New Delhi, 11 March (NNS): The prices of castor oil fell down by Rs 50 to Rs 13700/13800 per quintal due to the feeble demand. In Ahmadabad mandi, its prices remained firm at Rs 13200 per quintal. Castor oil prices ruling at Rs 6400/6500 per quintal because of the weak selling even after the feeble production. However, the prices of castor contract March delivery went down by Rs 32 to Rs 6280 per quintal owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend in the prices in the market during the near future.
अरंडी तेल : गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव भाव 50 रूपये घटकर 13700/13800 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। अहमदाबाद में इसके भाव13200रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। उत्पादन कमजोर होने के कारण बिकवाली घटने से राजस्थान की मंडियों में अरंडी के भाव 6400/6500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा मार्च डिलीवरी 32 रूपये घटकर 6280रूपये प्रति क्विंटल रह गया । भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।
Mustard: no uptrend
New Delhi, 11 March (NNS): There were about 11 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. At Lawrence Road, mustard prices reduced by Rs 50 to Rs 5850/5900 per quintal because of the weak demand from the mills. In Najafgarh mandi, its prices have been ruling at Rs 5500/5600 per quintal. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain in the limited area during the coming one or two days.
सरसों : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 11लाख बोरी के लगभग होने तथा तेल मिलों की मांग कमजोर होने से लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 50 रूपये घटकर 5850/5900 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। नजफगढ़ मंडी में लूज में इसके भाव 5500/5600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और तेजी की संभावना कम है। बाज़ार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।
Soybean: no possibility to increase
New Delhi, 11 March (NNS): The sale of soybean reported to be weak even after the feeble prices. In Jalgaon, soybean prices remained stable at Rs 4000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago’s soya oil contract went up by 22 cents per pound whereas in KLCE, the active palm oil contract descended by 19 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot soybean prices during the coming days.
सोयाबीन : तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप जलगांव में सोयाबीन 4 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्ट्रीय खाद्य तेल बाजार में निवेशकों की लिवाली बढ़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 22 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 19 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Cottonseed cake: less possibility to decrease
New Delhi, 11 March (NNS): The prices of cottonseed cake eased by Rs 50 to Rs 3150/3350 per quintal due to the weak demand from the cattle feed manufacturers and weak supply from Haryana and Punjab. In Bhatinda, its prices also held strong at Rs 3350/3400 per quintal. However, the cottonseed contract March delivery improved by Rs 15 to Rs 2660 per quintal due to the weak speculative buying. There is no possibility of more downtrend and the market may likely to remain strong during the coming days.
बिनौला खल : घटने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च (एनएनएस) हरियाणा पंजाब से आपूर्ति बढ़ने तथा पशु आहार वालों की मांग कमजोर होने बिनोला खल के भाव 50 रूपये घटकर 3150/3350 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।भटिंडा में इसके भाव 3350/3400 रूपयेप्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से बिनौला खल वायदा मार्च डिलीवरी 15 रूपए बढ़कर 2660 रूपए प्रति क्विंटल हो गये। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाज़ार मजबूत रह सकता है।
