New Delhi, 17 February (NNS) The prices of cashew four pieces remained stable at Rs 770 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 17 February (NNS) The prices of almond kernel California gained by Rs 30 to Rs 765 per kg due to the strong buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect owing to the record downfall of rupee against the American dollar. The spot almond kernel will likely to remain stable at the same level during the coming days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली निकलने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 30 रुपए तेज होकर 765 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने के आसार हैं।
