New Delhi, 30 April (NNS): The demand of rice bran oil has been increasing constantly from the refiners and the blenders along with the weak selling, due to this, rice bran oil Punjab prices remained stable at Rs 10700 per quintal. The prices showed bullish trend in the international markets and the selling of the stock seems weak from the importers, due to this, the prices of soya refined and CPO showed strong trend. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
राइसब्रान ऑयल : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड व ब्लैडिग वालों की मांग निकलने एवं बिकवाली घटने से राइसब्रान ऑयल पंजाब के भाव 10700 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। विदेशों के मजबूत समाचार आने आयातकों की बिकवाली घटने से विदेशी तेलों में सोया रिफाइंड एवं सीपीओ की कीमतों में मजबूती रही।सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान भावों के आस पास रूका रह सकता है।
Mustard: no downfall
New Delhi, 30 April (NNS): There were around 5.80 lakh bags of mustard reported to arrive and at Lawrence Road, mustard prices remained firm at Rs 6000/6050 per quintal because of the constant buying from the mills. In Najafgarh mandi, it prices have been quoted at Rs 5700/5800 per quintal. It is being available at Rs 6250 per quintal in Jaipur. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
सरसों : मंदा नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) सरसों की आवक 5.80 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की लिवाली से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 6000/6050 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5700/5800 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। जयपुर में इसके भाव 6250 रूपये क्विंटल बोले गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार रूका रह सकता है।
Cottonseed oil: likely to remain firm
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of cottonseed oil fell down by Rs 50 to Rs 12200 per quintal owing to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. In the markets of Punjab, its prices have been quoted at Rs 4100/4200 per quintal. The prices of imported oil showed strong trend because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall in the near future.
बिनौला तेल : ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) वनस्पति घी निर्माताओं की मांग कमजोर होने से बिनौला तेल के भाव 50 रुपए घटकर 12200 रुपये प्रति क्विंटल रह गये। पंजाब की मंडियों में बिनौला की कीमतें 4100/4200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आयातित तेलों में बिकवाली कमजोर होने मजबूती का रूख रहा। हाल ही में आईं गिरावट को देखते हुए आने वाले दिनों में बिनौला ज्यादा अधिक गिरावट की संभावना कम है।
CPO: not likely to decrease
New Delhi, 30 April (NNS): In the international markets, CPO prices reduced by $10 to $1045 per tonne. Here, in Kandla, its prices reduced by Rs 50 to Rs 9200 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. The rupee showed constant fluctuations as compared to the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand and the market may fluctuates by Rs 100/150 per quintal during the coming days.
सीपीओ : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) विदेशो में सीपीओ के भाव 10 डालर घटकर 1045 डालर प्रति टन रह जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग घटने से कांदला में क्रूड पाम ऑयल के भाव 50 रुपए घटकर 9200 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। डालर की तुलना में रूपयेकी कीमतों में उठा पटक होने के कारण आयातको की पकड़ मजबूत बनी हुई है। स्टाक व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है बाजार 100/150 रूपये की तेजी मंदी के बीच में घूमता रह सकता है।
Mustard cake: limited fluctuations
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of mustard cake remained firm at Rs 2200/2500 per quintal due to the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. The prices showed strong trend in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the demand and the market likely to move in the limited area during the near future.
सरसों खल : सीमित घट-बढ़
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति घटने से सरसों खल के भाव 2200/2500 रूपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। राजस्थान की मंडियों में सरसों खल की कीमतों में मजबूती का रूख रहा । ग्राहकी को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में विशेष घट-बढ़ की संभावना नही है, बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
