New Delhi, 04 March (NNS): The prices of red chilli 3.34 no. remained stable at Rs 14000 per quintal due to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There werea around 1/1.25 lakh bags of red chilli reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. Apart from this, the market sentiments may affect because of the increment in the arrivals. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूत ही बनी रहने की आस
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। बढ़ी कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में इसकी करीब एक-सवा लाख बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आवक में वृद्धि नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की संभावना है।
Cloves: no possibility to decrease
New Delhi, 04 March (NNS): The offtake of cloves reported to be sluggish at the higher level. As a result, cloves prices remained firm at Rs 850 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
लौंग : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके पुलस्वरूप यहां लौंग 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 04 March (NNS): Today, the arrivals of small cardamom rose to 18945 kg in the CPA, Santhanpara auction. Here, the average auction price reduced to Rs 2751.2 per kg owing to the weak buying and higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2807.2 per kg in the last auction which held on 21st February. The prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 3150 per kg due to the weak buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। आज हुई सीपीए, संथनपारा नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 18,945 किलोग्राम की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली भी कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2751.02 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 21 फरवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2807.02 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 04 March (NNS): The sale of black pepper reported to be weak at the higher level. As a result, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 725 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10/15 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. Ythe market sentiments may affect as the crop of Karnataka will likely to arrive after some time. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 725 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। कर्नाटक में फसल शुरू होने में देरी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मंदी होने का डर नहीं है।
Dry ginger: will remain strong
New Delhi, 04 March (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 25000 per quintal due to the weak offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect because of the increment in the temperature. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी सौंठ का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए का उछाल आया था। तापमान बढ़ने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रह सकती है।
Pistachio: no possibility to decrease
New Delhi, 04 March (NNS): The sale of pistachio reported to be weak even after the sluggish prices, due to this, pistachio Peshawar remained from at Rs 2550 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the constant increment in the temperature. There is no possibility of more downtrend in the price during the coming days.
पिस्ता : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 2550 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। तापमान में हो रही वृद्धि से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cumin: will remain stable
New Delhi, 04 March (NNS): The arrivals of cumin reported to be decrease by 30000 bags in Unjha as compared to 35000 bags during the previous day. The prices remained stable at the same level even after the downfall in the arrivals. Here, cumin prices held stable at Rs 21800 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 105 or 0.50 percent to Rs 21250 per quintal owing to the increased speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 4 मार्च (एनएनएस)। एक दिन पूर्व हुई 35 हजार बोरियों की आवक की तुलना में इन पंक्तियों के लिखे जाने के समय ऊंझा में जीरे की आवक घटकर 30 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने के बाद भी इसकी कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां सुधरी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 21,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.50 प्रतिशत तेज होकर 21,250 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
