New Delhi, 22 April (NNS): The production of rajma chitra of September reported to be good in Pune, Satara, Waai, Khatav and Mayini line and the crop of other Barsi line also seems high. There were around 7/8 lakh bags of rajma chitra reported to be produce which was higher than the same period of the previous year, in these circumstances, the stock of ganna Bhutani and Indian Brazil ascended from Rs 60/80 to Rs 80/82 and Rs 102/104 per kg respectively. The prices have been ruling at the higher level in China, due to which, the prices may not show downfall, but the prices of Indian may show uptrend. Similarly, the production of desi stock has been started increasing constantly and the demand of China may decrease during the near future.

राजमां चित्रा-घटे भाव में खरीदना चाहिए

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन पुणे सतारा वाई खटाव माइनी लाइन में सितंबर वाली फसल का बढ़िया रहा है तथा दूसरी फसल बारसी लाइन की भी जबरदस्त आई है। इसका उत्पादन 7-8 लाख बोरी आने का अनुमान है, जो गत वर्ष की अपेक्षा काफी अधिक है, इन परिस्थितियों में नीचे में गन्ना भूटानी माल एवं इंडियन ब्राज़ील 60-80 रुपए प्रति किलो बनने के बाद 80/82 एवं 102/104 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। चीन में भाव ऊंचे चल रहे हैं, जिससे उसमें फिलहाल मंदा नहीं लग रहा है, लेकिन इंडियन ब्राजील में और बढ़ने के आसार बन गए हैं। इसी तरह देसी माल का उत्पादन बढ़ता गया, तो चीन का चलन कुछ दिन में घट जाएगा।

Wheat: increment in the per hectare productivity

New Delhi, 22 April (NNS): In Haryana, the per hectare productivity of wheat went up from 18 quintal to 22 quintal. Here, the arrivals reported to be high in the markets of MP, UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and Bihar, but the market has not showed expected downfall due to the constant buying from the governmental and non-governmental organisations. Here, the prices of wheat slipped by Rs 10/15 per quintal after so many days. In Delhi, its prices have been quoting at Rs 2650 per quintal, but the trade may gain to Rs 2600/2625 per quintal.

गेहूं-प्रति हैक्टेयर उत्पादकता बढ़ी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं की प्रति हैक्टेयर उत्पादकता हरियाणा में 18 क्विंटल से बढ़कर 22 कुंतल हो गया है। इधर आवक मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान बिहार की मंडियों में जबरदस्त हो गई है, लेकिन सरकारी व गैर सरकारी खरीद लगातार चलने से बाजार में अपेक्षित मंदा नहीं आ पा रहा है। कई दिनों की तेजी के बाद 10-15 रुपए गेहूं के भाव यहां नरम बोले गए। दिल्ली में 2650 रुपए प्रति कुंतल के भाव चल रहे हैं लेकिन 2600/2625 रुपए में खुलकर व्यापार करना चाहिए।

Fine rice: stored stock will be profitable

New Delhi, 22 April (NNS): This year, the production of all varieties of basmati paddy reported to be high and huge amount of old stock has been lying to both the traders and the rice millers, due to this, there is a lack of support in uptrend. Presently, there is unstable situation in the gulf countries, due to this, the export seems unfavourable and it is expected that the market may show uptrend despite the increment in the arrival pressure of paddy in both the markets and the mills. Here, rice sela 1509 and rice sela 1718 also being traded at Rs 5500/5520 and Rs 5750/5850 per quintal respectively. During the review period, rice 1401 also strengthened by Rs 200 per quintal and the trade expected to be good in the current month.

बारीक चावल -स्टॉक वाले माल में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) बासमती प्रजाति के सभी धान का उत्पादन इस बार अधिक हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी कारोबारियों एवं राइस मिलों के गले में भरा पड़ा है, इसलिए तेजी को समर्थन नहीं मिल रहा है। फिलहाल खाड़ी देशों में अस्थिरता का माहौल बने रहने से निर्यात अनुकूल नहीं है तथा राइस मिलों और मंडियों में धान का दबाव बढ़ने के बावजूद भी बाजार थोड़ा चलने लगा है। यहां 1509 सेला चावल 5500/5520 रुपए तथा 1718 सेला चावल 5750/5850 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। चावल 1401 में भी पिछले सप्ताह 200 रुपए बाजार मजबूत हो गए हैं, चालू माह के अन्तर्गत चावल का व्यापार बढ़िया रहेगा।

Maize: no more uptrend

New Delhi, 22 April (NNS): The new stock of maize has been started arriving in Khagariya, Begusarai, Gulab bagh, Darbhanga and Purni of Bihar. There, its prices have been ruling at Rs 2300/2325 per quintal as per the quality. Presently, the traders started purchasing the stock at the current level, but the buying seems unfavourable on seeing the higher level. The prices may decrease by Rs 100 per quintal on seeing the constant increment in the arrivals. Presently, it is profitable to trade at the current level. The market showed soft trend in the Haryana and Punjab reach.

मक्की-अब और तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) बिहार के खगड़िया, बेगूसराय, गुलाब बाग, दरभंगा एवं पूर्णिया में नई मक्की आने लगी है। वहां इसके भाव नमी के हिसाब से 2300/2325 रुपए प्रति कुंतल चल रहे हैं। वर्तमान भाव में कारोबारी वहा खरीद के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन ऊचे भाव होने से अभी लिवाली अनुकूल नहीं है, जिस तरह कल आवक बढ़ी थी, उसे देखकर इसमें 100 रुपए की गिरावट लग रही है। वर्तमान भाव पर अभी ठहर कर खरीद करना चाहिए, हरियाणा पंजाब पहुंच में भी बाजार थोड़ा सा आज नरम बोले गए।

Millet: prices may increase after some time

New Delhi, 22 April (NNS): The production of millet reported to be high in UP, Haryana, Rajasthan, MP and Bihar, but this year, the demand reported to be high in the consuming industries along with the foodgrains, due to this reason, there is a shortage of the stock. Now, the crop of millet has arrived before 7 months, due to this reason, the arrivals has already been sold out in the markets. In Mauli Barwala reach, millet is being traded at Rs 2450/2500 per quintal and it is being traded at Rs 2300/2330 per quintal in the markets. The full fledged stock of millet has already been sold out in the markets and the government has been purchasing the stock of millet at the minimum support price and huge amount of tender stock has already been sold out in tender, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बाजरा- कुछ ठहरकर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) यूपी हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार में बाजरे का उत्पादन बहुत बढ़िया हुआ था, लेकिन इस बार खाद्यान्न सहित अन्य खपत वाले उद्योगों की मांग में जबरदस्त वृद्धि होने से आने वाले समय में बाजरे की शॉर्टेज लग रही है। अभी बाजरे की फसल आए 7 महीने हो चुके हैं, जिस कारण आवक समाप्त हो गई है। बाजरा 2450/2500 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिकने लगा है तथा मंडियों में 2300/2330 रुपए का व्यापार हो गया है। किसानों के घर से बाजरा शत प्रतिशत बाजरा निकल चुका है तथा सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रचुर मात्रा में बाजरे की खरीद की गई थी, उसमें भी काफी माल टेंडर में बिक चुका है। इस वजह से अब इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।

Masoor: trade will be profitable

New Delhi, 22 April (NNS): The sowing of masoor reported to be high in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, but the arrivals reported to be weak as compared to the same period of the previous year  due to  the weak productivity, in Bilti, it is being quoted at Rs 6525/6550 per quintal. Here, the sowing of the crop seems feeble in UP and Bihar. Now, the arrivals seems feeble as comparatively in the markets of MP because the yield seems weak on seeing the constant increment in the temperature. Therefore, it is profitable to purchase the stock gradually. On the other hand, the trade of spot shipments of masoor has been done at the higher level, due to this, the market will remain high. The domestic production was around 16 lakh metric tonnes, whereas, the consumption is around 28 lakh metric tonnes.

मसूर-व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की बिजाई चारों तरफ मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में बढ़िया हुई थी, लेकिन उत्पादकता कम होने से मंडियों में आवक गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम हो रही है, जिस कारण बिल्टी में 6525/6550 रु बोलने लगे हैं। इधर यूपी बिहार में भी बिजाई कम हुई थी। अब मध्य प्रदेश की मंडियों में नये माल की आवक जितनी होनी थी, उस अनुपात में नहीं आ रहा है, क्योंकि समय से पूर्व इस बार गर्मी पड़ने से यील्ड कम निकला है। अत: धीरे-धीरे माल खरीदना चाहिए। दूसरी ओर कनाडा में मसूर में हाजिर शिपमेंट का व्यापार ऊंचे भाव में हो रहा है, इसलिए बाजार तेज हो गया है। घरेलू उत्पादन 16 लाख मीट्रिक टन का आ रहा है, जबकि खपत 28 लाख मीट्रिक टन का है।

Urad: should purchase the stock

New Delhi, 22 April (NNS): The supply of desi urad has already been over in the markets. The weddings will likely to start after four days, but the demand of ready stock seems weak, in this situation, there is no possibility of long uptrend in the prices. Presently, urad SQ prices remained at Rs 80/80.20 per kg and the prices may gain by Rs 2 per kg, but there is no possibility of more downfall in the prices. Therefore, it is profitable to trade at the current level. There is a lack of small stock in the markets, due to this, its prices rose to Rs 74.25 per kg as compared to before.

उड़द-इस भाव का खरीदिए

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) देशी उड़द की आपूर्ति समाप्त हो चुकी है। शादियां चार दिन बाद फिर शुरू होने वाली है, लेकिन पक्के मालों में ग्राहकी कमजोर चल रही है, इस स्थिति में लंबी तेजी का व्यापार तो नहीं करना चाहिए वर्तमान में 80/80.20 रुपए प्रति किलो का एसक्यू क्वालिटी के जो भाव चल रहे हैं, इसमें 2 रुपए प्रति किलो की तेजी आ सकती है, लेकिन घटने की भी गुंजाइश नहीं है। अत: मजूरी का व्यापार ही करना चाहिए। छोटा माल मंडियों में कम हैं, इसलिए उसके भाव 74.25 रुपए पर पहले की अपेक्षा ऊंचे चल रहे हैं।

Moong: new stock will arrive

New Delhi, 22 April (NNS): The prices of moong gained by Rs 100 per quintal as per the quality due to the strong demand from the mills at the lower level. The reality is that the inferior quality has been started unloading constant from the producing markets and the arrivals of the stock seems feeble from the last two days and the dhoya manufacturing mills are constantly buying the stock. Here, the new stock also being quoted up to Rs 6800/7400 per quintal from MP, due to this reason, the spot Rajasthan prices also ascended by Rs 100 to Rs 7600/7900 per quintal.  The new moong of Bihar and Jharkhand has been started arriving in May and June, due to which, the mills are purchasing the stock as per the sale. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.

मूंग- नये माल प्रांतवार आने लगेंगे

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) मूंग में नीचे वाले भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से क्वालिटी अनुसार मूंग के भाव 100 रुपए बढ़ गए हैं। वास्तविकता यह है कि उत्पादक मंडियों से नए हल्के माल लगातार उतरने लगे थे, वह 2 दिन से कम आ रहे हैं तथा धोया बनाने वाली मिल लिवाली में हैं। इधर नए माल पड़ते में एमपी से 6800/7400 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। इस वजह से हाजिर 7600/7900 रुपए प्रति कुंतल राजस्थान के 100 रुपए बढ़ गए हैं। मई-जून में बिहार झारखंड की मूंग आ जाएगी, जिससे दाल मिलें बिक्री के हिसाब से ही खरीद रही है। अत: अब माल बेचना चाहिए।

Tur: no more downfall

New Delhi, 22 April (NNS): The arrivals pressure of tur showed downfall from the current month in Gulburga and kali Kothi line of Akola, but lemon tur prices held firm at Rs 71.5 per kg. The reality is that the stock of Akola line have been ruling at the higher level compared to the lemon tur, due to which, the mills started purchasing the stock at the current level. Notably, dal of lemon tur seems feeble as compared to the dal of Karnataka and the arrivals of the stock seems sluggish in Palamu, Daltenganj, Gaya Nagar and Utari line, whereas, there, the crop has already been sold out in the markets. The  new stock has also been started arriving in the markets of Mujaffarnagar line. Therefore, the prices of lemon tur may show uptrend from here.

तुवर-अब मंदा समाप्त

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) अकोला के गुलबर्गा काली कोठी लाइन में तुवर का दबाव चालू माह से घटा हुआ है, लेकिन दाल मिलों की मांग कमजोर से लेमन 71.5 रुपए प्रति किलो ठहर गयी है। वास्तविकता यह है कि लेमन की तुलना में अकोला लाइन के माल भी तेज हो गए हैं, जिससे दाल मिलें उसकी खरीद करने लगी हैं। गौरतलब है कि लेमन तुवर दाल की अपेक्षा कर्नाटक की दाल से काफी नीचे आ गई है। पलामू डाल्टनगंज गया नगर उटारी लाइन में तुवर की आवक नहीं बढ़ पा रही है, जबकि वहां फसल कट चुकी है। जो मंडियों में माल आ रहा है, वह पटना मुजफ्फरपुर लाइन में जा रहा है। अत: यहां से लेमन तुवर में तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 22 April (NNS): The prices of gram desi showed downfall during the previous days, after this, there is a shortage of raw stock due to the increased local and upcountry demand of besan and its dal along with the weak availability of both desi and imported stock, due to this reason, the prices of gram Rajasthan and Australia on standing motor remained stable at Rs 5800 and Rs 5900 per quintal at Lawrence Road and the market may show uptrend. The gram of Australia has been selling at the higher level in the port markets and the market may increase by Rs 4 per kg in the current week owing to the less yields of domestic crop.

देसी चना- मंडियों में प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने में पिछले दिनों की आई भारी गिरावट के बाद देसी विदेशी माल प्रचुर मात्रा में नहीं मिलने तथा दाल व बेसन की लोकल व चालानी मांग निकलने से कच्चे माल शॉर्टेज में आने लगे हैं। यही कारण है कि धीरे-धीरे बढ़ते हुए राजस्थानी चना 5800 एवं ऑस्ट्रेलिया का 5900 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड पर खड़ी मोटर में राजस्थानी चना बिक गया है। आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। ऑस्ट्रेलिया का चना भी बंदरगाह वाली मंडियों में बढ़ाकर बिकने लगा है तथा आई हुई घरेलू फसल में यील्ड कम बैठने से बाजार चालू सप्ताह के बाद चार रुपए प्रति किलो और तेज लग रहा है।

Gram kabuli: may increase after some time

New Delhi, 22 April (NNS): This year, huge amount of gram kabuli stock has been lying in the markets of Karnataka. The reality is that the traders of Karnataka have stored the stock for 6 months which is not selling out constantly at the lower level, due to this reason, the stock has been ruling at the higher level is similar to Maharashtra. Notably, the prices of Maharashtra’s stock showed downfall during the previous days, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the near future.

काबुली चना- अभी तेजी ठहर कर आएगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक इस बार कर्नाटक की मंडियों में प्रचूर मात्रा में बचा हुआ है। वास्तविकता यह है कि फसल आने के छ: माह तक कर्नाटक के कारोबारियों द्वारा स्टॉक रोक कर रखा गया था, जो अब लगातार घटाकर बिकवाली में आने लगे हैं। यही कारण है कि अब उन मालों के भाव महाराष्ट्र के आसपास ही रह गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में महाराष्ट्र के भाव काफी नीचे होते थे, इन परिस्थितियों में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Pea: may increase

New Delhi, 22 April (NNS): Here, the filtered stock of pea has been ruling at Rs 39/40 per kg and its production seems unfavourable because the farmers have sown less amount of stock on seeing the downfall. Presently, the government has extended the duty free import of pea, due to this reason, the market showed uptrend. However, the prices have been ruling at the higher level from Canada, in these circumstances, the pea which was ruling at Rs 34 per kg at the port, now, its prices went up by Rs 10 per kg during the near future.

मटर-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) मटर के यहां छने हुए माल के भाव 39/40 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। इसका उत्पादन अनुकूल नहीं लग रहा है, क्योंकि मंदे के चलते किसानों ने बिजाई कम किया है। फिलहाल पिछले दिनों आयात शुल्क मुक्त व्यापार एक्सटेंड कर दिया गया है, जिस कारण जहां से बाजार ऊपर की ओर चले थे, वहीं आकर ठहर गए। हालांकि अब कनाडा से एक बार फिर पड़ते नहीं लग रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव की मटर जो 34 रुपए पोर्ट पर चल रही है, इसमें 10 रुपए प्रति किलो की आगे चलकर तेजी लग रही है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 22 March (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar gum held firm at Rs 10150/10250 per quintal owing to the increased demand from the gum powder manufacturers and weak selling from the stockists even after the feeble prices. Guar prices also being quoted at Rs 5250/5300 per quintal because of the feeble selling. In Hisar, guar prices also ruling at Rs 4800/4900 per quintal in loose. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the demand and supply during the near future.

ग्वार गम  में गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने तथा घटे भाव पर स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10150/10250 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5250/5300 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हिसार में ग्वार के भाव 4800/4900 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सप्लाई व मांग  को देखते हुए भविष्य मे इसमें गिरावट की उम्मीद नहीं है।