New Delhi, 28 April (NNS1): Here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 815 per kg owing to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar and the crop of America will likely to be over soon. The spot almond kernel prices will likely to remain at the current level during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 815 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिका में वर्तमान फसल अपने अंतिम चरण में होने तथा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी अपने स्तर के आसपास ही मजबूती से रुकी रहने के आसार हैं।
Cashew: will remain strong
New Delhi, 28 April (NNS): The prices of cashew four pieces gained by Rs 20 to at Rs 790 per kg owing to the limited buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
काजू : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए और तेज होकर 790 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास मजबूती से बना रह सकता है।
