New Delhi, 24 January (NNS) The production of maize reported to be high in MP, Rajasthan and Maharashtra. Whereas, the market showed heavy downfall as the government stock of rice has been selling to the ethanol companies at Rs 2250 per quintal. Maize of MP also ruling at Rs 2600 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the inferior quality stock also being quoted at Rs 2500 per quintal. The government will not allow long uptrend, but the market may increase by Rs 125/150 per kg. It is profitable to sell the stock at every price. However, there is still longtime left in the arrival of the new stock and the nominal amount of buying seems constant from the ethanol, starch and the poultry industry.

मक्की- मुनाफा लेते रहिए

नई दिल्ली, 24 जनवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र मक्की का उत्पादन अधिक जरूर हुआ है, दूसरी ओर सरकारी चावल 2250 रुपए प्रति कुंतल के भाव में इथेनॉल कंपनियों को बेचे जाने की घोषणा आते ही दहशत में बाजार टूट गया है। एमपी की मक्की 2600 रुपए प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रही है, जबकि हल्के माल 2500 रुपए बोल रहे हैं। सरकार बहुत लंबी तेजी नहीं आने देगी, लेकिन 125/150 रुपए प्रति क्विंटल बाजार आगे चलकर बढ़ जाएगा, कारोबारी वर्ग को जहां भी लाभ मिले, एक बार बेचते रहना चाहिए। हालांकि नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है तथा वर्तमान वाली फसल में एथेनॉल, स्टार्च एवं पोल्ट्री उद्योग की छिटपुट खरीद चल रही है।

Wheat: should sell at the higher level

New Delhi, 24 January (NNS)Presently, the sale of wheat reported to be weak as per the capacity of the roller flour mills and the floor chakki, in this situation, the government has been watching the market constantly. When the wheat prices will likely to reach Rs 3350 per quintal, then the government may reduce the sale value and increased the quantity. Therefore, it is not profitable to trade at the current level. Presently, the prices of wheat for mill quality have been ruling at Rs 3280 per quintal and the government may increase the prices by Rs 60/70 per quintal.

गेहूं-बढ़े भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 24 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि गेहूं की बिक्री खुले बाजार में रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों की क्षमता के अनुरूप नहीं हो रही है, तथापि सरकार मार्केट पर वॉच कर रही है। जैसे ही गेहूं 3350 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास पहुंचने को होगा, सरकार गेहूं की बिक्री मूल्य कम एवं क्वांटिटी और बढ़ा देगी। अत: अब यहां तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। वर्तमान में 3280 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास मिल क्वालिटी गेहूं के भाव चल रहे हैं तथा इसमें 60/70 रु से अधिक तेजी सरकार आने नहीं देगी।

Fine rice: prices showed heavy downfall

New Delhi, 24 January (NNS)This year, the production of all varieties of paddy reported to be high and huge amount of stock has been lying to the traders and the Rice millers, due to this,  the prices may not show more uptrend. Presently, there is a temporary situation in the Gulf countries, due to this, the export seems unfavourable and the market has remained under pressure due to the increased arrival pressure of paddy in the markets. Here, rice sela 1509 and 1718 have been ruling at Rs 5300/5350 and Rs 5450/5500 per quintal. Rice 1401 also declined by Rs 200/300 per quintal during the previous week, but the trade of rice will likely to be good after the current week. Similarly, there is no risk in trade of bold rice at the current level and it should be done after some time. The prices of bold rice have been ruling at the higher level in the international markets.

बारीक चावल- बिल्कुल निचले भाव बने

नई दिल्ली, 24 जनवरी (एनएनएस) बासमती प्रजाति के सभी धान का उत्पादन इस बार अधिक हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी कारोबारियों एवं राइस मिलों के गले में भरा पड़ा है, इसलिए तेजी को समर्थन नहीं मिल रहा है। फिलहाल खाड़ी देशों के देशों में अस्थिरता का माहौल बने रहने से निर्यात अनुकूल नहीं है तथा राइस मिलों और मंडियों में धान का दबाव बढ़ने से बाजार थोड़ा चलने के बाद फिर दब गए हैं। यहां 1509 सेला चावल 5300/5350 रुपए तथा 1718 सेला चावल 5450/5500 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। चावल 1401 में भी पिछले सप्ताह 200/300 रुपए बाजार दब गए हैं, लेकिन चालू माह के बाद के आगे चलकर चावल का व्यापार बढ़िया रहेगा। इसी तरह मोटे चावलों में भी वर्तमान के वर्तमान वाले भाव में कोई रिस्क नहीं है तथा व्यापार करके कुछ दिन के लिए धैर्य से बैठना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मोटे चावल के भाव भी ऊंचे चल रहे हैं।

Millet: should trade constantly

New Delhi, 24 January (NNS) Around 175/180 lakh metric tonnes of millet reported to be produce on seeing the per hectare productivity in the producing areas  of UP, Haryana, Rajasthan and MP, but there will be the shortage of the stock during the near future due to the higher demand from the consuming industries. The crop of millet has been arrived before three months, but the arrivals has been decreasing constantly. The millet has been selling out at Rs 2580 per quintal in the Mauli Barwala reach and it is being traded at Rs 2320/2350 per quintal. The farmers have sold out huge amount of stock and the government has been purchasing the huge amount of stock at the minimum support price, due to this reason, there is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.

बाजरा-व्यापार में लगे रहिए

नई दिल्ली, 24 जनवरी (एनएनएस) यूपी हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार के उत्पादक क्षेत्रों में फसल एवं प्रति हैक्टेयर उत्पादकता को देखते हुए 175-180 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान आ रहा है, लेकिन इस बार खाद्यान्न सहित अन्य खपत वाले उद्योगों की मांग में जबरदस्त वृद्धि होने से आने वाले समय में बाजरे की शॉर्टेज लग रही है। अभी बाजरे की फसल आए तीन महीने हुए हैं, लेकिन आवक टूटने लगी है। बाजरा 2580 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच में बिकने लगा है तथा मंडियों में 2320/2350 रुपए का व्यापार हो गया है। किसानों के घर से बाजरा काफी निकल चुका है तथा सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रचुर मात्रा में बाजरे की खरीद की गई है। इस वजह से अब इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है।

Guar gum: will likely to remain strong

New Delhi, 24 January (NNS) The prices of Guar gum remained stable at Rs 10600/10700 per quintal in Jodhpur Mandi due to the weak selling, even after the feeble prices and increased demand from the gum powder manufacturers. Guar prices also been quoted at Rs 5450/5500 per quintal due to the weak selling. In Hisar, it is ruling at Rs 5000/5100 per quintal. In NCDEX, the Guar gum February delivery showed downfall due to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

ग्वार गम : मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 24 जनवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने तथा घटे भाव पर बिकवाली घटने होने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 10600/10700 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5450/5500 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। हिसार में ग्वार के भाव 5000/5100 रूपये प्रति क्विंटल लूज में  बोले गए।  हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडीईएक्स ग्वार गम फरवरी डिलीवरी में मंदे का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।