New Delhi, 30 April (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 22500 per quintal owing to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The market sentiments may affect because of the fear of profit taking selling after the recent uptrend in the prices. There is no possibility of uptrend in the spot copra prices during the coming one or two days.
गोला : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। हाल ही में आई उल्लेखनीय तेजी के बाद अब इसमें मुनाफावसूली का भी डर बना हुआ है। अत: आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की आस नहीं है।
Cashew: not likely to increase
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 925 per kilogram because of the weak offtake at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak supply and availability. The spot cashew prices will not likely to remain strong during the coming days.
काजू : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 925 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा में बदलाव हो सकता है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Almond kernel: held sluggish
New Delhi, 30 April (NNS): The prices of almond kernel California held firm at Rs 815 per kg owing to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the crop of America will likely to be over soon. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days near future.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई हँै। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी फसल अपनी समाप्ति के चरण में होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
