New Delhi, 29 April (NNS): The prices of cashew 180 no. held firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the weak availability and supply. The spot cashew prices will likely to remain high during the near future.
काजू : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की आस नहीं है।
Coconut powder: no uptrend
New Delhi, 29 April (NNS): The offtake of coconut powder reported to be sluggish at the higher level. As a result, the prices of coconut powder remained stable at Rs 5000 per 25 kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect because of the arrivals prices than the normal level. There is no possibility of uptrend in the spot coconut powder during the near future.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 5 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
