New Delhi, 22 April (NNS): The sale of cloves seems weak even after the feeble prices. As a result, cloves prices remained firm at Rs 800 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain high during the coming days.

लौंग : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की संभावना नहीं है।

Red chilli: possibility to decrease

New Delhi, 22 April (NNS): The offtake of red chilli reported to be sluggish even after the feeble prices, due to this reason, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 125000 bags of red chilli reported to arrive and the prices remained stable at the same level of the previous day in Guntur. The market sentiments may affect owing to the higher arrivals than the normal level. There is no possibility of downfall in the spot red chilli prices during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 1.25 लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च थोड़ी-बहुत घट सकती है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 22 April (NNS): The arrivals of small cardamom went up to 56866 kg in the Idukki District Traditional Cardamom Producer Company Limited. Here, the average auction price went up to Rs 2684.67 per kg owing to the limited support of buying after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2574.71 per kg in the last auction which held on 09th April. Here, the prices of small cardamom 7.5mm held stable at Rs 2800 per kg because of the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई इदुक्की डिस्ट्रिक्ट ट्रेडिशनल कार्डमम प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की थोड़ी बढ़कर 56,866 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 2584.67 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व 9 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2574.71 रुपए थी। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Black pepper: remain sluggish

New Delhi, 22 April (NNS): The offtake of black pepper reported to be weak even after the sluggish prices. As a result, the prices of black pepper markara held firm at Rs 790 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect weak production in Karnataka. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। कर्नाटक में उत्पादन कमजोर होने की चर्चाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: held strong

New Delhi, 22 April (NNS): The prices of dry ginger held stable at Rs 24000 per quintal due to the weak sale at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The arrivals and the prices remained unchanged in Kochi. The market sentiments may affect owing to the sluggish supply. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति सामान्य से सुस्त बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ अपने वर्तमान स्तर पर ही मजबूत बनी रह सकती है।

Pistachio: no possibility to decrease

New Delhi, 22 April (NNS): Pistachio Peshawar prices remained firm at Rs 2700 per kg due to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the ongoing wedding season and summer season. The spot pistachio prices may not show downfall during the coming days.

पिस्ता : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। गर्मियों एवं ब्याह-शादियों का सीजन चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नहीं है।

Cumin: no more downfall

New Delhi, 22 April (NNS): Here, the prices of cumin declined by Rs 200 to Rs 25800 per quintal due to the weak sale even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 30000/35000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices slipped by Rs 40 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 370 or 1.54 percent to Rs 23660 per quintal owing to the constant speculative buying. The spot cumin prices will likely to weak during the coming one or two days.

जीरा : और घट सकता है

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री में और कमी आई। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 25,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 30-35 हजार बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 370 रुपए या 1.54 प्रतिशत मंदा होकर 23,660 रुपए पर आ गया। लिवाली सुस्त पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत और घट सकता है।