New Delhi, 13 November (NNS):  The arrivals of moth showed uptrend in the markets, due to this reason, the market fell down to Rs 4700/4800 per quintal in Nagaur, Medta, Bikaner, Dausa, Deedwana and Balotara line. Here, around 15/16 cars has been unloaded during the previous week and the selling pressure also reported to be high, due to this, its prices remained stable at Rs 4950/5000 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices at the current level because the difference between both the moong and the moth seems weak. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the coming days.

मोठ-वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मोठ की आवक मंडियों में काफी बढ़ गई है, जिस कारण बाजार टूटकर 4700/4800 रुपए प्रति कुंटल नागौर मेड़ता बीकानेर दौसा डीडवाना बालोतरा लाइन में रह गया है। यहां भी बिकवाली का प्रेशर होने तथा पिछले सप्ताह 15-16 गाड़ी माल उतर जाने से 4950/5000 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। अब इन भावों में ज्यादा घटने के गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मूंग एवं मोठ का अंतर काफी कम रह गया है। अत: वर्तमान भाव में अब मोठ का व्यापार भरपूर लाभ दायक लग रहा है।

Wheat: uptrend intermittently

New Delhi, 13 November (NNS): The supply from both the consuming and the distributive markets seems weak on seeing the sale policy of the government. Now, the government has stopped to sell the stock owing to the selling of the stock in the open markets. On the other hand, the big companies have hoarding the stock. Here, the stock of farmers have already sold the stock, in these circumstances, the prices of wheat jumped to Rs 3160 per quintal. The prices of wheat showed uptrend intermittently in the markets on seeing the shortage of the stock. The sowing of wheat has also been started sowing during the end of the current month and lakh tonnes of the stock has also been consumed, in these circumstances, there is no decrement in the roots during the coming days.

गेहूं- रुक रुक कर तेज ही रहेगा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) सरकार की ढुलमुल बिक्री नीति के चलते गेहूं की आपूर्ति खपत व वितरक मंडियों में नहीं बन पा रही है। सरकार द्वारा खुले बाजार में बिक्री किए जाने वाले गेहूं पर रोक लगा दिया गया है। दूसरी ओर बड़ी कंपनियां जमाखोरी करके बैठ गई हैं। इधर किसानी माल पहले ही निकल चुके हैं, इन परिस्थितियों में गेहूं छलांग लगाकर 3160 रुपए प्रति क्विंटल पर जाकर ठहर गया है। मंडियों में गेहूं की कमी को देखते हुए रुक रुक कर तेजी कायम रहने की संभावना दिखाई दे रही है। चालू महीने के अंत में गेहूं की बिजाई भी शुरू हो जाएगी, उसमें भी लाखों टन गेहूं की खपत होती है, इन परिस्थितियों में जड़ में तेजी ही लग रही है।

Fine rice: prices may not show downfall

New Delhi, 13 November (NNS): Presently, both the traders and the rice mills are facing a huge loss on seeing the uptrend during the season. Most of the rice traders faced the loss during the whole year, despite all this, the paddy 1509 faced huge amount of loss due to the constant rainfall after and the upcoming variety of stock have not get any profit, due to this reason, paddy prices also increased by Rs 200 per quintal from the lower level and the prices of rice sela 1509 and its steam also increased by Rs 400 per quintal. The prices of old basmati rice have not showed more uptrend and the availability of the stock at the lower level seems difficult on seeing the unfavourable weather conditions.

बारीक चावल-नीचे वाले भाव नहीं मिलेंगे

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) गत वर्ष सीजन में आई तेजी से कारोबारियों एवं राइस मिलों को भारी नुकसान हुआ था। अधिकतर चावल के कारोबारी पूरे साल नुकसान में रहे, इन सब के बावजूद फसल तैयार होने पर लगातार बरसात होने से 1509 धान को काफी नुकसान हुआ है तथा आने वाली और दूसरी प्रजाति को भी इससे कोई फायदा नहीं है। यही कारण है कि बाजार नीचे के भाव से धान के 200 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए हैं तथा 400 रुपए 1509 सेला एवं स्टीम चावल में भी तेजी आ गई है। पुराने बासमती चावल में कोई विशेष तेजी नहीं आई है, क्योंकि उसमें ज्यादा मंदा नहीं आया था, प्रतिकूल मौसम को देखते हुए नीचे वाले भाव अब मिलने मुश्किल लग रहे हैं।

Maize: should purchase at the current level

New Delhi, 13 November (NNS): The new crop of maize has been started arriving in MP, Rajasthan and  Maharashtra, due to which, its prices showed all-round downfall in the markets. Presently, it is being traded at Rs 2200/2275 per quintal as per the moisture in the producing markets. It is being available at Rs 2350/2375 per quintal at the rack points and in Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2550/2600 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices and the stored stock will be profitable. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

मक्की-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मक्की की नई फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र में आने लगी है, जिससे बाजार एक बार लुढककर चौतरफा मंडियों में पानी-पानी हो गया है। इस समय कच्ची मंडियों में 2200/2275 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी के हिसाब से मक्की का व्यापार हो रहा है। रैक प्वाइंट पर 2350/2375 रुपए तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में मक्की 2550/2600 रुपए बिक रही है। अब यहां से घटने की गुंजाइश नहीं है तथा स्टॉक भरपूर लाभदायक रहेगा। अत: वर्तमान भाव में खरीद करना चाहिए।

Millet: no trade of more uptrend

New Delhi, 13 November (NNS): The crop of millet gets affected due to unfavourable weather conditions. The crop of millet has been arriving in Haryana, Rajasthan and UP from the last one and a half month, but the quality of the crop also reported to be good. The crop does not affected from the rainfall of the previous month and its prices have been ruling at Rs 2250/2350 per quintal as per the quality in the producing markets owing to the increased arrival pressure of the stock and in Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2570/2575 per quintal, due to this reason, there is no possibility of long uptrend in the prices during the near future, but it is profitable to purchase the stock at the current level.

बाजरा- अभी तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) बाजरे की फसल मौसम खराब होने से जरूर आई है। हरियाणा राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में बाजरा डेढ़ माह से चल रहा है, लेकिन फसल बढ़िया है। पिछले महीने की बरसात से कोई नुकसान नहीं हुआ है। तथा आवक का दबाव बढ़ने से उत्पादक मंडियों में बाजरा 2250/2350 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी के हिसाब से बिक रहा है तथा हरियाणा पंजाब पहुंच में 2570/2575 रुपए का व्यापार हो रहा है। यही कारण है कि निकट में लंबी तेजी नहीं लग रही है, लेकिन वर्तमान भाव पर माल खरीदकर चलना लाभदायक रहेगा।

Masoor: trade will be profitable

New Delhi, 13 November (NNS): The masoor of Canada is being traded at the higher level. Here, the containers from masoor were unloaded at the Mundra port during the previous days which was being consumed there. On the other hand, the new deals reported to be weak, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. The masoor of Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line have been started arriving at the higher level and it is also being traded from Bangladesh again. In these circumstances, the masoor of Canada also ruling at Rs 5970/6000 per quintal and there is no risk in it.  The masoor of Mungaoli and Ganj basauda line will be profitable during the near future.

मसूर-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) कनाडा की मसूर अब ऊंचे पड़ते में बिक रही है, इधर मसूर के मुंदड़ा पोर्ट पर पिछले दिनों कंटेनर उतरे थे, जो खप चुके हैं। वहीं नए सौदे कम हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में आगे मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन की मसूर पड़ते में नहीं आ रही है तथा बांग्लादेश के लिए जो पिछले दिनों माल नहीं जा रहा था, उनके दोबारा से सौदे होने लगे हैं, इन परिस्थितियों में जो मसूर कनाडा की 5970/6000 रुपए के भाव में बिक रही है, इसमें रिस्की नहीं रहेगा। मूंगावली गंज बासौदा लाइन की मसूर भी आगे चलकर भरपूर लाभ दे जाएगी।

Urad: no log uptrend

New Delhi, 13 November (NNS): Here, the stock of urad has been ruling at Rs 7700/7800 per quintal from the Saharanpur and Gangoh line as per the quality. On the other hand, the market showed downfall due to the weak selling of the containers in Chennai during the previous days. However, the prices of its SQ quality gained from Rs 90 to Rs 91.50 per kg, but there is no possibility of long uptrend in the prices. Here, the trade will be normal for some days and the prices of urad will fluctuates by Rs 2 per kg at the current level. The farmers have sown huge amount of stock owing to the higher prices of Maharashtra and MP during the previous season. The small crop seems spotted, but its availability reported decreased to 45 lakh metric tonnes.

उड़द- लंबी तेजी समाप्त

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) उड़द की नई फसल सहारनपुर गंगोह लाइन की क्वालिटी के अनुसार 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच यहां आकर है। दूसरी ओर चेन्नई में भी जो पिछले दिनों कंटेनर लगे थे, उनकी बिकवाली घटाकर होने से यहां भी बाजार काफी नीचे आ गया है। हालांकि पखवाड़े सप्ताह नीचे में 90 रुपए बिकने के बाद 91.50 रुपए प्रति क्विंटल तक एसक्यू क्वालिटी के भाव बोलने लगे हैं, लेकिन अब लंबी तेजी के उड़ान का व्यापार नहीं करना चाहिए। यहां 2 रुपए वर्तमान भाव से ऊपर नीचे उड़द चलती रहेगी तथा मजूरी का व्यापार कुछ दिन के लिए ठीक रहेगा। पिछले सीजन में मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र में ऊंचे भाव होने से किसानों ने बिजाई अधिक किया था, कुछ दागी एवं दाने छोटे फसल में आया है, लेकिन उपलब्धि 45 लाख मीट्रिक टन से कम नहीं होगी।

Moong: no more downfall

New Delhi, 13 November (NNS): The arrival of new crop of moong reported to be delayed owing to the constant rainfall. Now, the new moong has been started arriving rapidly from the last 20 days, but the ready crop gets affected. The production of old crop ascended by 22 percent, due to this reason, the moong of Rajasthan also went up from Rs 6000 to Rs 7400 per quintal as per the quality. The new spotted crop will not let the best quality crop to go up and the demand of the mills seems unfavourable at the current level.

मूंग-अब ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) मूंग की नई फसल पिछेती बरसात होने से विलंब से आई है। अब नई मूंग 20 दिनों से जोरों पर आ रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि तैयार फसल को भी पहले कुछ नुकसान हुआ था, लेकिन पीछेती फसल की उत्पादकता बढ़ने से उत्पादन 22 प्रतिशत अधिक हुआ है। यही कारण है कि राजस्थान की मूंग 6000 से 7400 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। नई फसल वाले दागी माल, बढ़िया माल को भी ज्यादा उठने नहीं देंगे तथा वर्तमान भाव में दाल मिलों की पकड़ अनुकूल नहीं है।

Tur: no risk at the current level

New Delhi, 13 November (NNS): The import deals of tur has been done at the current level from the African countries but here, lemon tur is being traded at Rs 102 per kg, due to which, the stock will not likely to be available at the lower level. Both the black and the gajar stock has arrived from the African countries, due to which, its sale seems weak, but the prices may not show expected uptrend. Presently, the prices of lemon tur have been ruling at the sluggish level. Therefore, it is expected that the prices may increase by Rs 4 per kg. Presently, it is profitable to trade at the current level during the near future.

तुवर-वर्तमान में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) अफ्रीकन देशों के तुवर के आयात सौदे हो रहे हैं, लेकिन वर्तमान भाव में जो यहां 102 रुपए लेमन तुवर बिक रही है, इससे मंदे में माल मिलना मुश्किल है। अफ्रीकन देशों के तुवर सफेद गजर एवं काला माल आता है, जिससे उसकी बिक्री कम होती है, लेकिन जो अपेक्षित तेजी आने वाली थी, वह अब नहीं आएगी। वर्तमान वाले भाव भी लेमन तुवर सस्ते लग रहे हैं। अत: इसमें 4 रुपए प्रति किलो की कभी भी चाल आ सकती है। वर्तमान भाव के तुवर का व्यापार करते रहना चाहिए।

Gram desi: illegitimate downfall

New Delhi, 13 November (NNS): There is a shortage of the stock in all the markets of MP, Maharashtra and Rajasthan. There is a swamp of downfall as some stock seems on the way and unloaded stock from the Australia. The best quality has not been available after purchasing the spot stock. The stock has been selling at the lower level and it is expected that the market may improve after the selling of the stock at the current level. Therefore, there is no risk in the trade at Rs 7050/7075 per quintal.

देसी चना-कम समय में नाजायज मंदा

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) देसी चना एमपी महाराष्ट्र राजस्थान के किसी मंडी में ज्यादा नहीं है। केवल ऑस्ट्रेलिया के माल कुछ उतरने तथा कुछ रास्ते में होने से पूरी तरह दलदल का माहौल बन गया है। हाजिर में माल मांगने पर ज्यादा माल बढ़िया नहीं मिल रहा है, केवल जो इधर-उधर के स्टॉक किए हुए माल मंदे में कट रहे हैं, कुछ दिन कट जाने के बाद फिर बाजार सुधर जाएगा। अत: वर्तमान भाव 7050/7075 रुपए में कोई रिस्क नहीं है।

Rajma chitra: should trade at the current level

New Delhi, 13 November (NNS): The stock of rajma chitra has been started arriving from Pune, Satara, Waai, Khatav and Mayani line, but huge amount of stock already been sold out at the lower level. The crop of China reported to be good in China, due to which, here, the stock also ruling at Rs 104/106 per kg as per the quality. The upcoming quality stock from Barsi line also reported to be good during the coming one month, due to which, there is a fear in the markets. The Indian Brazil stock also being traded at Rs 80 per kg in January during the previous days. Presently, it is profitable to trade at the current level during the near future.

राजमां चित्रा-इस बार व्यापार संभाल कर

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) पुणे सतारा वाई खटाव मायनी लाइन का माल राजमां चित्रा का जोरों पर आ रहा है, लेकिन वह माल मंदे होने के चलते काफी बिक गया है। चीन में फसल बहुत बढ़िया है, जिससे वह माल भी यहां 104/105 रुपए प्रति किलो एवरेज क्वालिटी का उतरा हुआ, बिक रहा है। इधर अगले महीने आने वाला बारसी लाइन में फसल बहुत बढ़िया बता रहे हैं, जिससे बाजारों में दहशत बना हुआ है। पिछले दिनों जनवरी में आने वाला इंडियन ब्राजील 80 रुपए यहां बिका था। वर्तमान भाव पर जरूर का ही व्यापार करना चाहिए।

Gram kabuli: stability for some days

New Delhi, 13 November (NNS): There is all-round shortage of demand after the heavy uptrend in the prices during the previous day, due to this reason, the unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 98/100 per kg during the last one week. Similarly, the stock of Karnataka and MP line also being traded at the current level. Now, there is no possibility of more fluctuations in the prices because huge amount of stock has also been lying at the higher level. However, the arrivals of gram kabuli seems weak from MP and Karnataka owing to the lack of demand and both the stockists and the traders are not selling the stock at the lower level, despite all this, the market may not show uptrend due to the lack of demand during the coming days.

काबुली चना-अभी कुछ दिन ठहराव

नई दिल्ली, 13 नवम्बर (एनएनएस) काबुली चने में पिछले दिनों की आई भारी तेजी के बाद चौतरफा ग्राहकी की कमी बन गई है, जिस कारण पिछले एक महीने से महाराष्ट्र का 98/100 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी अनुसार बिना छना हुआ बिक रहा है। इसी अनुपात में कर्नाटक व एमपी लाइन के माल भी बिक रहे हैं। अब यहां से ज्यादा घट-बढ़ नहीं लग रहा है, क्योंकि पहले के ऊंचे भाव के माल कारोबारियों के गले में फंसे हुए हैं। हालांकि पड़ते के अभाव में काबुली चने की आवक मध्य प्रदेश व कर्नाटक से काफी कम हो रही है तथापि ऊंचे भाव में स्टॉकिस्ट एवं कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है, इन सबके बावजूद भी ग्राहकी का सन्नाटा बाजार को अभी उठने नही देगा।