New Delhi, 28 April (NNS): The production of Indian Brazil and Ganna stock showed uptrend, but there is no risk in the trade after the downfall in the prices from the upper level. Now, it is profitable to purchase the stock of Indian Brazil and Ganna stock. Here, the ganna stock also fell down from Rs 6000 to Rs 6080 per quintal. Now, it is profitable to trade at the current level. The stock of Indian Brazil also ruling at Rs 100/102 per kg because the rajma chitra also being available at Rs 106/110 per kg respectively.

राजमां चित्रा-वर्तमान भाव में माल खरीदिए

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि इंडियन ब्राज़ील एवं गन्ना माल का उत्पादन जबरदस्त हुआ है, लेकिन ऊपर के भाव से काफी नीचे आने के बाद अब इसमें रिस्क समाप्त हो गया है। इन भावों में इंडिया ब्राज़ील एवं गन्ना राजमा की खरीद करना चाहिए। गन्ना राजमां यहां नीचे में 6000 रुपए बिकने के बाद 80 रुपए प्रति कुंतल हो गया है, अब इन भाव में यह माल आगे चलकर भरपूर लाभदायक दे जाएगा। इंडियन ब्राजील माल भी 100/102 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है, क्योंकि चीन 106/110 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

Wheat: no more downfall

New Delhi, 28 April (NNS): There were around 1160 lakh metric tonnes of wheat reported to arrive, but the government has been selling the stock in MP at the minimum support prices of Rs 2425 per quintal including the bonus of Rs 175 per kg, due to this reason, the market strengthened at Rs 2650/2660 per quintal and here, its prices may decrease by Rs 20/30 per quintal. The arrival pressure of wheat seems high in Chindwada, Multai and Linga line, despite this, the market showed strong trend because of the constant all-round buying from the stockists. The new stock of wheat has been started arriving rapidly in the markets of Haryana and Punjab in the current week, due to which, the prices may decrease by Rs 40/50 per kg in all the above states.

गेहूं- और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अनुमान 1160 लाख मीट्रिक टन के करीब होने का आ रहा है, लेकिन सरकार द्वारा 2425 रुपए प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 175 रुपए बोनस के साथ मध्य प्रदेश में खरीद शुरू कर दी गई है, राजस्थान में भी 150 रुपए बोनस के साथ खरीद चल रही है। इस वजह से यहां भी बाजार नीचे के भाव से मजबूती लिए 2650/2660 रुपए पर टिके हुए हैं तथा यहां 20/30 रुपए से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। छिंदवाड़ा मुलतई लिंगा लाइन में नया गेहूं के प्रेशर के बावजूद चौतरफा स्टॉकिस्टों की लिवाली से बाजार मजबूत हो गया है। चालू महीने में नया गेहूं हरियाणा पंजाब में प्रेशर में आने लगेगा, जिससे 40/50 रुपए की और गिरावट उक्त राज्यों की मंडियों में आ सकती है।

Fine rice: possibility to increase by Rs 200 per quintal

New Delhi, 28 April (NNS): During the review week, the buying of rice seems high in all the producing areas including Jahangirabad, Tanda, Kashipur, Dadri and Dankaur of UP along with Tarawadi, Kaithal, Kurukshetra, Cheeka, Safeedon, Tarantaaran and Jandiyala guru. The ready stock has been selling out constantly in the mills of the above areas and the prices of paddy have been ruling at the higher level and the market may show increment in  after the stability for some days because the stock of some exporters have already been sold out in the markets and the prices of rice sela 1718 and 1509 have been ruling at the higher level as the spot shipments of rice sela have been trading at the current level. Here, rice sela 1509 also strengthened at Rs 5550/5600 per quintal. The rice sela 1718 is being available at tghe higher level and its steam stock also being traded at Rs 6300 per quintal.

बारीक  चावल-200 की और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह में तरावड़ी कैथल कुरुक्षेत्र चीका सफीदों तरनतारन जांडियाला गुरु एवं यूपी के जहांगीराबाद टांडा काशीपुर दादरी दनकौर आदि उत्पादक क्षेत्रों में चावल की लिवाली आ गई है। उक्त क्षेत्रों की राइस मिलों में तैयार माल धीरे-धीरे कटने लगा है तथा धान के भाव बढ़ने से पड़ते और महंगे हो गए हैं तथा कुछ दिन ठहराव के बाद चालू सप्ताह में और बाजार तेज लग रहा है, क्योंकि कुछ निर्यातकों के माल बिके हुए हैं तथा हाजिर शिपमेंट में चावल सेला का व्यापार होने से 1718 एवं 1509 सेला चावल में तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं। यहां चावल सेला 1509 के भाव 5550/5600 रुपए प्रति कुंतल पर मजबूत हो गये हैं। चावल 1718 में बाजार काफी बढ़ गए हैं, इसका स्टीम माल 6300 बिक गया है।

Maize: no more uptrend

New Delhi, 28 April (NNS): The arrivals of maize have showed uptrend in the markets of MP and Bihar, due to this, there, the market fell down to Rs 2150/2175 per quintal. During the review week, the prices descended by Rs 150 per quintal. However, the stockists started trading at the current level. Now, the traders are not doing competitive buying as they faced the fraud in the uptrend of the previous year, but the big companies started purchasing the stock, in these circumstances, the market has remained under pressure and the trade should not be done at the higher level. In Bihar, the production of maize reported to be at the higher level and the old maize has also been lying in MP, due to which, the market fell down to Rs 2400/2450 per quintal as per the quality in Haryana and Punjab reach.

मक्की -अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) मक्की की आवक मध्य बिहार की मंडियों में काफी बढ़ जाने से वहां बाजार टूटकर गत सप्ताह 2150/2175 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। उक्त अवधि के अंतराल 150 रुपए की गिरावट आ गई है। हालांकि इन भावों में स्टॉकिस्ट मैदान में आ गए हैं। गत वर्ष की तेजी में धोखा मिलने से प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली तो नहीं है, लेकिन बड़ी कंपनियां खरीद में आ गई है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी कुछ दिन दबा ही रहेगा तथा अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। बिहार में मक्की का उत्पादन बढ़िया हुआ है तथा पुरानी मक्की भी एमपी में पड़ी हुई है। जिसके चलते बाजार घटकर 2400/2450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी के अनुसार हरियाणा पंजाब पहुंच में भाव रह गए हैं।

Millet: no risk in the trade

New Delhi, 28 April (NNS): The crop of millet has already been sold out before 6 months and the old stock has not been available after the arrival of the new stock, due to this reason, there is lack of arrival pressure in the godowns at the current level. On the other hand, the prices of millet have been ruling at the sluggish level as compared to the maize, due to this reason, poultry, cattle feed companies along with the ethanol companies are purchasing the stock constantly. On the other hand, almost 27/28 percent of the stock has been selling in foodgrains, in these circumstances, the millet which is being traded at Rs 2340/2360 per quintal in Mauli Barwala reach. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the near future.

बाजरा- व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे की फसल 6 महीने पहले आकर निपट चुकी है तथा पुराना स्टॉक नयी फसल आने पर पूरी तरह समाप्त हो गया था। इस वजह से वर्तमान में बाजरे का गोदामों में प्रेशर नहीं है। दूसरी ओर पोल्ट्री व कैटल फीड की कंपनियों एवं इथेनॉल कंपनियां, मक्की की अपेक्षा मंदा देखकर माल को खरीद रही है। दूसरी ओर 27-28 प्रतिशत खाद्यान्न में बाजरा जा चुका है, इन परिस्थितियों में जो बाजरा 2340/2360 रुपए प्रति कुंतल के बीच मौली बरवाला पहुंच में बिक रहा है। अत: इसमें आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा।

Masoor: no trade of downfall

New Delhi, 28 April (NNS): The arrival pressure of desi masoor has been increasing during the previous week, due to this reason, the market showed heavy downfall. Here, in Bilti, masoor was being sold at Rs 6550/6560 per quintal, after this, it slipped to Rs 6500/6530 per quintal. The difference between the prices of both desi and imported stock has been increasing constantly, after this, the buyers started buying the stock of desi masoor. Here, the arrivals of the stock seems feeble in Mungaoli, ganj basausda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this, there, desi masoor has been trading at Rs 6100/6150 per quintal. Around 17 lakh metric tonnes of masoor expected to be produce on seeing the sowing of the crop, but the domestic consumption is around 28 lakh metric tonnes, due to this reason, the traders are not selling their stock at the lower level in Canada.

मसूर-और मंदी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह देशी मसूर की आवक का दबाव बढ़ने से मंदा बना हुआ है। यहां बिल्टी में मसूर 6550/6560 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक गयी थी, उसके बाद 6500/6530 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। देसी विदेशी माल का अंतर बढ जाने के बाद भी देसी मसूर में लिवाल आ गए, क्योंकि इसमें मल्का एवं छांटी का कश ज्यादा बैठ रहा है। इधर मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आवक नहीं बढ़ पा रही है, जिससे वहां की मंडियों में नमी के हिसाब से 6100/6150 रुपए प्रति कुंतल देसी मसूर बिकने लगी है। मसूर का उत्पादन बोई हुई फसल को देखकर 17 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन हमारी घरेलू खपत 28 लाख मीट्रिक टन की है। इस वजह से कनाडा में और घटाकर बिकवाल नहीं हैं।

Urad: no possibility of long uptrend

New Delhi, 28 April (NNS): In Myanmar, the prices of bold and small stock of urad slipped to $855 and $760 per tonne respectively.  The trade of small stock seems constant because the desi stock has already been sold out in the markets and the demand from the mills showed strong trend. No new crop of urad will likely to arrive in the near future, due to which,  the traders of Burma are not quoting the stock at the higher level and the demand seems unfavourable in ready stock, on seeing this, the trade should not be done at the higher level. The stock of sluggish prices has been available at the lower level from Chennai and the spot import deals have been done at the sluggish level. However, there is a lack of stock in the markets, due to this reason, the prices of both SQ and small stock also being quoted at RS 7875 and Rs 7320 per quintal respectively.

उड़द-इस बार लंबी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) म्यांमार में भी उड़द के भाव मोटे माल के 855 डॉलर एवं छोटे माल के 760 डॉलर प्रति टन नीचे में रह गए हैं। छोटे माल का व्यापार ठीक चल रहा है, क्योंकि देसी माल मंडियों में निपट गए हैं तथा इन मालों की, दाल मिलों में पकड़ मजबूत हो गई। आगे निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है जिससे बर्मा वाले आगे के सौदे ज्यादा बढ़ा कर नहीं बोल रहे हैं तथा पक्के मालूम में ग्राहकी अनुकूल नहीं है, इसे देखते हुए लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। उडद में नीचे वाले भाव पर चेन्नई से माल मिल रहा है तथा हाजिर आयात सौदे भी नीचे भाव में हो रहे हैं। यद्यपि यहां स्टॉक ज्यादा नहीं है, जिस कारण 7875 रुपए प्रति कुंतल एसक्यू एवं छोटे माल 7320 रुपए में अब घटने की गुंजाइश नहीं है।

Moong: should sell the stock at the current level

New Delhi, 28 April (NNS): Presently, both the best quality stock of moong Rajasthan fell down by Rs 200 to Rs 7200/7600 per quintal during the review week as both the inferior and the superior quality stock has been unloading constantly. Now, huge amount of stock has been lying in the pipeline and the new stock of will likely to arrive from every state rather than MP and the all-round buying seems high, on seeing this, the sale of its dal seems unfavourable, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level. However, the prices may not show downfall in these prices.

मूंग- अब भाव में अब बेचिए

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह के अंतराल एमपी के हल्के भारी माल उतारने से राजस्थान की बढ़िया मूंग 200 रुपए टूटकर 7200/7600 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। पाइपलाइन में माल ज्यादा है तथा नए माल मध्य प्रदेश के अलावा धीरे-धीरे सभी राज्यों के जुलाई तक आने लगेंगे तथा बिजाई चारों तरफ अधिक है, उस हिसाब से दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। हालांकि इन भावों में मंदा भी अब रुक जाएगा।

Tur: no more downfall

New Delhi, 28 April (NNS): The arrivals of tur reported to be high as compared to the previous year in the markets of Maharashtra and Karnataka during the review week. On the other hand, the sale of its dal seems unfavourable and the traders of Chennai are selling the stock at the lower level, due to which, the prices of tur reduced by Rs 100 to Rs 7025/7050 per quintal. Now, there is no possibility of more downfall in the prices because the prices may not show uptrend due to the deals of shipments. On the other hand, the tur of rabi season is being consume in Palamu, Daltanganj and Bihar. The stock of Katni also started selling out in the Eastern UP and Bihar, due to which, the prices may not show more downfall.

तुवर- और मंदा नहीं आएगा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह तुवर की आवक महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से भी गत वर्ष की अपेक्षा अधिक रही। दूसरी ओर दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा चेन्नई से लगातार घटाकर में बिकवाली बनी रही, जिससे लेमन तुवर के भाव 100 रुपए घटकर 7025/7050 रुपए प्रति कुंतल रह गया। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि आज शिपमेंट के सौदे करने पर भी इससे नीचे का पड़ता नहीं आ रहा है। दूसरी ओर रबी सीजन वाली तुवर पलामू डाल्टनगंज वाली बिहार में ही खप रही है, कटनी का माल भी पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार में जा रहा है, जिससे मंदा रुक जयेगा।

Gram desi: possibility to increase from here

New Delhi, 28 April (NNS): Presently, the arrivals of gram desi reported to be unfavourable from MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. Now, huge amount of Australia’s stock has been selling out in the markets and the stock has not been unloaded at the Indian ports as per the sale, on seeing this, the prices of gram Rajasthan may not show more downfall. Presently, the prices of gram Rajasthan on standing motor also being traded at Rs 5700/5750 per quintal and the stock of Australia also ruling at Rs 5850 per quintal and the prices may increase after some time, but the prices may show good uptrend.

देसी चना- यहां से बढ़ने के आसार

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) वर्तमान में राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक से देसी चने की आवक अनुकूल नहीं है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के चने ज्यादा बिके हुए हैं तथा भारतीय बंदरगाहों पर बिक्री के हिसाब से नहीं उतर रहा है, इसे देखते हुए राजस्थानी चना और घटने की गुंजाइश नहीं है। वर्तमान में राजस्थान का चना लॉरेंस रोड पर 5700/5750 रुपए प्रति क्विंटल खड़ी मोटर में बिक रहा है तथा ऑस्ट्रेलिया के माल क्वालिटी के अनुसार 5850 रुपए बिक रहा है, इससे तेजी आने में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे अच्छी तेजी समझना चाहिए।

Gram kabuli: no trade of downfall

New Delhi, 28 April (NNS): This year, the sowing of gram kabuli reported to be normal, due to this reason, there were around 30/31 lakh tons of the stock reported to be produce and there is a lack of old stock, due to which, the prices showed downfall. Here, the gram kabuli of Maharashtra gained from Rs 68 to Rs 71/72 per kg. The stock of Indian Mexico also being quoted at Rs 92 per kg and the market improved by Rs 1/2 per kg because the demand seems constant from the producing markets at the lower level.

काबुली चना -अब मंदे का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई इस बार भी सामान्य हुई थी, जिस कारण उत्पादन 30-31 लाख टन हुआ है, पुराना स्टॉक भी ज्यादा बचा था जिससे बाजार नीचे भाव पर पहुंच गए थे। यहां नीचे महाराष्ट्र का काबुली चना 68 रुपए बिकने के बाद अब 71/72 रुपए पर पहुंच गया है। इंडियन मेक्सिको भी 92 रुपए प्रति किलो बोलने लगे हैं तथा एक-दो रुपए के करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ जाएगा, क्योंकि नीचे वाले भाव में लगातार उपभोक्ता मंडियों की मांग बनी हुई है।

Pea: no more downfall

New Delhi, 28 April (NNS): The ready stock of pea has already been sold out in the markets because there is no demand from the stock. Here, the government has removed the duty free import of pea, due to this; the prices may show correction after the increment in the prices. However, huge amount of both imported stock has been lying at the Indian ports. There, the market has been quoted at $25/30 per tonne, in these circumstances, the availability of desi stock seems weak, due to this, the market may show uptrend during the near future.

मटर- ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) मटर की फसल तैयार होकर निपट चुकी है, क्योंकि यहां के माल में कोई दम नहीं है। इधर काफी उहापोह की स्थिति के बाद सरकार द्वारा मटर का आयात, शुल्क मुक्त आगे तक कर दिए जाने से बढ़ती तेजी में करेक्शन आ गया है। हालांकि केवल विदेशी माल भारतीय बंदरगाहों पर पड़े हुए हैं, वहां बाजार 25-30 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर बोलने लगे हैं, इन परिस्थितियों में देसी माल की उपलब्धि में कमी से बाजार आगे बढ़ जाएगा।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 28 April (NNS): The contract prices showed downfall and in Jodhpur mandi, guar prices went down by Rs 50 to Rs 5150/5200 per quintal because of the weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5100/5200 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract May delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

ग्वार : मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस) वायदे में गिरावट का रुख होने एवं गम मिलों की मांग घटने  से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये घटकर 5150/5200 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5100/5200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से  एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी में गिरावट रही।भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है।