New Delhi, 24 December (NNS): The prices of cumin remained firm at Rs 25400 per quintal due to the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 10000 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in Unjha. The active contract prices descended by Rs 35 or 0.15 percent to Rs 23900 per quintal owing to the weak speculative buying. The market sentiments may affect because the sowing of the new crop. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.

जीरा : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी जीरे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 25,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई है। ऊंझा में इसकी करीब 10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 35 रुपए या 0.15 प्रतिशत घटकर 23,900 रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रह सकता है।

Red chilli: no possibility to increase

New Delhi, 24 December (NNS): Here, red chilli 334 no. prices remained firm at Rs 17000 per quintal owing to the sluggish offtake at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. There were around 60000/65000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because of the new crop will likely to arrive after some time. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। बढ़ी हुई कीमत पर भी लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 17 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में इसकी करीब 60-65 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की आस नहीं है।

Cloves: likely to remain sluggish

New Delhi, 24 December (NNS): The sale of cloves reported to be sluggish even after the weak prices. As a result, its prices held steady at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will not likely to increase during the near future.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Small cardamom: no uptrend

New Delhi, 24 December (NNS): Today, the arrivals of small cardamom gained to Rs 31349 per kg in the Idukki Mahila Cardamom Producer Company Limited Auction. The arrivals reported to be high, whereas the average auction price dropped down to Rs 2895.34 per kg. Before this, the prices were at Rs 2919.03 per kg in the last auction which held on 14 December. Here, the prices of small Cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 3070 per kg owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, its prices have gone up by Rs 25 per kg. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। आज हुई ईदुक्की महिला कार्डमम प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 31,349 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 2895.34 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व 14 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2919.03 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 3075 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Black pepper: no possibility to increase

New Delhi, 24 December (NNS): The offtake of black pepper reported to be sluggish even after the feeble prices. Here, black pepper markara remained stable at Rs 690 per kg. The arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop in Kerela. There is no possibility of more uptrend in the spot black pepper during the near future.

कालीमिर्च : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इसी सप्ताह केरल में नई फसल शुरू होने के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Dry ginger: not likely to increase

New Delhi, 24 December (NNS): Here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal because of the sluggish sale even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The arrivals of the stock reported to be nominal in kerela after the Karnataka, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। कर्नाटक के बाद केरल में भी सौंठ के नए मालों की छुटपुट आवक होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Pistachio: not likely to improve

New Delhi, 24 December (NNS): The prices of pistachio Peshawari held firm at Rs 2750 per quintal owing to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per kg. The market sentiment may affect because of the temporary break on the wedding season. The prices of pistachio will not likely to improve during the near future.

पिस्ता : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। फिलहाल ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में तेजी का अनुमान नहीं है।