New Delhi, 30 April (NNS): The stored stock of maize has already been over in the markets of MP, Rajasthan and Maharashtra. On the other hand, its prices jumped by Rs 50/75 per quintal due to the unfavourable weather conditions in Bihar, due to this reason, the old stock of MP is being traded at Rs 2350 per quintal to the ethanol companies and the prices gained by Rs 100 per quintal. The stockists started buying the new stock, due to which, there is no possibility of more downfall in the prices, but it is profitable to sell the stock at the current level. Here, the buying from the stockists, starch mills and the ethanol companies may show uptrend at the lower level. In Haryana and Punjab reach, maize is being traded at Rs 2480/2550 per quintal during the near future.
मक्की- मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान एवं महाराष्ट्र की मंडियों में मक्की का स्टॉक लगभग समाप्ति की ओर है दूसरी ओर मौसम खराब होने से बिहार में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, इस वजह से पुराने माल भी जो एथेनॉल कंपनियों को 2350 रुपए मध्य प्रदेश से बिक रहा था, उसमें 100 रुपए का इजाफा हो गया है। नये माल में स्टॉकिस्ट फिर से लिवाल आ गए हैं, जिससे मंदे की अभी गुंजाइश नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव में अपना माल बेचते रहना चाहिए। इधर स्टॉकिस्टों,स्टार्च मिलों एवं एथेनॉल कंपनियों की लिवाली भी घटे भाव में बढ़ गई है। हरियाणा पंजाब पहुंच में मक्की 2480/2550 रुपए प्रति कुंतल बिक गई है।
Wheat: no possibility to decrease
New Delhi, 30 April (NNS): The arrival pressure of wheat showed uptrend in the markets of MP and Rajasthan, due to this reason, the market seems weak, but both the harvesting and threshing of wheat showed sluggish trend because of the heavy rainfall. The weather seems unfavourable in some areas, on seeing this, the prices may not show downfall, otherwise, the prices may show temporary uptrend. Here, the prices declined from Rs 2660 to Rs 2640 per quintal. In Delhi, its prices have been available at Rs 2600 per quintal on seeing the higher prices in the producing markets.
गेहूं-ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं की आवक मध्य प्रदेश राजस्थान की मंडियों में बढ़ गई है, जिस कारण बाजार काफी नीचे आ गया है, लेकिन पिछले सप्ताह की वहां बरसात होने से गेहूं की कटाई मड़ाई एवं आवक घट गई है। गत 3 दिन से पुरवइया हवा बह रही हैं तथा मौसम कहीं कहीं खराब है, इसे देखते हुए अभी ज्यादा मंदा नहीं लग रहा है, बल्कि टेंपरेरी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां 2660 रुपए बिकने के बाद 2640 रुपए प्रति कुंतल पर आ गया। उत्पादक मंडियों में ऊंचे भाव को देखकर दिल्ली 2600 का घर तोड़ना मुश्किल लग रहा है।
Fine rice: increased demand from the exporters
New Delhi, 30 April (NNS): This year, huge amount of stock has been lying in the rice mills due to the higher production of paddy and rice and the export seems weak as per the production, due to which, the prices showed heavy downfall. The milling prices have been ruling at the higher level from the prices of paddy. On the other hand, the exporters started purchasing the stock at the lower level, due to which, the prices may gain by Rs 150/200 per quintal and the market may went up by Rs 500 per quintal and the prices may not show downfall during the near future. Here, the stored stock have been selling at the lower level, in these circumstances, the prices of all varieties of basmati may show uptrend and there is no possibility of more downfall in the prices of bold rice during the near future.
बारीक चावल- निर्यातकों की मांग बढ़ने लगी
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) धान एवं चावल का उत्पादन इस बार अधिक होने से राइस मिलों में स्टॉक भारी मात्रा में जमा हुआ है तथा उत्पादन के अनुसार निर्यात नहीं हुआ है, जिसके चलते काफी भाव नीचे आ गए हैं। वर्तमान में धान के भाव से मिलों को मिलिंग पड़ता महंगा लग रहा है। दूसरी ओर निर्यातक नीचे वाले भाव में माल पकड़ने लगे हैं, जिससे बाजार फिर से 150/200 रुपए बढ़ गया है तथा इसमें 500 रुपए प्रति क्विंटल की और तेजी लग रही है तथा नीचे वाले भाव दूर-दूर तक दिखाई नहीं देंगे। इधर स्टॉक के माल भारी मंदे में काफी कट चुके है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के सभी तरह के बासमती चावल में आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। इसके साथ-साथ मोटे चावल में भी मंदे की गुंजाइश नहीं है।
Millet: no risk at the current level
New Delhi, 30 April (NNS): The production of millet reported to be good in all the producing states including UP, Haryana, Rajasthan and MP, despite this, the stock which is coming to the markets due to 22/23 percent additional consumption in food grains are being sell out in the markets rather than the distillery plants. The millet of Haryana and Punjab reach was being available at Rs 2400/2450 per quintal and the dry stock also ruling at Rs 2200/2230 per quintal and the demand of the stock seems constant. Therefore, the trade will be profitable in these prices.
बाजरा-वर्तमान में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का उत्पादन यूपी हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में बहुत बढ़िया हुआ है, इन सब के बावजूद भी डिस्टीलरी प्लांटों के अलावा खाद्यान्न में 22-23 प्रतिशत अतिरिक्त खपत से जो माल मंडियों में आ रहा है, वहां बिकता जा रहा है। हरियाणा पंजाब पहुंच में राजस्थान का बाजरा 2400/2450 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2200/2230 रुपए सूखे माल का व्यापार हो रहा है, उसकी मांग लगातार बनी हुई है। अत: इन भावों में बाजरा आगे चलकर भरपूर लाभ पर जाएगा।
Masoor: should purchase the stock constantly
New Delhi, 30 April (NNS): The new crop of masoor has been started arriving constantly in the markets. The new stock also ruling at Rs 5900/6200 per quintal as per the moisture and the dust in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line. Here, in bilti, its prices have been quoted at Rs 6580/6600 per quintal. The stock of Canada also ruling at Rs 6170/6200 per quinta. Now, the difference between both the desi and the imported stock seems weak. Therefore, masoor prices may improve by Rs 100 per quintal in Bilti. Now, the trade should not be done at the current level during the near future.
मसूर- माल खरीदते रहिए
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की नई फसल आने लगी है। मुंगावली गंज बासौदा सागर एवं भोपाल लाइन में नये माल के भाव 5900/6200 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी एवं डस्ट के हिसाब से चल रहे हैं। यहां भी उन मालों के भाव बिल्टी में 6580/6600 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। कनाडा के माल 6170/6200 रुपए प्रति कुंतल बोल गए हैं। अब देसी विदेशी माल का अंतर काफी कम हो गया है। अत: अभी बिल्टी में मसूर 100 रुपए और बढ़ सकती है। अब इन भावों में व्यापार करना चाहिए।
Urad: possibility to increase from here
New Delhi, 30 April (NNS): There is lack of urad stock in the markets, whereas, here, the arrivals of the stock seems feeble from UP, due to which, the Rangoon stock has been selling at the higher level, due to this reason, the prices of Rangoon FAQ and SQ may not decrease to Rs 78 and Rs 73.25 per kg, whereas, desi stock also being traded at Rs 73/75 per kg in local. Now, the milling prices also seem high. Now, the prices showed downfall only due to the lack of demand and the imported stock has been available, due to this reason, the market may increase after the increment in the demand of Rangoon stock. On the other hand, the illegal stock has been available at the higher level, due to this, the market may show uptrend during the near future.
उड़द-यहां से बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) उड़द का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, उधर यूपी का भी माल यहां कम आ रहा है, जिससे रंगूनी बेपड़ता बिक रहा है। यही वजह है कि रंगूनी एफ ए क्यू एवं एसक्यू यहां उड़द एसक्यू 78 एवं एफ ए क्यू की 73.25 रुपए प्रति किलो पर ज्यादा नहीं घट रहे हैं, जबकि देसी माल 73/75 रुपए लोकल में बिक रहे हैं। अभी मिलों को मिलिंग में पड़ते नहीं लग रहे है। केवल ग्राहकी का मंदा है, विदेशी माल साफ मिल रहे है, जिस कारण रंगूनी माल ग्राहकी निकलते ही बढ़ जाएगा। उधर पीछे से माल भी महंगा मिल रहा है, इसलिए उड़द आगे तेज हो जाएगा।
Moong: no logic of uptrend
New Delhi, 30 April (NNS): Both the inferior and the superior quality stock of moong has been started unloading constantly in MP, due to which, there is no logic of uptrend in the prices of Rajasthan stock. Bumper amount of stock has been lying in Rajasthan, but the best quality will likely to sell at the current level and the inferior quality stock will not let the best quality stock to go up. The prices of average and the selected stock also being quoted at Rs 7200/7600 and Rs 7700 per quintal respectively. The stock of MP also ruling at Rs 6400/7000 per quintal. On the other hand, the all-round sowing of the crop seems good. Therefore, the prices of moong may show downfall after some time.
मूंग- तेजी का लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश की हल्की भारी मूंग लगातार उतर रही है, जिससे राजस्थानी माल में तेजी का कोई लॉजिक नहीं लग रहा है। राजस्थान में मूंग का स्टाक बंपर है,लेकिन बढ़िया क्वालिटी की अपने भाव पर बिकेगी, बशर्ते हल्के माल ज्यादा उठने नहीं देंगे। वर्तमान में एवरेज क्वालिटी की मूंग 7200/7600 रुपए बिक रही है तथा सिलेक्टेड माल 7700 रुपए तक बोल रहे हैं। एमपी वाले माल 6400/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। दूसरी फसल चारों तरफ बोई हुई अच्छी है। अत: मूंग में कुछ दिन ठहर कर मंदा आएगा।
Tur: market may show improved trend
New Delhi, 30 April (NNS):The import deals of tur reported to be high from the last fortnight in Chennai due to the weak prices of tur in Rangoon, due to this reason, the storage of the stock seems high. Tur prices also being quoted at Rs 66 per kg in spot delivery from Chennai. In Spot, its price has been quoted at Rs 7000 per quintal. Now, the mills are purchasing the stock at every prices and the stockists started storing the stock. Therefore, the prices showed downfall, whereas, the market may show uptrend owing to the availability of forward deals at the lower level.
तुवर- कुछ बाजार सुधर सकता है
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) रंगून में तुवर के नीचे भाव होने से चेन्नई में पिछले एक पखवाड़े के अंतराल आयात सौदे अधिक हुए थे, जिस कारण वहां स्टाक ज्यादा हो गया है। चेन्नई से हाजिर डिलीवरी में चेन्नई में तुवर 66 रुपए बोल रहे हैं, उसके भाव यहां हाजिर में 7000 रुपए रह गए हैं। आगे दाल मिलें हर भाव में खरीदने लगी हैं तथा स्टॉकिस्ट अपना माल रोकने लगे हैं। अत: यह भाव नीचे वाले लग रहे हैं, उधर फॉरवर्ड के सौदे मंदे नहीं मिलने से बाजार कुछ तेज लग रहा है।
Gram desi: lack of arrival pressure in all the markets
New Delhi, 30 April (NNS): The all-round sowing of gram seems weak this year. On the other hand, the per hectare productivity seems weak. There is no fear of the Australia’s gram and the millers are selling the stock at Rs 5900 per quintal in the mill reach, due to which, the gram of Rajasthan also being available at Rs 5850 per quintal at Lawrence Road. Presently, the old stock has not been arriving from Rajasthan and MP and also a lack of arrival pressure in the Rajasthan, MP and Karnataka and there is a lack of stock in all the markets. Therefore, the market may jump by Rs 200/300 per quintal during the near future.
देसी चना- किसी भी मंडी में प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) चने की बिजाई चौतरफा इस बार कम हुई है। दूसरी ओर प्रति हैक्टेयर उत्पादकता भी कम हुई है। ऑस्ट्रेलिया के चने की दहशत समाप्त हो गयी है, वहीं से मिल वाले ऑस्ट्रेलिया के चने को 5900 रुपए प्रति क्विंटल मिल पहुंच में लिवाल हैं, जिससे राजस्थान के चने भी 5850 रुपए लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में हो गए है। फिलहाल राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के पुराने माल आने बंद हो गए हैं, राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक का माल प्रेशर में नहीं आ रहा है तथा मंडियों में स्टाक भी ज्यादा नहीं है। अत: अब 200/300 रुपए बढ़ सकते हैं।
Rajma chitra: no risk in the trade
New Delhi, 30 April (NNS): There is a shortage of demand in rajma chitra due to the lack of rupee in the markets, due to which, both the ganna Bhutani and the Indian Brazil stock of Rajma chitra has been selling out constantly from the stockists, due to which, the market showed constant downfall. The Indian Brazil and Bhutani stock also declined by Rs 2/3 per kg. In china, its prices improved by Rs 2/3 per kg during the current week. Here, the buying from the grinders seems sluggish in Indian Brazil, on seeing this, the market will likely to remain sluggish, but the prices may show uptrend during the near future. It is profitable to purchase the stock at the current level. The arrivals of desi stock seems weak in the producing markets and the prices of imported stock also ruling at the higher level.
राजमां चित्रा-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) बाजार में रुपए की तंगी से ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है, जिसका राजमां चित्रा गन्ना भूटानी एवं इंडियन ब्राजील के माल में स्टॉकिस्ट बिकवाली में आ गए हैं, जिससे बाजार घटता जा रहा है। इंडियन ब्राज़ील एवं भूटानी माल 2/3 रुपए किलो उपरी स्तर से घट गया है। चीन में भी बाजार चालू सप्ताह के अंतराल 2/3 रुपए निकल गए हैं। इधर इंडियन ब्राजील में चुगाई वाले व्यापारियों की लिवाली कमजोर पड़ गई है, उसे देखते हुए कुछ दिन और सुस्ती रहेगी, लेकिन दूरगामी परिणाम बहुत ही तेजी वाला दिखाई दे रहा है। इस भाव में फिर खरीद का समय आ गया है। देसी माल भी उत्पादक मंडियों में आने कम हो गए हैं तथा विदेशी माल के पड़ते नहीं लग रही है।
Gram kabuli: trade will be profitable
New Delhi, 30 April (NNS): The new crop of gram kabuli has been started arriving in MP, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh, but there is a lack of arrival pressure of the stock in all the markets because the per hectare productivity of the stock showed downfall owing to the increment in the temperature, due to this reason, here, the stock of Maharashtra also improved by Rs 4 to Rs 75/76 per kg. The stock of Gujarat also being quoted at Rs 70/72 per kg. Now, the gram kabuli showed strong trend, due to which, the market may show gradually uptrend.
काबुली चना- व्यापार लाभ देगा
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की नई फसल आंध्र प्रदेश कर्नाटक महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में आने लगी है, लेकिन इस बार किसी भी मंडी में माल का दबाव नहीं बन पा रहा है, क्योंकि समय से पहले मौसम का तापमान बढ़ जाने से प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घट गई है। इस वजह से यहां एवरेज क्वालिटी का महाराष्ट्र का माल 4 रुपए बढ़कर 75/76 रुपए प्रति किलो हो गये है। गुजरात के माल भी 70/72 रुपए बोलने लगे हैं। अब विदेशों में काबली चना मजबूत हो गया है,जिससे धीरे धीरे बाजार और तेज लग रहा है।
Pea: no more downfall
New Delhi, 30 April (NNS): The new crop of pea has already been over in the markets because this year, the domestic production was around 17/18 percent. The government has changed the import policy during the previous days, due to this, the prices of both desi and imported stock showed nominal downfall, but the prices improved by Rs 2/3 to Rs 35/36 per kg because of the weak availability of the stock. Here, the prices may increase by Rs 3/4 per kg on seeing the lack of pulses in the markets.
मटर- मंदे का समय समाप्त हुआ
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) मटर की नई फसल मंडियों में आकर लगभग निपट चुकी है, क्योंकि इस बार घरेलू उत्पादन मुश्किल से 17-18 प्रतिशत के करीब रह गया है। पिछले दिनों सरकार द्वारा आयात नीति में अचानक परिवर्तन कर दिए जाने से एक बार फिर मंदे का दलदल देसी विदेशी माल में जरूर बन गया था, लेकिन इन भावों में माल कम मिलने से दो-तीन रुपए बढ़ाकर 35/36 रुपए प्रति किलो मटर की खरीद होने लगी है। यहां अन्य दलहनों में कमी को देखते हुए 3/4 रुपए प्रति किलो की जल्दी तेजी लग रही है।
