New Delhi, 28 April (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1585 per kg due to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Its average auction price gained to Rs 1375/1707 per kg in the last auction which held on 24th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1585 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। 24 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1375/1707 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Red chilli: no possibility to increase

New Delhi, 28 April (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 1.25/1.30 lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the higher arrivals than the normal level. There is no possibility of improvement in the spot red chilli prices during the near future.

लालमिर्च : अभी बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 1.25-1.30 लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। तुलनात्मक रूप से ऊंची आवक के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Turmeric: will remain sluggish

New Delhi, 28 April (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis slipped by Rs 200 to Rs 15600 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 7500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices reduced by Rs 300 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 228 or 1.60 percent to Rs 14000 per quintal due to the weak buying from the speculators. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

हल्दी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए और मंदी होकर 15,600 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 7500 बोरियों की आवक होने तथा 300 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 228 रुपए या 1.60 प्रतिशत मंदा होकर 14 हजार रुपए रह गया। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी सुस्त ही बनी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 28 April (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 815 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the constant supply and availability of the stock. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्ओं की लिवाली और बढ़ने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 100 रुपए और तेज होकर 1350 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना घटने का  डर नहीं दिख रहा है।

Coriander: remain sluggish

New Delhi, 28 April (NNS): The prices of coriander badami held firm at Rs 8800 per quintal owing to the sluggish buying frm the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The auction gets affected in the famous producing markets of Rajasthan due to the higher arrivals of wheat. The active contract prices improved by Rs 4 or 0.05 percent to Rs 7428 per quintal due to the nominal buying from the speculators. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the near future.

धनिया : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया सुस्त ही बना रहने का अनुमान है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 8800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। गेहूं की भारी आवक की वजह से राजस्थान में धनिए की नीलामी प्रभावित हो रही है। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 4 रुपए या 0.05 प्रतिशत सुधरकर 7428 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।

Black pepper: no more downfall

New Delhi, 28 April (NNS): The prices of black pepper markara reduced at Rs 10 to Rs 780 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the constant arrivals in Karnataka. The spot black pepper prices may show downfall during the near future.

कालीमिर्च : और मंदी संभव

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च थोड़ी और मंदी होने की आशंका है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए और मंदी होकर 780 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में आवक एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने तथा 10 रुपए की मंदी आने की खबर मिली। कर्नाटक में हो रही आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च थोड़ी-बहुत और घटने का डर है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 28 April (NNS): Here, cumin prices dropped down by Rs 1500 to Rs 24500 per quintal owing to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 15000/16000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices declined by Rs 20/40 per 20 kg. The active contract prices went up by Rs 195 or 0.86 percent to Rs 22350 per quintal owing to the weak speculative buying. The spot cumin prices may show nominal downfall during the coming days.

जीरा : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा बढ़ने की आस नजर नहीं आ रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 1500 रुपए और लुढ़ककर 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी आवक घटकर करीब 15-16 हजार बोरियों की होने तथा 20-40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पडने से सक्रिय वायदा 195 रुपए या 0.86 प्रतिशत मंदा होकर 22,350 रुपए रह गया। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और मंदा हो सकता है।