New Delhi, 21 April (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 14000 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the higher arrivals than the normal level. There is no possibility of improvement in the spot red chilli prices during the near future.

लालमिर्च : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में करीब 1.25 लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Turmeric: will remain sluggish

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis dropped down by Rs 200 to Rs 15800 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained unchanged. The active contract prices dropped down by Rs 100 or 0.66 percent to Rs 15100 per quintal due to the weak buying from the speculators. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

हल्दी : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी सुस्त ही बनी रह सकती है। इसके फलस्वरूप गत सप्ताह यहां हल्दी ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए और मंदी होकर 15,800 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई। हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली।  सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 100 रुपए या 0.66 प्रतिशत मंदा होकर 15,100 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी सुस्त ही बनी रह सकती है।

Poppy seeds: will remain strong

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1250 per kg due to the weak offtake at the higher level.  Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the constant supply and availability of the stock in the summer season. The spot poppy seeds prices will likely to remain strong during the coming days.

पोस्तदाना : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने की संभावना है। बढ़ी हुई कीमत पर भी पोस्तदाने का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। गर्मियों का सीजन चालू होने तथा आपूर्ति एवं उपलब्धता की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of coriander badami went down by Rs 100 to Rs 8800 per quintal due to the weak buying from the stockists  even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The auction gets interrupted in the famous producing markets of Rajasthan due to the wheat. The active contract prices went up by Rs 48 or 0.63 percent to Rs 7630 per quintal due to the sluggish buying from the speculators. The spot coriander prices may show uptrend during the near future.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और घटने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए और मंदा होकर 8800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। गेहूं की वजह से राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में धनिए की नीलामी बाधित हो रही है7 सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 48 रुपए या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 7630 रुपए हो गया। आने वाले हफ्ते में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of black pepper markara held firm at Rs 790 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak expectations of Karnataka’s crop. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the near future.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 790 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। कर्नाटक में फसल कमजोर आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की संभावना है।

Cumin: possibility to remain strong

New Delhi, 21 April (NNS): Here, cumin prices jumped by Rs 200 to Rs 26000 per quintal owing to the strong buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 30000/35000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices rose by Rs 40 per 20 kg. The active contract prices went up by Rs 135 or 0.56 percent to Rs 24220 per quintal owing to the increased speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रहने की आस

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली मजबूत ही बनी रहने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 200 रुपए और तेज होकर 26 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 30-35 हजरा बोरियों की आवक होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 135 रुपए या 0.56 प्रतिशत तेज होकर 24,200 रुपए हो गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने की आस है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut declined by Rs 25 to Rs 1585 per kg due to the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Before this, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Its average auction price declined to Rs 1375/1682 per kg in the last auction which held on 17th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot big cardamom prices during the near future.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 25 रुपए और मंदी होकर 1585 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। 17 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1682 रुपए पर बनी होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।