New Delhi, 21 April (NNS): The traders are selling the stock of rice at the lower level during the previous week, due to this, the rice mills are trading at the higher level. Now, the stored stock has been selling out at the lower level. Now, the paddy 1509 has been selling at Rs 2700/2800 per quintal and its rice is being available at Rs 5650/5700 per quintal respectively, but its prices have been ruling at Rs 5350/5400 per quintal in the markets. In china, it is being traded at the higher level, despite this, the market may not show uptrend as expectedly due to the weal support from the exporters.

बारीक चावल-व्यापार में अब रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह चावल की बिकवाली मंडियों में घटकर जाने से राइस मिलों द्वारा चावल के भाव बढ़ाकर व्यापार किया गया, केवल स्टाक के माल अभी मंदे में कट रहे हैं। अभी भी 2700/2800 रुपए प्रति कुंतल के भाव में बिकने वाला 1509 धान से निर्मित सेला चावल 5650/5700 रुपए प्रति कुंतल के पड़ते में बन रहा है, लेकिन बाजार में इसके भाव 5350/5400 चल रहे हैं। चावल में बिना =पड़ते का व्यापार हो रहा है, इन सब के बावजूद भी बाजारों में रुपए की तंगी होने तथा निर्यातकों का समर्थन नहीं मिलने से बाजार अपेक्षित नहीं बढ़ पा रहा है।

Wheat: will remain stable for some days

New Delhi, 21 April (NNS): The supply of wheat reported to be double in the markets of Rajasthan, UP, Haryana and MP, but its prices gained by Rs 50 per quintal during the last one week because of the constant governmental and non-governmental buying. In godown reach, wheat also selling out at  Rs 2590/2600 per quintal in the markets of MP and Rajasthan. Here, its prices may improve by Rs 35/40 to Rs 2665/2670 per quintal during the review period. Now, it is expected that the prices may remain stable at the higher level. Its prices have been ruling at Rs 2380/2425 per quintal in the markets. In Rajasthan, it is being traded at Rs 2460/2500 per quintal.

गेहूं- अभी कुछ दिन ठहराव रहेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) यूपी हरियाणा मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की मंडियों में गेहूं की आपूर्ति दोगुनी हुई, लेकिन सरकारी व गैरसरकारी खरीद चलने से इसके भाव उक्त मंडियों में एक सप्ताह के अंतराल 50 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए हैं। एमपी राजस्थान में गोदाम पहुंच में गेहूं 2590/2600 रुपए बिकने लगा है। यहां पर उक्त अवधि के अंतराल 35-40 रुपए की बढ़त पर 2665/2670 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार हो गया है। अब बढे भाव में एक बार ठहराव लग रहा है। मंडियों में इसके भाव 2380/22425 रुपए प्रति कुंतल हो गए। राजस्थान में 2460/2500 रुपए का व्यापार सुना गया।

Maize: uptrend may lead to loss

New Delhi, 21 April (NNS): In godown reach, the maize prices which was ruling at Rs 2200/2250 per quintal in the markets of MP, now, it remained stable at the higher level. In Haryana and Punjab reach, maize has been available at Rs 2580/2630 per quintal and the best quality maize of Rajasthan also strengthened at Rs 2550 per quintal, after this, the prices have been quoted at the strong level. Now, there is no possibility of more uptrend in the prices because the arrivals of maize have been started increasing from the last two days. The stock has been started storing in the markets rather than the godowns. The stock has been constantly unloading from the last one week in the various consuming markets, due to which, it is profitable to store the stock for the storage. Therefore, it is not beneficial to trade at the current level.

मक्की-तेजी नुकसानदायक

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह मध्य प्रदेश की मंडियों में जो मक्की के भाव 2200/2250 रुपए प्रति कुंतल गोदाम पहुंच में चल रहे थे, उसके भाव उपर में जाने के बाद अब ठहर गए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में नमी के अनुसार मक्की के भाव 2580/2630 रुपए तथा राजस्थान की बढ़िया मक्की के 2550 रुपए पर आने के बाद अब मजबूती लिए बोलने लगे हैं। अब इन भावों में तेजी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मंडियों में मक्की की आवक 2 दिनों से बढ़ने लगी है, गोदाम में जाने की बजाय अभी मंडियों में स्टॉक रुकने लगा है। विभिन्न खपत वाली कंपनियों में माल एक सप्ताह से लगातार उतर रहा है, जिससे स्टॉक के माल हेतु इंतजार करना चाहि। अत: वर्तमान भाव पर व्यापार की जरूरत नहीं है।

Millet: market will remain high

New Delhi, 21 April (NNS): The government has sold the millet of buffer stock at the lower level in the auction during the previous days, due to which, there was swamp of downfall, but in Mauli Barwala reach, the market jumped to Rs 2475/2550 per quintal due to the constant buying at the lower level. Here, the traders are quoting the prices at Rs 2430/2450 per quintal from the godowns and the prices may show uptrend during the near future. The major crop of millet will likely to arrive after a long time and the sowing of kharif millet reported to be weak.

बाजरा- बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि पिछले दिनों सरकार द्वारा लगातार बफर स्टॉक का बाजरा मंदे भाव में नीलामी पर बेचा गया था, जिससे मंदे का दलदल जरूर आ गया था, जो घटे भाव में लगातार लिवाली चलने से बाजार छलांग लगाकर मौली बरवाला पहुंच में 2475/2550 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार हो गया तथा यहां गोदाम से उठू 2430/2450 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में अभी और तेजी की संभावना प्रबल हो गई है। बाजरे के मुख्य फसल आने में अभी काफी समय बाकी है तथा गर्मी वाला बाजरा भी कम बोया जा रहा है, ऐसी खबरें आ रही है।

Masoor: no risk in the trade

New Delhi, 21 April (NNS): Presently, 100 percent of the masoor crop of UP, MP and Rajasthan has already been sold out in the markets. In Bihar, the sowing of small masoor reported to be at the higher level, but the yields seems weak as compared to the previous year because of the disease, due to this reason, there is no possibility of more downfall in the prices because the crop of Canada has been available at Rs 6000 per quintal. This year, the temperature showed uptrend before the time which affects the crop, in these circumstances, in bilti, masoor also being traded at Rs 6600 per quintal, but after this, its prices have been quoted at Rs 6525/6530 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the shortage of the stock.

मसूर-व्यापार में जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की फसल एमपी यूपी राजस्थान तीनों ही प्रमुख राज्यों में शतप्रतिशत कट चुकी है। बिहार में भी छोटी मसूर की बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन कुछ बीमारी से यील्ड गत वर्ष से ज्यादा नहीं है। जिस कारण इन भावों में मंदे की संभावना नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि मुंदड़ा पोर्ट से 6000 रुपए प्रति कुंतल से नीचे कनाडा की मसूर नहीं मिल रही है। इस बार समय से पहले मौसम का तापमान बढ़ने का भी प्रभाव पड़ा है, इन परिस्थितियों में जो बिल्टी में मसूर 6600 रुपए सप्ताह के अंत में व्यापार हो गया था लेकिन बाद में मुनाफा वसूली बिकवाली से 6525/6530 रुपए बोलने लगे हैं। आगे माल की कमी से इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Urad: no more downfall

New Delhi, 21 April (NNS): Here, the prices of urad fell down by Rs 200 which stood SQ at Rs 8050/8075 and FAQ at Rs 7500 per quintal respectively due to the all-round buying from the speculators during the review week. Both the local and upcountry demand of its dal chilka and dhoya seems unfavourable. On the other hand, the traders of Chennai are quoting the prices at the lower level during the whole week, due to which, the spot market showed downfall for the whole weak. The arrivals reported to be negligible from UP and the stock has not been available from Chennai at the sluggish rates, due to this reason, the market may show uptrend after the correction in the prices.

उड़द- अब मंदे को विराम संभव

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह सटोरियों की चौतरफा बिकवाली आने से यहां 200 रुपए टूटकर उड़द एसक्यू के भाव 8050/8075 रुपए एवं एफ ए क्यू के 7500 रुपए प्रति कुंतल रह गए। इस गिरावट में दाल छिलका एवं धोया की लोकल तथा चालानी मांग अनुकूल नहीं रही। दूसरी ओर पूरे सप्ताह चेन्नई वाले घटाकर बोल रहे थे, जिसके चलते हाजिर पूरे सप्ताह मंदा बना रहा। यूपी से अब उडद की आवक नगण्य रह गई है तथा नीचे वाले भाव में और माल चेन्नई से नहीं मिल रहा है, जिस कारण थोड़ा करेक्शन के बाद बाजार बढ़त लग रहा है।

Moong: no more downfall

New Delhi, 21 April (NNS): The production of moong reported to be high in MP due to the higher sowing and unfavourable weather condition. Both the inferior and the superior quality stock also being traded between Rs 6500/7000 per quintal. The arrivals of the stock seems good before six months in Kekari, Kishangarh, Shekhawati, Jodhpur, Merta, Dausa, Deedwan including all the producing areas of Rajasthan, but huge amount of stock has already been sold out in the markets. In contrary to this, the inferior quality stock of MP will not let the prices to go up. The new moong of UP, Jharkhand and Bihar will arrive in May and June, due to which, it is profitable to trade at every price, but the stock has not been available in any state rather than Rajasthan, due to this, the trade should not be done at the lower level.

मूंग- अब मंदा रूकेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) मौसम अनुकूल होने तथा बिजाई अधिक होने से मध्य प्रदेश में अधिक हुई थी, वहां के हल्के भारी माल आकर 6500/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान के केकड़ी किशनगढ़ शेखावटी जोधपुर मेड़ता दौसा डीडवाना सहित सभी उत्पादक क्षेत्रों में मूंग  भी 6 महीने पहले बढ़िया आई थी, लेकिन अब काफी माल कट चुके हैं। वहीं मध्य प्रदेश के हल्के माल बाजार को ज्यादा उठने नहीं देंगे। मई जून में यूपी झारखंड बिहार की नई मूंग भी आ जाएगी, जिससे हर भाव में व्यापार करना चाहिए, लेकिन राजस्थान के अलावा पुरानी मूंग किसी भी राज्य की नहीं है, इसलिए बहुत मंदे में भी व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: no long uptrend

New Delhi, 21 April (NNS): The stock of tur has been trading at the lower level on seeing the constant selling pressure in Myanmar, due to this reason, the traders of Chennai, Mumbai and Delhi have been quoting the prices at the lower level, but the lemon tur also being traded at Rs 7425 per quintal, which is now  available at Rs 7300 per quintal, despite all this, the sale of its dal seems unfavourable and this year, the quality of the crop also reported to be good in Maharashtra and Karnataka, due to this, the trade should not be done at the long uptrend. Presently, it is profitable to sell the stock at the higher level.

तुवर-लंबी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) म्यांमार में बिकवाली के प्रेशर में तुवर के व्यापार पूरे सप्ताह घटाकर होते रहे। जिस कारण चेन्नई मुंबई एवं दिल्ली में कारोबारी घटाकर बोलने लगे हैं, जो तुवर यहां 7425 रुपए प्रति कुंतल नीचे में लेमन तुवर बिकी थी, उसके भाव 7300 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। इन सब के बावजूद दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है तथा महाराष्ट्र कर्नाटक की फसल इस बार बढ़िया आई है, इसलिए लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। वर्तमान के बढ़े हुए भाव में बिकवाली करते रहना चाहिए।

Gram desi: no more decrement

New Delhi, 21 April (NNS): The import deals of gram Australia have been quoted at the higher level because the government has imposed the custom duty of 10 percent from 01 April during the previous week. On the other hand, the all-round domestic crop seems unfavourable and its per hectare productivity seems feeble. The weight of the stock showed downfall due to the decrement in its weight, due to this reason, the gram of Australia has been selling at the higher level than the gram desi, whereas, it was being traded at the lower level, in these circumstances, the market may show uptrend when the demand of its dal and besan will high. Here, the gram of Australia and Rajasthan also being quoted at Rs 6000 and Rs 5830 per quintal respectively. The mills of Indore line of MP  have been purchasing the stock at the higher level.

देसी चना-और नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) ऑस्ट्रेलियाई चने के आयात सौदे ऊंचे भाव के बोल रहे हैं, क्योंकि पिछले सप्ताह सरकार द्वारा एक अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के काले चने पर 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लगा दिया गया। दूसरी ओर घरेलू फसल चारों तरफ अनुकूल नहीं है, प्रति हैक्टेयर उत्पादकता घटी है, दाने छोटे होने से वजन घटा है। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया का चना, देसी चने से ऊंचा बिकने लगा है, जबकि यह पहले नीचे बिक रहा था। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जब भी दाल बेसन मिलों की मांग निकलेगी, तो बाजार बढ़ जाएगा। यहां ऑस्ट्रेलिया का चना 6000 एवं राजस्थानी चना 5830 रुपए बोला गया। मध्य प्रदेश में इंदौर लाइन की दाल मिलें, वहां के माल बढ़ाकर खरीद रही है।

Rajma chitra: trade will be profitable

New Delhi, 21 April (NNS): The arrived crop of Pune, Satara, Waai, Khatav, Mayini, Bharuch and Koregaon reported to be good and the arrival pressure of ganna stock also seems high from the barsi line. The stock of China has been available at the higher level, due to this, the enquiry of Indian Brazil also increasing constantly. Now, the traders are doing profit taking selling at the higher level, due to this reason, the prices reduced by Rs 2/3 to Rs 100/102 per kg as per the quality. The Bhutani stock also being quoted at Rs 80/82 per kg. The prices of desi stock may show uptrend on the same line.

राजमां चित्रा – व्यापार में लाभ मिलेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव माइनी भरूच कोरेगांव की आई हुई फसल बढ़िया है तथा बारसी लाइन का गन्ना माल भी प्रेशर में आ रहा है, वह बहुत बढ़िया बताया जा रहा है। चीन के माल ऊंचे होने से इंडियन ब्राजील की ही पूछ परख है। पिछले दिनों के बढ़े भाव में प्रॉफिट टेकिंग चल रही है। यही कारण है कि 2/3 रुपए प्रति किलो घटकर 100/102 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार कच्चा माल बिक गया है। भूटानी माल भी 80/82 रुपये हो गए हैं । आगे इसी लाइन पर देशी माल और बढ़ सकते है, लेकिन इस बार चीन का व्यापार कम होने वाला है।

Gram kabuli: no risk in the trade

New Delhi, 21 April (NNS): The crop of gram kabuli has been started arriving from Andhra Pradesh, Karnataka, Maharashtra and MP, due to this reason, the traders are selling their stored stock at the lower level. Apart from this, there is a lack of demand in the markets, but it showed uptrend at the lower level from the last two days and the traders are not selling their stock from the last week due to the higher production in the markets because its prices reported to be at the higher level in the markets of Andhra Pradesh and Karnataka, in these circumstances, the prices may not show long uptrend, but there is no possibility of more downfall in the prices. Presently, the raw stock of Maharashtra and Karnataka also being traded at Rs 72/73 and Rs 75/76 per kg respectively and it is profitable to store the stock at the current level during the coming days.

काबुली चना- अब व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की फसल आंध्र प्रदेश कर्नाटक महाराष्ट्र मध्य प्रदेश में आ रही है। जिस कारण पिछले दिनों के स्टाक में फंसे हुए माल कारोबारी मंदे भाव में बेच रहे हैं। इधर ग्राहकी का भारी सन्नाटा चल रहा था, लेकिन नीचे वाले भाव में दो दिन से ग्राहकी निकलने लगी है तथा मंडियों में जिस हिसाब से उत्पादन अधिक होने की हवाबाजी में माल आ रहा था,वह भी गत सप्ताह से बिकवाल कम आ रहे हैं, क्योंकि आंध्र प्रदेश कर्नाटक की मंडियों से पड़ते महंगे हो गए हैं, इन परिस्थितियों में फिलहाल लंबी तेजी तो नहीं आएगी, लेकिन मंदा समाप्त समझना चाहिए। वर्तमान भाव का जो कच्चा माल महाराष्ट्र का 72/73 रुपए एवं कर्नाटक का 75/76 रुपए बिक रहा है, इसमें स्टाक का व्यापार करना चाहिए।

Moth: no decrement

New Delhi, 21 April (NNS): The arrivals of mothe reported to be weak in the markets like Nohar, Bhadra, Sawai, Madhopur, Deesa, Dausa, Deedwana, Nagaur, Merta and Balotara of Rajasthan. Now, only the stored stock has been selling out in the markets. The reality is that the production of the crop reported to be high, but the market has been ruling between Rs 5170/5200 per quintal. No new crop of moth will likely to arrive from any other area, in these circumstances, there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming days.

मोठ- मंदे के बादल छंटे

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) मोठ की आवक राजस्थान के नोहर भादरा सवाई माधोपुर डीसा दौसा डीडवाना नागौर मेड़ता बालोतरा आदि सभी मंडियों में अब घट गई है, केवल स्टाक के माल बिक रहे हैं। वास्तविकता यह है कि उत्पादन अधिक जबरदस्त रहा है, लेकिन मंदे में माल ज्यादा कट जाने से अभी तक बाजार 5170/5200 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। नयी फसल तक अन्य किसी भी क्षेत्र से मोठ की फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए अब घटने की गुंजाइश नहीं है।

Guar: no possibility to decrease

New Delhi, 21 April (NNS): The contract prices showed downfall and in Jodhpur mandi, guar prices remained sluggish at Rs 5200/5250 per quintal because of the weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5150/5200 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract May delivery showed downfall because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices in the coming days.

ग्वार : घटने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) वायदे में गिरावट का रुख होने एवं गम मिलों की मांग  घटने  से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 5200/5250 रुपए प्रति कुंतलपर सुस्त रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5150/5200 रूपये प्रति क्विंंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी में गिरावट रही। भविष्य में इसमें अधिक मंदे की संभावना नहीं है।