rs 2450/2460 per quintal and it is also ruling at  Rs 2240/2250 per quintal in the markets. The farmers have sold around 100 percent of the stock in the markets and the government has been purchasing the stock of millet at the minimum support price and the stock has already been sold out in the tender, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बाजरा-घबराहट कर माल मत काटिए

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) यूपी हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार में बाजरे का उत्पादन बहुत बढ़िया हुआ था, लेकिन इस बार खाद्यान्न सहित अन्य खपत वाले उद्योगों की मांग में जबरदस्त वृद्धि होने से आने वाले समय में बाजरे की शॉर्टेज लग रही है। अभी बाजरे की फसल आए 7 महीने हो चुके हैं, जिस कारण आवक समाप्त हो गई है। बाजरा 2450/2460 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिकने लगा है तथा मंडियों में 2240/2250 रुपए का व्यापार हो गया है। किसानों के घर से बाजरा शत प्रतिशत बाजरा निकल चुका है तथा सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रचुर मात्रा में बाजरे की खरीद की गई थी, उसमें भी काफी माल टेंडर में बिक चुका है। इस वजह से अब इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।

Masoor: trade will be profitable

New Delhi, 01 May (NNS): The sowing of all-round masoor reported to be good in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, but the arrivals of the crop seems weak as compared to the previous year on seeing the weak productivity of the crop, due to this reason, in Bilti, it is being quoted at Rs 6575/6600 per quintal. Here, the sowing of the crop seems weak in Bihar. Now, the arrivals of the new stock seems feeble as expected in the markets of MP because the yields reported to be less due to the increment in the temperature before time. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. On the other hand, the trade of spot shipments have been done at the higher level in Canada, due to this, the market may show uptrend. The domestic production was around 16.5 lakh metric tonnes, whereas, the consumption was almost 28 lakh metric tonnes.

मसूर-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) मसूर की बिजाई चारों तरफ मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में बढ़िया हुई थी, लेकिन उत्पादकता कम होने से मंडियों में आवक गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम हो रही है, जिस कारण बिल्टी में 6575/6600 रुपए बोलने लगे हैं। इधर यूपी बिहार में भी बिजाई कम हुई थी। अब मध्य प्रदेश की मंडियों में नये माल की आवक जितनी होनी थी, उस अनुपात में नहीं आ रहा है, क्योंकि समय से पूर्व इस बार गर्मी पड़ने से यील्ड कम निकला है। अत: धीरे-धीरे माल खरीदना चाहिए। दूसरी ओर कनाडा में मसूर में हाजिर शिपमेंट का व्यापार ऊंचे भाव में हो रहा है, इसलिए बाजार तेज हो गया है। घरेलू उत्पादन 16.5 लाख मीट्रिक टन का आ रहा है, जबकि खपत 28 लाख मीट्रिक टन का है।

Urad: should purchase the stock at the current level

New Delhi, 01 May (NNS): The supply of urad desi has already been over in the markets. The weddings will likely to start after four days, but the demand of ready stock seems weak in this situation, the trade should not be done at the long uptrend. Presently, the prices of urad SQ have been ruling at Rs 77./77.20 per kg and the prices may gain by Rs 2 per kg, but there is no possibility of more downfall in the prices. Therefore, the trade should be done at the current level. There is a lack of small stock in the markets, due to this, the prices may increase to Rs 72.25 per kg.

उड़द- इस भाव का खरीदिए

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) देशी उड़द की आपूर्ति समाप्त हो चुकी है। शादियां चार दिन बाद फिर शुरू होने वाली है, लेकिन पक्के मालों में ग्राहकी कमजोर चल रही है, इस स्थिति में लंबी तेजी का व्यापार तो नहीं करना चाहिए वर्तमान में 77/77.20 रुपए प्रति किलो का एसक्यू क्वालिटी के जो भाव चल रहे हैं, इसमें 2 रुपए प्रति किलो की तेजी आ सकती है, लेकिन घटने की भी गुंजाइश नहीं है। अत: मजूरी का व्यापार ही करना चाहिए। छोटा माल मंडियों में कम हैं, इसलिए उसके भाव 72.25 रुपए पर पहले की अपेक्षा ऊंचे चल रहे हैं।

Moong: new stock has been started arriving from every state

New Delhi, 01 May (NNS): The prices of moong reduced by Rs 100 per quintal as per the quality due to the weak buying from the mills at the lower level. The reality is that the inferior quality stock has been started unloading constantly from the producing markets and its arrivals seems high from the last two days and the dhoya manufacturing mills are purchasing the stock as per the sale. Here, it is being quoted at Rs 6400/7000 per quintal from MP, due to this reason, in spot, the stock of Rajasthan also went up by Rs 100 to Rs 7200/7600 per quintal. The new moong has been arriving from Bihar and Jharkhand in May and June, due to which, the mills are purchasing the stock as per the mills.

मूंग- नये माल प्रांतवार आने लगे

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) मूंग में नीचे वाले भाव पर दाल मिलों की लिवाली कमजोर से क्वालिटी अनुसार मूंग के भाव 100 रुपए घट गए हैं। वास्तविकता यह है कि उत्पादक मंडियों से नए हल्के माल लगातार उतरने लगे हैं, वह 2 दिन से अधिक आ रहे हैं तथा धोया बनाने वाली मिलें भी बिक्री के हिसाब से ही खरीद रही हैं। इधर नए माल पड़ते में एमपी से 6400/7000 रुपए में नरम बोलने लगे हैं। इस वजह से हाजिर 7200/7600 रुपए प्रति कुंतल राजस्थान के 100 रुपए घट गए हैं। मई-जून में बिहार झारखंड की मूंग आ जाएगी, जिससे दाल मिलें बिक्री के हिसाब से ही खरीद रही है।

Tur: no more downfall

New Delhi, 01 May (NNS): The arrival pressure of tur showed downfall from today in Gulburga and Kali Kothi line of Akola, due to this reason, lemon tur price improved from Rs 69 to Rs 70 per kg due to the improvement in the demand from mills. The reality is that the stock of Akola line also ruling at the higher level as compared to the prices of lemon tur, due to which, the mills are purchasing the stock at the current level. Notably, the prices of tur showed downfall as compared to the stock of Karnataka. The arrivals of tur seem weak in the palamu, Daltenganj, Gaya nagar and Utari line, whereas, the stock of tur has already been arrived in the markets. The arrivals of the stock has been started arriving constantly from Patna and Mujaffarpur line. Therefore, the prices of lemon tur showed uptrend from here.

तुवर- अब मंदा समाप्त

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) अकोला के गुलबर्गा काली कोठी लाइन में तुवर का दबाव  आज से घटा हुआ है। जिस कारण दाल मिलों की मांग सुधरने से लेमन 69 रुपए प्रति किलो नीचे में बिकने के बाद 70 रुपए बोलने लगे हैं। वास्तविकता यह है कि लेमन की तुलना में अकोला लाइन के माल भी ऊंचे चल रहे हैं, जिससे दाल मिलें लेमन की खरीद करने लगी हैं। गौरतलब है कि लेमन तुवर दाल की अपेक्षा कर्नाटक की दाल से काफी नीचे आ गई है। पलामू डाल्टनगंज गया नगर उटारी लाइन में तुवर की आवक नहीं बढ़ पा रही है, जबकि वहां तुवर घरों में आ चुकी है। जो मंडियों में माल आ रहा है, वह पटना मुजफ्फरपुर लाइन में जा रहा है। अत: यहां से लेमन तुवर में तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 01 May (NNS): There is a shortage of raw stock in the markets due to the increased both the local and the upcountry demand of its dal and besan and the unavailability of the stock seems weak from both the desi and the imported stock after the heavy downfall in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of gram Rajasthan and Australia at Rs 5750 and Rs 5850 per quintal respectively at the Lawrence Road. The market may show uptrend. The gram of Australia also being selling at the higher level at the ports markets and the market gained by Rs 4 per kg after the current level owing to the less yields in the domestic crop.

देसी चना- मंडियों में प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) देसी चने में पिछले दिनों की आई भारी गिरावट के बाद देसी विदेशी माल प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने तथा दाल व बेसन की लोकल व चालानी मांग निकलने से कच्चे माल शॉर्टेज में आने लगे हैं। यही कारण है कि धीरे-धीरे बढ़ते हुए राजस्थानी चना 5750 एवं ऑस्ट्रेलिया का 5850 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक गया है। आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का चना भी बंदरगाह वाली मंडियों में बढ़ाकर बिकने लगा है तथा आई हुई घरेलू फसल में यील्ड कम बैठने से बाजार चालू सप्ताह के बाद चार रुपए प्रति किलो और तेज लग रहा है।

Rajma chitra: should purchase the stock at the lower level

New Delhi, 01 May (NNS): The production of rajma chitra reported to be high in Pune, Satara, Waai, Khatav and Mayini line and the production reported to be at the higher level in the Barsi line. Around 7/8 lakh bags of rajma reported to be produce which is higher than the same period of the previous year, in these circumstances, both the ganna Bhutani and Indian Brazil also ruling at Rs 77/79 and Rs 100/102 per kg respectively. In China, the prices have been ruling at the higher level, due to which, the prices may not show downfall, but the prices of Indian brazil may show more uptrend. Similarly, the production of desi stock has been increasing constantly and the demand of the China’s stock may show downfall for some days.

राजमां चित्रा-घटे भाव में खरीदना चाहिए

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन पुणे सतारा वाई खटाव माइनी लाइन में सितंबर वाली फसल का बढ़िया रहा है तथा दूसरी फसल बारसी लाइन की भी जबरदस्त आई है। इसका उत्पादन 7-8 लाख बोरी आने का अनुमान है, जो गत वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक है, इन परिस्थितियों में नीचे में गन्ना भूटानी माल एवं इंडियन ब्राज़ील 60-80 रुपए प्रति किलो बनने के बाद 77/79 एवं 100/102 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। चीन में भाव ऊंचे चल रहे हैं, जिससे उसमें फिलहाल मंदा नहीं लग रहा है, लेकिन इंडियन ब्राजील में और बढ़ने के आसार बन गए हैं। इसी तरह देसी माल का उत्पादन बढ़ता गया, तो चीन का चलन कुछ दिन में घट जाएगा।

Gram kabuli: may show uptrend for some days

New Delhi, 01 May (NNS):  This year, huge amount of gram kabuli stock has been lying in the markets of Karnataka. The reality is that the traders of Karnataka have stored the stock for 6 months till the arrivals of the new stock which is now selling at the lower level, due to this reason, the prices of the stock remained at the same of the Maharashtra’s stock.  Notably, the stock of Maharashtra showed downfall, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level.

काबुली चना-अभी तेजी ठहर कर आएगी

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक इस बार कर्नाटक की मंडियों में प्रचूर मात्रा में बचा हुआ है। वास्तविकता यह है कि फसल आने के छ: माह तक कर्नाटक के कारोबारियों द्वारा स्टॉक रोक कर रखा गया था, जो अब लगातार घटाकर बिकवाली में आने लगे हैं। यही कारण है कि अब उन मालों के भाव महाराष्ट्र के आसपास ही रह गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में महाराष्ट्र के भाव काफी नीचे होते थे, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Pea: possibility to increase

New Delhi, 01 May (NNS): Here, the filtered stock of pea has been ruling at Rs 39/39.50 per kg. Its production does not seems favourable because  the farmers have sown less amount of stock. Presently, the duty free trade has been extended during the previous days, due to this reason, the prices showed heavy uptrend and now, it remained stable at the same level. However, the prices have been ruling at the higher level in Canada, in these circumstances, the prices of pea which was ruling at Rs 35 per kg at the ports. Now, it may increase by Rs 3/4 per kg.

मटर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) मटर के यहां छने हुए माल के भाव 39/39.50 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं?। इसका उत्पादन अनुकूल नहीं लग रहा है, क्योंकि मंदे के चलते किसानों ने बिजाई कम किया है। फिलहाल पिछले दिनों आयात शुल्क मुक्त व्यापार एक्सटेंड कर दिया गया है, जिस कारण जहां से बाजार ऊपर की ओर चले थे, वहीं आकर ठहर गए। हालांकि अब कनाडा से एक बार फिर पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मटर जो 34 रुपए पोर्ट पर चल रही है, इसमें 3/4 रुपए प्रति किलो की तेजी लग रही है।