New Delhi, 02 April (NNS): During the review week, the prices of mustard gained by Rs 150 to Rs 6060/6100 per quintal due to the increased demand from the mills. In the markets of Rajasthan and UP. There is no possibility of more uptrend and downtrend in the prices on seeing the season. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.
सरसों : तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) तेल का मिलों की मांग निकलने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रुपए बढ़कर 6050/6100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। राजस्थान व उत्तर प्रदेश की मंडियों में बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। सीजन को देखते हुए आने वाले समय में इसमे ज्यादा तेजी मंदी की संभावना नहीं है। बाजार सीमित दायरे में घुमता रह सकता है।
Soybean oil: market may increase
New Delhi, 02 April (NNS): The prices of soybean showed uptrend in the markets of Rajasthan, Maharashtra and MP, due to this reason, soya refined prices held stable at Rs 13450 per quintal because of the weak selling. In Kandla, soya refined prices held strong at Rs 12500 per quintal because of the constant selling from the importers. In Maharashtra, soya refined prices also being quoted at Rs 12900/13000 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
सोयाबीन तेल : बाजार बढ़ेगा
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान की मंडियों में सोया बीन कीमतों में तेजी का रुख होने के कारण बिकवाली कमजोर होने गत् सप्ताह के दौरान सोया रिफाइंड के भाव 13450 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। आयातकों की बिकवाली से कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 12500 रूपये प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे महाराष्ट्र में सोया रिफाइंड के भाव 12900/13100 रूपये बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा तेजी की संभावना नहीं है।
CPO: less possibility to decrease
New Delhi, 02 April (NNS): In the international markets, CPO prices rose from $1180 to $1205 per tonne, here also, the prices of CPO in Kandla went up by Rs 200 to Rs 10250 per quintal because of the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. The trade of CPO contract remained close on the ocassion of Eid. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सीपीओ : घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 1180 से बढकर 1205 डालर प्रति टन हो जाने एवं वनस्पति घी निर्माताओं की मांग से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव 200 रूपये बढ़कर 10250 रूपए प्रति कुंतल हो गए। ईद के उपलक्ष्य में केएलसी में सीपीओ वायदा कारोबार बंद रहा। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना कम है।
Mustard oil: will remain strong
New Delhi, 02 April (NNS): The prices of mustard oil rose by Rs 400 to Rs 13000 per quintal due to the increased demand. In Dadri, its prices also being quoted at Rs 12550 per quintal. In Jaipur mandi, mustard oil kachi Ghani also ruling at Rs 13100 per quintal. There is no possibility of more fluctuations in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the near future.
सरसों तेल : मजबूती रहेगी
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 400 रूपये बडकर 13000 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 12550 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। जयपुर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 13100 रूपये प्रति किंटल बोले गए। आपूर्ति हो मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घट-बढ़ की संभावना कम है। बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।
Cottonseed oil: less possibility to decrease
New Delhi, 02 April (NNS): The prices of cottonseed oil went up by Rs 250 to Rs 12750 per quintal due to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, cottonseed prices held strong at Rs 3700/3900 per quintal in the markets of Punjab. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
बिनौला तेल : गिरावट की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति भी निर्माताओं की मांग घटने से हरियाणा बिनौला तेल के भाव 250 रूपये बढ़कर 12750 रूपये प्रति किंटल हो गये। हालांकि उक्त अवधि के दौरान सप्लाई घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 3700/3900 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आयातित ठेलों में मजबूती का रुख होने एवं सप्लाई तथा मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें मंदे को संभावना कम है। बातार मजबूत रह सकता है।
