New Delhi, 10 March (NNS): Here, almond kernel California prices improved by Rs 5 to Rs 790 per kg due to the limited buying from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The American dollar showed downfall against the other currencies of the world, but it showed strong trend against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 5 रुपए सुधरकर 790 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। विश्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर हाल ही में थोड़ा कमजोर हुआ है लेकिन रुपए की अपेक्षा यह अभी भी मजबूत ही बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 10 March (NNS): The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 770 per kg owing to the sluggish sale.  Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 10 मार्च (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू चार टुकड़ा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की वृद्धि हुई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नहीं है।