New Delhi, 21 November (NNS): Presently, huge amount of gram kabuli has been lying in the producing markets. In Delhi, the stock of August stock showed uptrend is being traded at the higher level in Delhi and the sale seems weak as comparatively. Apart from this, the stock of Karnataka also ruling at the lower level. Here, the average quality stock also being traded at Rs 97/98 per kg, due to which, the stock of Maharashtra showed heavy downfall. Now, the crop of gram kabuli has already been arrived in the international markets. There, the stock is being available at the sluggish level, due to which, the domestic export reported to be sluggish, in these circumstances, it is not profitable to trade at the higher level.
काबुली चना-तेजी का बिल्कुल व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने का स्टॉक उत्पादक मंडियों में पड़ा हुआ है, दिल्ली में भी माल ऊंचे भाव के अगस्त महीने की आई तेजी वाला स्टॉक में लगा है, उस हिसाब से बिक्री नहीं है तथा कर्नाटक के माल बहुत सस्ते यहां बिकने लगे हैं। यहां एवरेज क्वालिटी का माल 97-98 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं, जिससे महाराष्ट्र के माल भी नीचे आ गए हैं। अभी विदेशों में काबली चने की फसल आ चुकी है, वहां का माल भी सस्ता पड़ते का मिल रहा है, जिससे घरेलू निर्यात ठप पड़ गया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए तेजी का व्यापार निकट में नहीं करना चाहिए।
Wheat: should purchase at the current level
New Delhi, 21 November (NNS): The traders are doing profit taking selling after the heavy uptrend in the prices during the previous days, due to which, its prices reduced by Rs 50/60 per quintal during the last three days. Here, the prices of wheat for mill quality have been ruling at Rs 3140/3150 per quintal. The mills have reduced the prices of flour, maida and suji. The reality is that the supply seems feeble in the producing markets and the government will not likely to sell the stock in the markets, due to this, it is expected that the market may increase after the selling of the stock. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. The prices may not show downfall till the government will sell its stock in the open market.
गेहूं-वर्तमान भाव पर खरीदिए
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) गेहूं में पिछले दिनों की आई भारी तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली आ गई है, जिससे 3 दिनों में 50-60 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। यहां मिल क्वालिटी के भाव 3140/3150 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। आटा मैदा सूजी के भाव भी मिलों ने कुछ नरम कर दिया है। वास्तविकता यह है कि उत्पादक मंडियों में आपूर्ति नहीं हो रही है तथा सरकार अभी खुले बाजार में गेहूं बेचने के पक्ष में नहीं है, इसलिए कुछ माल कटने के बाद पुन: बाजार बढ़ जाएंगे। अत: इन भाव में एक बार फिर माल खरीदना चाहिए। जब तक सरकार खुले बाजार में गेहूं की बिक्री नहीं करेगी, तब तक इसमें स्थाई मंदा नहीं लग रहा है।
Fine rice: no possibility of downtrend
New Delhi, 21 November (NNS): Presently, the traders are in a fear due to the downfall in the rice industry during the whole year after the uptrend in the season during the previous year, due to this reason, there is lack of trust in the traders after the increment in the price during the previous days, due to this reason, the market has not showed uptrend intermittently, due to this, the export seems unfavourable. The milling prices seems high for the mills because of the higher prices of paddy and most of the traders are doing the trade in compulsion, due to this reason, there is a lack of stored stock, in these circumstances, the prices of all varieties of basmati may show uptrend and there is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.
बारीक चावल – मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) गत वर्ष की सीजन में आई तेजी के बाद पूरे वर्ष चावल उद्योग में गिरावट चलने से अधिकतर कारोबारी के मन में दहशत बना हुआ है इस वजह से पिछले दिनों की आई तेजी के बाद भी कारोबारी में विश्वास की कमी है यही कारण है कि रुक-रुक कर बाजार उठ नहीं पा रहा है, इसलिए निर्यात अनुकूल नहीं हो रहा है। धान के भाव से राइस मिलों को मिलिंग पड़ता महंगा लग रहा है तथा अधिकतर कारोबारी इस बार मजूरी का काम कर रहे हैं, जिस कारण स्टॉक में ज्यादा माल नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के सभी तरह के बासमती चावल में आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। इसके साथ-साथ मोटे चावल में भी मंदे की गुंजाइश नहीं है।
Maize: no storage
New Delhi, 21 November (NNS): The arrival pressure of new stock of maize showed uptrend in the markets of MP, Rajasthan and Maharashtra, due to this reason, the market showed heavy downfall. Presently, the companies are doing all-round buying and the consuming industries are also loading the racks constant from the MP, despite all this, the prices of maize will likely to remain stable at the same level on seeing the arrival pressure and the trade of maize will be profitable during the near future. Therefore, the stock has been started storing at the current level. The maize which was being sold at Rs 2200/2250 per quintal in the markets in loose, but now, it is ruling at Rs 2340/2340 per quintal and there is no risk in it.
मक्की-अभी स्टाक का समय
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान एवं महाराष्ट्र की मंडियों में नई मक्की का दबाव बढ़ गया है, इस वजह से बाजार लुढ़ककर नीचे वाले स्तर पर आ गए हैं। इस समय बड़ी कंपनियों की चौतरफा लिवाली चल रही है तथा खपत वाले उद्योग भी मध्य प्रदेश से लगातार पड़ते में रैक लोड कर रहे हैं, इन सब के बावजूद भी मकई के प्रेशर को देखकर बाजार कुछ दिन नहीं ठहराव पर रहेगा तथा भविष्य में मक्की का स्टॉक भरपूर लाभदायक देगा। अत: वर्तमान का समय स्टाक करने वाला प्रतीत हो रहा है। जो मक्की लूज में मंडियों में 2200/2250 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रही है तथा 2340/2340 रुपए यू आर डी में बिक रही है, इसमें जोखिम नहीं है।
Millet: profitable at the current level
New Delhi, 21 November (NNS): The production of millet reported to be high in all the producing states like UP, Haryana, Rajasthan and MP, despite all this, almost 22/23 percent of millet is being consume in the foodgrains, but it also been selling out rapidly in the markets. The millet which was being sold at Rs 2570/2580 per quintal in Haryana and Punjab reach and it is being traded at Rs 2350/2360 per quintal and its demand seems constant. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the coming days.
बाजरा-वर्तमान भाव का लाभ देगा
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का उत्पादन यूपी हरियाणा राजस्थान मध्य प्रदेश सभी उत्पादक राज्यों में बहुत बढ़िया हुआ है, इन सब के बावजूद भी डिस्टीलरी प्लांटों के अलावा खाद्यान्न में 22-23 प्रतिशत अतिरिक्त खपत से जो माल मंडियों में आ रहा है, वहां बिकता जा रहा है। हरियाणा पंजाब पहुंच में राजस्थान का बाजरा 2570/2580 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2350/2360 रुपए सूखे माल का व्यापार हो रहा है, उसकी मांग लगातार बनी हुई है। अत: इन भावों में बाजरा आगे चलकर भरपूर लाभ पर जाएगा।
Masoor: stockists are selling the stock
New Delhi, 21 November (NNS): The new crop of masoor will likely to arrive after 4 months. The sowing of the crop seems normal in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line. Apart from this, the sowing reported to be decreased from 35000/40000 hectares in the producing areas of Rajasthan. Here, the stock of Canada was likely to unload constantly at the Mundra port during the previous month, due to this reason, the market showed heavy downfall, but it is profitable to trade at the current level. Now, in Bilti, the prices of masoor may show uptrend. In Canada, the exporters are also selling the stock at the lower level, in these circumstances, it is profitable to trade the stock at the current level.
मसूर-स्टॉकिस्ट बिकवाल
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) मसूर की नई फसल आने में अभी पूरा 4 महीने का समय बाकी है। मुंगावली गंज बासौदा सागर एवं भोपाल लाइन में बिजाई सामान्य हुई है, राजस्थान के उत्पादक क्षेत्रों में 35-40 हजार हेक्टेयर कम बिजाई सुनने में आ रही है। इधर कनाडा के माल मुंदड़ा बंदरगाह पर पिछले सप्ताह तक लगातार उतरने से ऊपर के भाव से बाजार नीचे जरूर आ गया है, लेकिन अब इन भावों में एक बार व्यापार करना लाभदायक होगा। वर्तमान भाव की बिल्टी में मसूर भी आगे चलकर बढ़ जाएगी। कनाडा में वहां के निर्यातक घटाकर बिकवाल नहीं है, इन सारी परिस्थितियों में मसूर का व्यापार लाभदायक लग रहा है।
Urad: no more downfall
New Delhi, 21 November (NNS): There is a lack of stock in all the markets. Here, the stock has been started arriving from Saharanpur line during the previous month which is being traded at the sluggish prices, due to this reason, the prices of urad Rangoon FAQ and SQ improved fluctuates by Rs 2 per kg during the last one week. Here, urad SQ and FAQ prices also being traded at Rs 96 and Rs 86 per kg respectively, whereas, desi stock also ruling at Rs 76/78 per kg. Presently, desi stock of urad is being available to the mills at the reasonable prices, due to which, the mills are trading the stock and the crop also reported to be good, due to this reason, the market has remained under pressure owing to the lack of Rangoon stock, but the stock has not been available illegally, due to this, the Rangoon stock may show uptrend because of the selling of the desi stock after 10/15 days.
उड़द-ज्यादा नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) उड़द का स्टाक किसी भी मंडी में नहीं है। पिछले महीने से सहारनपुर लाइन का माल यहां आ रहा है, जो सस्ता बिक रहा है। यही वजह है कि रंगूनी एफ ए क्यू एवं एस क्यू एक-दो रुपए प्रति किलो एक सप्ताह से ऊपर नीचे चल रहे हैं। यहां उड़द एसक्यू 96 एवं एफ ए क्यू की 86 रुपए प्रति किलो बिक रही है, जबकि देसी माल 76/78 रुपए लोकल में बिक रहे हैं। अधिकतर दाल मिलों को देसी माल पड़ते में मिल रहा है, जिससे मिलिंग कर रहे हैं, दाने भी बढ़िया है, जिस कारण रंगूनी माल का स्टाक न होने से बाजार दबा हुआ है, लेकिन पीछे से माल नहीं मिल रहा है, इसलिए 10-15 दिन बाद देसी माल निपटने के रंगूनी माल भी तेज हो जाएंगे।
Moong: no downfall even after the higher production
New Delhi, 21 November (NNS): The crop of moong reported to be bumper and both the production and the quality of the stock seems good in Maharashtra and Karnataka, due to this reason, the prices of moong seems feeble from the upper level. The average quality stock of moong also being sold at Rs 7000/7400 and the selected stock also being quoted at Rs 7600 per quintal respectively. The inferior quality stock also ruling at Rs 5800/6600 per quintal. Now, the prices showed downtrend and both the local and upcountry demand of dhoya and chilka reported to be high. Its consumption reported to be high from January and other crop will likely to arrive 7 months, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices at the current level during the coming days.
मूंग-उत्पादन अधिक किंतु अब मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान में मूंग की फसल बंपर है, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में भी उत्पादन एवं क्वालिटी दोनों ही बढ़िया आई है, जिस कारण ऊपर के भाव से मूंग में भारी गिरावट आ चुकी है। वर्तमान में एवरेज क्वालिटी की मूंग 7000/7400 रुपए बिक रही है तथा सिलेक्टेड माल 7600 रुपए तक बोल रहे हैं। नीचे वाले माल 5800/6600 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, अब ये नीचे वाले भाव बन चुके हैं तथा दाल धोया एवं छिलका की लोकल एवं चालानी मांग निकलने लगी है। जनवरी से इसकी खपत बढ़ जाती है तथा दूसरी फसल आने में अभी 7 महीने का समय बाकी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव की मूंग में और घटने की गुंजाइश नहीं है।
Tur: possibility to increase
New Delhi, 21 November (NNS): In Rangoon, the prices of tur have been ruling at the higher level, due to this reason, the import deals reported to be weak in Chennai during the last one month. In these circumstances, there is a lack of stored stock. In Chennai, tur was being sold at Rs 75 per kg in January and February shipments, after this, it is also being quoted at Rs 81 per kg owing to the shortage of the spot stock. Here also, the mills are not purchasing the stock at the lower level and the stockists are also started selling out constantly. Similarly, there is a situation of hurry burly in Sudan, Nigeria and Mojambik during the previous days. Now, the prices of tur gained from Rs 101 to Rs 109 per kg and the prices may increase by Rs 3/4 per kg during the coming days.
तुवर-और तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) रंगून में तुवर के ऊंचे भाव होने से चेन्नई में पिछले एक माह के अंतराल आयात सौदे कम हुए थे, जिस कारण वहां स्टाक ज्यादा नहीं है। चेन्नई से जनवरी-फरवरी शिपमेंट डिलीवरी में चेन्नई में तुवर 75 रुपए प्रति किलो तक बिक गयी थी, उसके भाव अब हाजिर माल की कमी से 81 रुपए बोलने लगे हैं। यहां भी इस दहशत में दाल मिलें माल मांगने से पीछे हट गईं तथा स्टॉकिस्ट अपना माल काटने लगे। पिछले दिनों इसी तरह सूडान एवं नाइजीरिया मोजांबिक के माल में भी अफरातफरी मचा दिया था। अब बाजार यहां 101 रुपए नीचे में बिकने के बाद 107 रुपए प्रति किलो हो गए हैं तथा आगे चलकर तीन-चार रुपए किलो की और तेजी लग रही है।
Gram desi: no possibility of more downtrend
New Delhi, 21 November (NNS): The sowing area of gram desi in Karnataka reduced from 6.82 lakh hectares to 6.35 lakh hectare in Rajasthan, Maharashtra and Gujarat, due to this reason, the all-round crop also reported to be weak and the season of sowing also reported to be weak. There is a fear of import from Australia, but the upcoming crop also reported to be weak, due to this reason, the prices of gram Rajasthan also ruling at Rs 6800 per quintal at Lawrence Road. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices. It is expected that the market may decrease by 1 percent, and then it is profitable to purchase the stock at the current level.
देसी चना-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) राजस्थान महाराष्ट्र एवं गुजरात के बाद अब कर्नाटक में भी 6.82 से घटकर 6.35 लाख हैक्टेयर भूमि में हुई है, इस तरह चौतरफा बिजाई की रिपोर्ट अभी तक कम ही आ रही है तथा चने की बिजाई का सीजन समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के चने से आयात का दहशत जरूर बना हुआ है, लेकिन आने वाली फसल भी इस बार कम बैठने का अनुमान है, जिस कारण 6800 रुपए प्रति कुंटल का जो राजस्थानी चना लारेंस रोड पर कल नीचे में बोलने लगे थे (हालांकि व्यापार नहीं हुआ था) अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है। आगे चलकर एक परसेंट बाजार घटता भी है, तो माल खरीदना चाहिए।
Rajma chitra: temporary uptrend at the current level
New Delhi, 21 November (NNS): The crop of domestic and China have been ruling in the rajpal area, here, its prices have been ruling at Rs 107/108 per kg owing to the lack of imported stock. In Mumbai, it is being traded at Rs 1045 per quintal. The prices showed uptrend from the lower level, due to this reason, the price may not show more downfall, but the crop also reported to be good in the Barsi line, due to this reason, the stockists are not purchasing the stock at the current level because the prices showed downfall after 15 December.
राजमां चित्रा-वर्तमान में टेंपरेरी तेजी
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) राजपाल क्षेत्र में घरेलू एवं चीन की फसल चल रही है चीन के माल यहां अभी विदेशी माल की कमी से नीचे के भाग से बढ़कर 107 108 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं तथा मुंबई में भी 1045 रुपए पर पहुंच गया है जो नीचे के भाव से काफी तेज है इस वजह से अभी कुछ दिन मंदा नहीं लग रहा है लेकिन बरसी लाइन में फसल बहुत बढ़िया है इसलिए स्टॉकिस्ट इन भाव में माल नहीं खरीद रहे हैं क्योंकि 15 दिसंबर के बाद से भरपूर मंडा लग रहा है।
Pea: no possibility of downtrend
New Delhi, 21 November (NNS): The new crop of pea will likely to arrive after 3 months, but huge amount of Canada’s crop has been lying in the markets of North India along with the ports. On the other hand, the traders are also storing the stock at the current level and they are waiting for the prices to go up, due to this reason, the market may not show more uptrend. The prices showed improved trend during the last some days, but the prices will not increase due to the lack of demand at the current level. Now, the market may increase after the arrival of the domestic crop during the coming days.
मटर-और घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 21 नवम्बर (एनएनएस) मटर की नई फसल 3 महीने बाद आ जाएगी, लेकिन कनाडा की मटर भारी मात्रा में बंदरगाहों से लेकर उत्तर भारत की मंडियों में फंसी हुई है। दूसरी एक महत्वपूर्ण बात यह है कि तेजी मंदी का व्यापार करने वाले कारोबारी भी स्टॉक कर चुके हैं तथा भाव बढ़ने के इंतजार में बैठे हुए हैं। इस वजह से बाजार बढ़ नहीं पा रहा है। हम मानते हैं कि पिछले भाव से कुछ बाजार सुधार पर जरूर है, लेकिन इन भावों में ग्राहकी नहीं होने से अभी तेजी भी नहीं लग रही है। अब आगे चलकर घरेलू फसल आने पर ही बाजार बढ़ सकते हैं।
