New Delhi, 07 January (NNS): The supply of liquid milk increased to 1.75 crore litres in the powder plants in which, around 1400/1425 tonnes of milk powder reported to produce on daily basis. Recently, the prices of liquid milk improved by Rs 2 to Rs 48/51 per kg. Milk powder prices also went up  by Rs 10 to Rs 295/305 per kg during the previous week because of the unfavourable export demand. The milk powder of South India is being traded at Rs 230/240 per kg as per the quality. However, the stock of Maharashtra and Tamil Nadu has been exported for Oman, Bangla desh along with the gulf countries.

दूध पाउडर-उत्पादन में वृद्धि के बावजूद तेज

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) लिक्विड दूध की आपूर्ति पाउडर प्लांटों में डेढ़ करोड़ से बढ़कर 1.75 करोड़ लीटर दैनिक हो गई है, जिसमें दूध पाउडर का उत्पादन 1400-1425 टन दैनिक हो रहा है। लिक्विड दूध के भाव भी हाल ही में 2 रुपए बढ़कर 48/51 रुपए प्रति लीटर हो गये हैं। निर्यात मांग भी अनुकूल होने से 10 रुपए पिछले सप्ताह दूध पाउडर के भाव बढ़कर 295/305 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। दक्षिण भारत के कॉउ मिल्क पाउडर भी वहां 230/240 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु से काऊ मिल्क पाउडर का निर्यात मनीला ओमान बंगला देश सहित खाड़ी के देशों के लिए हो रहा है।

Desi ghee: market may likely to remain high

New Delhi, 07 January (NNS): The export of butter showed uptrend as comparatively from the last one week. On the other hand, the supply of liquid milk may show uptrend, despite all this, the trade should not be done at the lower level as the consumption of the stock will be good in February and January during Mahakumbh and wedding season. During the previous week, the prices may increase by Rs 10 per kg because there is a shortage of butter stock in the companies and the availability of liquid milk and fats in it has been started increasing constantly from the last 2 months. In this situation, there is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the export and consumption.

देसी घी -अभी बाजार तेज रहेगा

नई दिल्ली, 7 जनवरी (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह से बटर का निर्यात भी अपेक्षाकृत बढ़ा हुआ है। दूसरी ओर लिक्विड दूध की आपूर्ति में और वृद्धि की संभावना प्रबल हो गई है। इसके बावजूद भी महाकुंभ एवं शादियों का दौर जनवरी फरवरी में जबरदस्त खपत रहने से अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। पिछले सप्ताह भी 10 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो गया है, क्योंकि कंपनियों में बटर का स्टॉक कम है हम मानते हैं कि लिक्विड दूध की उपलब्धि एवं उसमें फैट्स की मात्रा लगातार 2 महीने बढ़ने वाली है, तथापि खपत व बटर के निर्यात को देखते हुए मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है।